13
BREAKING NEWS
पटना में सिद्धार्थ-तमन्ना का डांस, ‘द वन’ में दिखेगा बिहार के जंगल और छठ का रंग!लखीसराय में 20 सितंबर को निःशुल्क चिकित्सा शिविर, स्त्री रोग विशेषज्ञ देंगे परामर्श!नवी मुंबई के मंच पर चमका हाजीपुर, राजभाषा समिति को मिला प्रशंसनीय सम्मान!लखीसराय में श्रद्धा और उल्लास के बीच मना राधारानी का जन्मोत्सव, भजन संध्या में भक्तिमय हुआ माहौल!गोपालगंज के सिविल इंजीनियर की असम में संदिग्ध मौत, परिजनों ने जांच की मांग की!कबड्डी स्टार पवन शेरावत ने जापान में थामा तिरंगा, भारत का किया नेतृत्व!लखीसराय में नेताओं की सुरक्षा पर सवाल; एक के बाद एक घटनाओं से बढ़ी चिंता, पिपरिया हमले में गिरफ्तारी का इंतजार!लखीसराय में मशाल प्रशिक्षण की शुरुआत, 39 शिक्षकों को दी गई खेल प्रतिभा पहचानने और रजिस्ट्रेशन की ट्रेनिंग!शेखपुरा के मासूम मनीष को मिलेगी नई जिंदगी, ‘Gift of Life’ के तहत हृदय ऑपरेशन के लिए केरल रवाना!JDU में फिर आमने-सामने अनंत-नीरज; ‘AK-47 रखवाकर फंसाया’ के आरोप से गरमाई सियासत, MLC चुनाव में खुली चुनौती!महाबोधि मंदिर के बाहर अचानक 1-1 रुपये मांगने लगे विदेशी पर्यटक, हाथ में था ‘बम्बू बैंक’; नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए जुटा रहे मदद!रोहतास में UPI को लेकर दुकानदारों की नाराजगी, कई दुकानों पर लगा ‘सिर्फ कैश’ का पोस्टर; MDR को लेकर जताई चिंता!काजल राघवानी की एक झलक के लिए बेकाबू हुई भीड़, फॉर्च्यूनर का शीशा टूटा; बिहारशरीफ में उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान हंगामा!बैद्यनाथ हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन; फरार एजाज पर 25 हजार का इनाम, घर की कुर्की-जब्ती!PM मोदी पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट से बवाल, मुंगेर में RJD नेता गिरफ्तार; मोबाइल जब्त, मूल क्रिएटर की तलाश!
No menu items available
BREAKING
पटना में सिद्धार्थ-तमन्ना का डांस, ‘द वन’ में दिखेगा बिहार के जंगल और छठ का रंग!लखीसराय में 20 सितंबर को निःशुल्क चिकित्सा शिविर, स्त्री रोग विशेषज्ञ देंगे परामर्श!नवी मुंबई के मंच पर चमका हाजीपुर, राजभाषा समिति को मिला प्रशंसनीय सम्मान!लखीसराय में श्रद्धा और उल्लास के बीच मना राधारानी का जन्मोत्सव, भजन संध्या में भक्तिमय हुआ माहौल!गोपालगंज के सिविल इंजीनियर की असम में संदिग्ध मौत, परिजनों ने जांच की मांग की!कबड्डी स्टार पवन शेरावत ने जापान में थामा तिरंगा, भारत का किया नेतृत्व!लखीसराय में नेताओं की सुरक्षा पर सवाल; एक के बाद एक घटनाओं से बढ़ी चिंता, पिपरिया हमले में गिरफ्तारी का इंतजार!लखीसराय में मशाल प्रशिक्षण की शुरुआत, 39 शिक्षकों को दी गई खेल प्रतिभा पहचानने और रजिस्ट्रेशन की ट्रेनिंग!शेखपुरा के मासूम मनीष को मिलेगी नई जिंदगी, ‘Gift of Life’ के तहत हृदय ऑपरेशन के लिए केरल रवाना!JDU में फिर आमने-सामने अनंत-नीरज; ‘AK-47 रखवाकर फंसाया’ के आरोप से गरमाई सियासत, MLC चुनाव में खुली चुनौती!महाबोधि मंदिर के बाहर अचानक 1-1 रुपये मांगने लगे विदेशी पर्यटक, हाथ में था ‘बम्बू बैंक’; नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए जुटा रहे मदद!रोहतास में UPI को लेकर दुकानदारों की नाराजगी, कई दुकानों पर लगा ‘सिर्फ कैश’ का पोस्टर; MDR को लेकर जताई चिंता!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

पटना में सिद्धार्थ-तमन्ना का डांस, ‘द वन’ में दिखेगा बिहार के जंगल और छठ का रंग!
10 hours ago
लखीसराय में 20 सितंबर को निःशुल्क चिकित्सा शिविर, स्त्री रोग विशेषज्ञ देंगे परामर्श!
10 hours ago
नवी मुंबई के मंच पर चमका हाजीपुर, राजभाषा समिति को मिला प्रशंसनीय सम्मान!
11 hours ago
लखीसराय में श्रद्धा और उल्लास के बीच मना राधारानी का जन्मोत्सव, भजन संध्या में भक्तिमय हुआ माहौल!
11 hours ago
गोपालगंज के सिविल इंजीनियर की असम में संदिग्ध मौत, परिजनों ने जांच की मांग की!
11 hours ago

Jharkhand: कोलकाता में टूटी सांसें, जमशेदपुर में उबाल! आफताब की मौत के बाद थाना घेराव!

जमशेदपुर: बर्मामाइंस मुस्लिम बस्ती में गोली लगने से घायल हुए युवक एमडी आफताब की कोलकाता के अस्पताल में इलाज के...

जमशेदपुर: बर्मामाइंस मुस्लिम बस्ती में गोली लगने से घायल हुए युवक एमडी आफताब की कोलकाता के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया। आफताब की मौत की खबर मिलते ही परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग बर्मामाइंस थाना पहुंचकर घेराव करने लगे।

घटना के बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की। लोगों का कहना था कि गंभीर घटना के बाद अब तक आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं होने से उनमें नाराजगी है।

जमशेदपुर से कोलकाता रेफर किया गया था आफताब

जानकारी के अनुसार, बर्मामाइंस मुस्लिम बस्ती निवासी एमडी आफताब को गोली लगने के बाद गंभीर हालत में जमशेदपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे कोलकाता रेफर कर दिया था।

कोलकाता के अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और इलाके में मातम छा गया।

थाना पहुंचकर लोगों ने जताया आक्रोश

आफताब की मौत के बाद स्थानीय लोग बड़ी संख्या में बर्मामाइंस थाना पहुंचे और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी में तेजी लाने की मांग की।

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

इलाके में पुलिस बल तैनात, जांच तेज

स्थिति को देखते हुए बर्मामाइंस इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है।

फिलहाल आफताब की मौत के बाद इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों की नजर अब पुलिस कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी पर टिकी हुई है।

ये खबर भी पढ़े: Jharkhand: जेपीएससी से भी बड़ा JSSC-CGL घोटाला, रघुवर दास ने खोला मोर्चा, बोले- CBI जांच कराओ सरकार!

लाला जबीन, जमशेदपुर (झारखंड)

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top