9
BREAKING NEWS
जनता मालिक है या भीड़ के आगे व्यवस्था बेबस? अनंत सिंह की शाही शादी में पत्तलों की ऐसी तस्वीर, जिसने खोल दी इंतजामों की पोल!कभी दरोगा तो कभी इंस्पेक्टर बनकर रचाई तीन शादियां; फर्जी वर्दी और आईकार्ड से करता था ठगी, सीतामढ़ी पुलिस ने दबोचा!काठमांडू में भारत को गोल्ड दिलाकर पटना लौटे दीपक, एयरपोर्ट पर फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत!साइक्लिंग में पटना प्रमंडल का जलवा, 31 अंकों के साथ बना ओवरऑल चैंपियन; तिरहुत को मिला दूसरा स्थान!अनंत सिंह की बेटी की शादी में शाही ठाठ, घुड़दौड़ देखने उमड़ा जनसैलाब; बिजली टावरों पर चढ़े लोग, हाथी पर समधी मिलन करेंगे विधायक!मुजफ्फरपुर में दम दिखाएंगे लखीसराय के कबड्डी खिलाड़ी, 52वीं राज्य सब-जूनियर चैंपियनशिप के लिए टीम तैयार!गरीबी की चुनौतियों को पछाड़ कबड्डी के मैदान में चमकी बड़हिया की बेटी, आंचल का बिहार टीम में चयन!एक पंगत में हजारों लोग, न कोई वीआईपी न कोई भेदभाव… लखीसराय में गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मना!मोबाइल-रील्स की लत भी नशे से कम नहीं; डीएम हाई स्कूल में ब्रह्माकुमारी राधिका बहन ने बच्चों को किया जागरूक, दिलाई नशामुक्त जीवन की शपथ!वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का शेखपुरा में बिगुल, बूथ स्तर तक अभियान तेज करने का फैसला; 26 नवंबर को पटना प्रदर्शन में जुटेंगे कार्यकर्ता!दहेज के एक लाख रुपये के लिए बारात लौटाने पर अड़े ‘दहेज दरिंदे’, रातभर चला हाईवोल्टेज ड्रामा; पुलिस के पहरे में हुई शादी!प्रकाश पर्व पर पटना साहिब पहुंचे तेजस्वी यादव, गुरु दरबार में टेका मत्था; नीतीश सेतु के नामकरण पर दी नई सलाह!गोपालगंज में सदर एसडीएम के सरकारी आवास पर स्पेशल विजिलेंस यूनिट की रेड, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंप!लखीसराय में भीषण सड़क हादसा; ट्रक-स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर में पति-पत्नी समेत 5 की मौत, एक ही परिवार के 9 लोग थे सवार!कबड्डी में दम दिखाने का मौका; लखीसराय टीम के चयन के लिए कल होगा ट्रायल, जानिए उम्र और वजन की शर्त!
No menu items available
BREAKING
जनता मालिक है या भीड़ के आगे व्यवस्था बेबस? अनंत सिंह की शाही शादी में पत्तलों की ऐसी तस्वीर, जिसने खोल दी इंतजामों की पोल!कभी दरोगा तो कभी इंस्पेक्टर बनकर रचाई तीन शादियां; फर्जी वर्दी और आईकार्ड से करता था ठगी, सीतामढ़ी पुलिस ने दबोचा!काठमांडू में भारत को गोल्ड दिलाकर पटना लौटे दीपक, एयरपोर्ट पर फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत!साइक्लिंग में पटना प्रमंडल का जलवा, 31 अंकों के साथ बना ओवरऑल चैंपियन; तिरहुत को मिला दूसरा स्थान!अनंत सिंह की बेटी की शादी में शाही ठाठ, घुड़दौड़ देखने उमड़ा जनसैलाब; बिजली टावरों पर चढ़े लोग, हाथी पर समधी मिलन करेंगे विधायक!मुजफ्फरपुर में दम दिखाएंगे लखीसराय के कबड्डी खिलाड़ी, 52वीं राज्य सब-जूनियर चैंपियनशिप के लिए टीम तैयार!गरीबी की चुनौतियों को पछाड़ कबड्डी के मैदान में चमकी बड़हिया की बेटी, आंचल का बिहार टीम में चयन!एक पंगत में हजारों लोग, न कोई वीआईपी न कोई भेदभाव… लखीसराय में गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मना!मोबाइल-रील्स की लत भी नशे से कम नहीं; डीएम हाई स्कूल में ब्रह्माकुमारी राधिका बहन ने बच्चों को किया जागरूक, दिलाई नशामुक्त जीवन की शपथ!वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का शेखपुरा में बिगुल, बूथ स्तर तक अभियान तेज करने का फैसला; 26 नवंबर को पटना प्रदर्शन में जुटेंगे कार्यकर्ता!दहेज के एक लाख रुपये के लिए बारात लौटाने पर अड़े ‘दहेज दरिंदे’, रातभर चला हाईवोल्टेज ड्रामा; पुलिस के पहरे में हुई शादी!प्रकाश पर्व पर पटना साहिब पहुंचे तेजस्वी यादव, गुरु दरबार में टेका मत्था; नीतीश सेतु के नामकरण पर दी नई सलाह!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

