पलामू: झारखंड के पलामू जिले में पुलिस ने मानव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 27 नाबालिगों को रेस्क्यू किया है। इनमें बड़ी संख्या में लड़कियां भी शामिल हैं। सभी बच्चे लातेहार जिले के मनिका क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पड़वा और नावाबाजार थाना क्षेत्र में कार्रवाई की गई। इस दौरान दो अलग-अलग वाहनों से नाबालिगों को बरामद किया गया।
पड़वा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक वाहन से 14 नाबालिगों को मुक्त कराया, जबकि नावाबाजार थाना क्षेत्र में दूसरी गाड़ी से 13 नाबालिगों को रेस्क्यू किया गया।
मामले में पुलिस ने बिहार के कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बच्चों को कहां और किस उद्देश्य से ले जाया जा रहा था।
रेस्क्यू किए गए नाबालिगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है। नाबालिग लड़कियों को सखी वन स्टॉप सेंटर और लड़कों को बाल गृह भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं, पुलिस ने सभी बच्चों के परिजनों को भी सूचना दे दी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मानव तस्करी के इस मामले में आगे की कार्रवाई जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
ये खबर भी पढ़े: Jharkhand: झारखंड में जिंदल ग्रुप का मेगा प्लान, 71 हजार करोड़ का निवेश, स्टील से लेकर सोलर और न्यूक्लियर पावर तक बनेगा नया अध्याय!