17
BREAKING NEWS
शेखपुरा में कोचिंग से घर लौट रही नाबालिग को स्कॉर्पियो में बैठाकर दरिंदगी, 12 घंटे में लखीसराय से आरोपी गिरफ्तार!आरा में सड़क पर चलना है तो दिखाइए स्टंट का दम; बाबू बाजार में कीचड़ का कब्जा, नेताओं के पोस्टर पर जनता ने लिखे तीखे तंज!पानी में मिली नवजात की सिसकियां सुन दौड़ीं महिलाएं, ममता ने बचाई मासूम की जिंदगी; गोद लेने को भी तैयार हुईं पिंकी देवी!लखीसराय में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ का समापन, बच्चों को बताया गया अपने अधिकारों की ताकत और सुरक्षा का तरीका!3 साल तक पेट में छिपा रहा 'पत्थर का बच्चा'; CT स्कैन में दिखा कंकाल, ऑपरेशन कर डॉक्टरों ने निकाला!एक तूफान से अभी राहत नहीं, दूसरे चक्रवात की दस्तक; कहीं ओले तो कहीं बर्फबारी, ओडिशा में 3 की मौत!यमन में फिर मिसाइलों की गूंज; राष्ट्रपति भवन पर दागीं 2 बैलिस्टिक मिसाइलें, सऊदी ने ड्रोन मार गिराया!दिल्ली की सियासी हलचल में शेखपुरा की भी दस्तक; राहुल कुमार की अगुवाई में सैकड़ों लोग ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली के लिए रवाना!करवाचौथ पर पति ने पत्नी पर कैंची से 150 से ज्यादा वार, 3 घंटे के ऑपरेशन के बाद बची जान!पत्नी की किच-किच से परेशान पति ने उठाया खौफनाक कदम; करवाचौथ की रात विवाद के बाद मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया!JDU के पोस्टर से ललन सिंह गायब, नीरज कुमार ने भी दिखाए तेवर! बोले- उनसे आशीर्वाद लेने का सवाल ही नहीं!जिस बेटी को गोद में खिलाया, उसी का जीते-जी कर दिया श्राद्ध; दूसरी जाति में शादी से नाराज पिता-भाई ने तोड़े रिश्ते!जिस शिक्षिका ने जिंदगीभर बच्चों का भविष्य संवारा, बुढ़ापे में वही कमरे में बदहाल मिलीं; दिवंगत पार्षद की पत्नी का रेस्क्यू!हाईकोर्ट के अधिवक्ता पर NIA का शिकंजा; AK-47 बरामदगी केस में संदीप सिन्हा गिरफ्तार!भाजपा नेता निकला गांजा तस्कर, तीन भाइयों के साथ गिरफ्तार, गांजा-शराब और कैश बरामद!
No menu items available
BREAKING
शेखपुरा में कोचिंग से घर लौट रही नाबालिग को स्कॉर्पियो में बैठाकर दरिंदगी, 12 घंटे में लखीसराय से आरोपी गिरफ्तार!आरा में सड़क पर चलना है तो दिखाइए स्टंट का दम; बाबू बाजार में कीचड़ का कब्जा, नेताओं के पोस्टर पर जनता ने लिखे तीखे तंज!पानी में मिली नवजात की सिसकियां सुन दौड़ीं महिलाएं, ममता ने बचाई मासूम की जिंदगी; गोद लेने को भी तैयार हुईं पिंकी देवी!लखीसराय में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ का समापन, बच्चों को बताया गया अपने अधिकारों की ताकत और सुरक्षा का तरीका!3 साल तक पेट में छिपा रहा ‘पत्थर का बच्चा’; CT स्कैन में दिखा कंकाल, ऑपरेशन कर डॉक्टरों ने निकाला!एक तूफान से अभी राहत नहीं, दूसरे चक्रवात की दस्तक; कहीं ओले तो कहीं बर्फबारी, ओडिशा में 3 की मौत!यमन में फिर मिसाइलों की गूंज; राष्ट्रपति भवन पर दागीं 2 बैलिस्टिक मिसाइलें, सऊदी ने ड्रोन मार गिराया!दिल्ली की सियासी हलचल में शेखपुरा की भी दस्तक; राहुल कुमार की अगुवाई में सैकड़ों लोग ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली के लिए रवाना!करवाचौथ पर पति ने पत्नी पर कैंची से 150 से ज्यादा वार, 3 घंटे के ऑपरेशन के बाद बची जान!पत्नी की किच-किच से परेशान पति ने उठाया खौफनाक कदम; करवाचौथ की रात विवाद के बाद मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया!JDU के पोस्टर से ललन सिंह गायब, नीरज कुमार ने भी दिखाए तेवर! बोले- उनसे आशीर्वाद लेने का सवाल ही नहीं!जिस बेटी को गोद में खिलाया, उसी का जीते-जी कर दिया श्राद्ध; दूसरी जाति में शादी से नाराज पिता-भाई ने तोड़े रिश्ते!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