जनता मालिक है या भीड़ के आगे व्यवस्था बेबस? अनंत सिंह की शाही शादी में पत्तलों की ऐसी तस्वीर, जिसने खोल दी इंतजामों की पोल!
4 hours ago
कभी दरोगा तो कभी इंस्पेक्टर बनकर रचाई तीन शादियां; फर्जी वर्दी और आईकार्ड से करता था ठगी, सीतामढ़ी पुलिस ने दबोचा!
4 hours ago
काठमांडू में भारत को गोल्ड दिलाकर पटना लौटे दीपक, एयरपोर्ट पर फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत!
4 hours ago
साइक्लिंग में पटना प्रमंडल का जलवा, 31 अंकों के साथ बना ओवरऑल चैंपियन; तिरहुत को मिला दूसरा स्थान!
4 hours ago
अनंत सिंह की बेटी की शादी में शाही ठाठ, घुड़दौड़ देखने उमड़ा जनसैलाब; बिजली टावरों पर चढ़े लोग, हाथी पर समधी मिलन करेंगे विधायक!
10 hours ago

Bihar: नामांकन के 24 घंटे में ही BJP कैंडिडेट ने छोड़ा मैदान!

पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा उर्फ बंटी...

पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा उर्फ बंटी ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। नामांकन दाखिल करने के महज एक दिन बाद ही चुनावी मैदान से हटने के फैसले ने राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है।

अभिषेक बंटी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को पत्र सौंपकर चुनाव नहीं लड़ पाने की जानकारी दी। उन्होंने अपने फैसले के पीछे पारिवारिक कारणों का हवाला दिया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में वह चुनाव लड़ने में असमर्थ हैं।

गौरतलब है कि गुरुवार को ही अभिषेक बंटी ने बड़े नेताओं की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया था। उनके नामांकन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित एनडीए के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए थे। नामांकन के बाद उन्होंने कहा था कि पार्टी ने एक सामान्य कार्यकर्ता को मौका दिया है।

RJD प्रत्याशी रेखा कुमारी मैदान में

बांकीपुर उपचुनाव में अब तक आरजेडी प्रत्याशी रेखा कुमारी नामांकन दाखिल कर चुकी हैं। वहीं जनसुराज के प्रशांत किशोर 13 जुलाई को पर्चा भरेंगे। नामांकन प्रक्रिया 13 जुलाई तक चलेगी।

हलफनामे से सामने आई उम्मीदवारों की तस्वीर

नामांकन के बाद उम्मीदवारों के हलफनामे में घोषित संपत्ति, आय, कर्ज और आपराधिक मामलों की जानकारी भी सामने आई है।

आरजेडी प्रत्याशी रेखा कुमारी ने अपने और पति की कुल संपत्ति 8 करोड़ रुपये से अधिक बताई है। उनके परिवार पर 3 करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज भी दर्ज है। उन्होंने डेयरी व्यवसाय और किराये से होने वाली आय को मुख्य स्रोत बताया है।

वहीं भाजपा प्रत्याशी रहे अभिषेक बंटी के हलफनामे में उनके, उनकी पत्नी और आश्रित पुत्र के नाम कोई जमीन, मकान या फ्लैट नहीं होने की जानकारी दी गई थी। उनके खिलाफ किसी आपराधिक मामले का भी उल्लेख नहीं है।

प्रशांत किशोर और सम्राट चौधरी आमने-सामने

बांकीपुर चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार को रोजगार और शिक्षा जैसे मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए।

वहीं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिना नाम लिए प्रशांत किशोर पर हमला करते हुए कहा कि चुनाव के समय कई ऐसे लोग मैदान में आते हैं, जिनका बिहार की राजनीति से सीधा संबंध नहीं रहा है। उन्होंने मतदाताओं से ऐसे लोगों से सावधान रहने की अपील की।

अभिषेक बंटी के नाम वापस लेने के बाद बांकीपुर उपचुनाव का मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि भाजपा किस रणनीति के साथ आगे बढ़ती है और इसका चुनावी समीकरण पर कितना असर पड़ता है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: ₹400 से ₹1,100… सीधे खाते में पैसा! बिहार में 97 लाख से ज्यादा लोगों को बड़ा तोहफा!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top