शेखपुरा में कोचिंग से घर लौट रही नाबालिग को स्कॉर्पियो में बैठाकर दरिंदगी, 12 घंटे में लखीसराय से आरोपी गिरफ्तार!
3 minutes ago
आरा में सड़क पर चलना है तो दिखाइए स्टंट का दम; बाबू बाजार में कीचड़ का कब्जा, नेताओं के पोस्टर पर जनता ने लिखे तीखे तंज!
6 hours ago
पानी में मिली नवजात की सिसकियां सुन दौड़ीं महिलाएं, ममता ने बचाई मासूम की जिंदगी; गोद लेने को भी तैयार हुईं पिंकी देवी!
6 hours ago
लखीसराय में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ का समापन, बच्चों को बताया गया अपने अधिकारों की ताकत और सुरक्षा का तरीका!
7 hours ago
3 साल तक पेट में छिपा रहा ‘पत्थर का बच्चा’; CT स्कैन में दिखा कंकाल, ऑपरेशन कर डॉक्टरों ने निकाला!
12 hours ago

Bihar: रेलवे चोरी के माल का खरीदार गिरफ्तार, कबाड़ दुकान से मिला 14 किलो से ज्यादा जला कॉपर वायर!

सीवान: रेलवे संपत्ति चोरी के मामले में रेल सुरक्षा बल (RPF) को बड़ी सफलता मिली है। सीवान RPF पोस्ट और...

सीवान: रेलवे संपत्ति चोरी के मामले में रेल सुरक्षा बल (RPF) को बड़ी सफलता मिली है। सीवान RPF पोस्ट और अपराध आसूचना शाखा (RPF) छपरा की संयुक्त कार्रवाई में रेलवे की चोरी की सामग्री खरीदने वाले एक कबाड़ व्यवसायी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी की दुकान से रेलवे से जुड़ा जला हुआ कॉपर वायर बरामद किया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनन चौहान के रूप में हुई है। RPF की टीम ने उसकी दुकान पर छापेमारी कर 14.550 किलोग्राम जला हुआ कॉपर वायर (10 लच्छा) बरामद किया। पुलिस के अनुसार, यह सामग्री रेलवे संपत्ति से जुड़ी हुई है और इसे चोरी कर कबाड़ में खपाने की कोशिश की जा रही थी।

पहले गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर हुई कार्रवाई

RPF अधिकारियों के मुताबिक, चोरी के इस मामले में पहले उमेश साह और विजय राजभर को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों से मिली जानकारी और निशानदेही के आधार पर RPF की टीम ने मनन चौहान की कबाड़ दुकान पर छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान दुकान से जला हुआ कॉपर वायर बरामद होने के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

₹2,300 में खरीदा था चोरी का कॉपर वायर

पूछताछ में कबाड़ व्यवसायी मनन चौहान ने पुलिस के सामने स्वीकार किया कि उसने चोरी का कॉपर वायर ₹2,300 में खरीदा था। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि उसने इससे पहले भी चोरी की रेलवे सामग्री खरीदी थी या नहीं।

रेलवे संपत्ति अधिनियम के तहत मामला दर्ज

RPF ने बरामद रेलवे सामग्री को जब्त कर लिया है। आरोपी के खिलाफ रेलवे संपत्ति (अनधिकार कब्जा) अधिनियम, 1966 की धारा-3 के तहत नया मामला दर्ज किया गया है।

मामले की जांच की जिम्मेदारी सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार सिंह को सौंपी गई है। जांच टीम अब चोरी की रेलवे संपत्ति के पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

चोरी के माल के खरीदारों पर RPF की नजर

RPF अधिकारियों का कहना है कि रेलवे संपत्ति चोरी करने वालों के साथ-साथ चोरी का सामान खरीदने वालों पर भी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई से यह साफ संदेश गया है कि रेलवे की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और चोरी के माल को खरीदने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: चप्पल में छिपा था ‘नकल का खेल’, मोतिहारी में मुन्ना भाई गिरफ्तार, यूट्यूब से सीखी थी चालाकी!

गगन कुमार पाण्डेय, सिवान (बिहार)

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top