45
BREAKING NEWS
Bihar: NEET फर्जीवाड़ा केस में बड़ा एक्शन: 30 आरोपी 72 घंटे की रिमांड पर, EOU खोलेगी परीक्षा घोटाले के पूरे नेटवर्क की परतें!Bihar: एक्साइज इंस्पेक्टर पर शिकंजा: आय से 200% ज्यादा संपत्ति केस में 5 ठिकानों पर EOU की रेड, 2.38 करोड़ की संपत्ति का खुलासा!Bihar: पटना में राहुल गांधी का कार्यक्रम कैंसिल… वजह आचार संहिता या अंदरखाने की अधूरी तैयारी? सियासत गरम!Jharkhand: साहब टहलेंगे, हम भूखे मरें? मोरहाबादी हाट हटाने पर भड़के दुकानदार, निगम गेट पर सब्जी बेचकर दिया खुला चुनौती!Success Story: मिट्टी से माइक्रोचिप तक: गिरिडीह की बेटियों ने बदली झारखंड की पहचान, PM से मिलीं, CM हेमंत सोरेन भी हुए गर्वित!Jharkhand: 15 मिनट में 6 लाख की लूट, गोड्डा में बंगाल ज्वैलरी शॉप पर धावा; फायरिंग करते फरार हुए बदमाश!Jharkhand: बीएफसीएल में खाद्य सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान, ‘फूड एलर्जेन्स’ पर कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण!Bihar: बिहार में दौड़ेगी रफ्तार की नई ट्रेन! पटना से 4 शहरों को जोड़ने के लिए हाई स्पीड कॉरिडोर की तैयारी!Bihar: हाईकोर्ट के आदेश पर भूमि अधिग्रहण कार्रवाई का विरोध, गोपालगंज में हंगामा करने वाले 11 गिरफ्तार!Bihar: सीतामढ़ी में किराएदारों के विवाद में बेगुनाह की मौत, ईंट लगने से बुजुर्ग ने तोड़ा दम!Bihar: लखीसराय में घर के पास मिलेगी पासपोर्ट सेवा, 21 से 23 जुलाई तक लगेगा मोबाइल वैन शिविर!Bihar: अल्पसंख्यक विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत, मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना का आवेदन अब पूरी तरह ऑनलाइन!Bihar: टीबी मुक्त लखीसराय अभियान को लेकर DM सख्त, स्क्रीनिंग और इलाज में तेजी लाने के निर्देश!Bihar: लखीसराय शिक्षा विभाग को मिले नए डीपीओ, सीमा कुमारी और मुहम्मद इसरार अहमद ने संभाला कार्यभार!Bihar: लखीसराय में स्वास्थ्य सेवाओं की पड़ताल, DM ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया निरीक्षण!
No menu items available
BREAKING
Bihar: NEET फर्जीवाड़ा केस में बड़ा एक्शन: 30 आरोपी 72 घंटे की रिमांड पर, EOU खोलेगी परीक्षा घोटाले के पूरे नेटवर्क की परतें!Bihar: एक्साइज इंस्पेक्टर पर शिकंजा: आय से 200% ज्यादा संपत्ति केस में 5 ठिकानों पर EOU की रेड, 2.38 करोड़ की संपत्ति का खुलासा!Bihar: पटना में राहुल गांधी का कार्यक्रम कैंसिल… वजह आचार संहिता या अंदरखाने की अधूरी तैयारी? सियासत गरम!Jharkhand: साहब टहलेंगे, हम भूखे मरें? मोरहाबादी हाट हटाने पर भड़के दुकानदार, निगम गेट पर सब्जी बेचकर दिया खुला चुनौती!Success Story: मिट्टी से माइक्रोचिप तक: गिरिडीह की बेटियों ने बदली झारखंड की पहचान, PM से मिलीं, CM हेमंत सोरेन भी हुए गर्वित!Jharkhand: 15 मिनट में 6 लाख की लूट, गोड्डा में बंगाल ज्वैलरी शॉप पर धावा; फायरिंग करते फरार हुए बदमाश!Jharkhand: बीएफसीएल में खाद्य सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान, ‘फूड एलर्जेन्स’ पर कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण!Bihar: बिहार में दौड़ेगी रफ्तार की नई ट्रेन! पटना से 4 शहरों को जोड़ने के लिए हाई स्पीड कॉरिडोर की तैयारी!Bihar: हाईकोर्ट के आदेश पर भूमि अधिग्रहण कार्रवाई का विरोध, गोपालगंज में हंगामा करने वाले 11 गिरफ्तार!Bihar: सीतामढ़ी में किराएदारों के विवाद में बेगुनाह की मौत, ईंट लगने से बुजुर्ग ने तोड़ा दम!Bihar: लखीसराय में घर के पास मिलेगी पासपोर्ट सेवा, 21 से 23 जुलाई तक लगेगा मोबाइल वैन शिविर!Bihar: अल्पसंख्यक विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत, मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना का आवेदन अब पूरी तरह ऑनलाइन!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar: NEET फर्जीवाड़ा केस में बड़ा एक्शन: 30 आरोपी 72 घंटे की रिमांड पर, EOU खोलेगी परीक्षा घोटाले के पूरे नेटवर्क की परतें!
18 minutes ago
Bihar: एक्साइज इंस्पेक्टर पर शिकंजा: आय से 200% ज्यादा संपत्ति केस में 5 ठिकानों पर EOU की रेड, 2.38 करोड़ की संपत्ति का खुलासा!
25 minutes ago
Bihar: पटना में राहुल गांधी का कार्यक्रम कैंसिल… वजह आचार संहिता या अंदरखाने की अधूरी तैयारी? सियासत गरम!
36 minutes ago
Jharkhand: साहब टहलेंगे, हम भूखे मरें? मोरहाबादी हाट हटाने पर भड़के दुकानदार, निगम गेट पर सब्जी बेचकर दिया खुला चुनौती!
41 minutes ago
Success Story: मिट्टी से माइक्रोचिप तक: गिरिडीह की बेटियों ने बदली झारखंड की पहचान, PM से मिलीं, CM हेमंत सोरेन भी हुए गर्वित!
47 minutes ago

Bihar: हाईकोर्ट के आदेश पर भूमि अधिग्रहण कार्रवाई का विरोध, गोपालगंज में हंगामा करने वाले 11 गिरफ्तार!

गोपालगंज: गोपालगंज में पटना हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन के दौरान भूमि अधिग्रहण और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का विरोध...

गोपालगंज: गोपालगंज में पटना हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन के दौरान भूमि अधिग्रहण और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का विरोध करना कुछ लोगों को भारी पड़ गया। सरकारी कार्य में बाधा डालने और प्रशासनिक टीम के साथ अभद्र व्यवहार करने के मामले में सिधवलिया थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मामला सिधवलिया थाना क्षेत्र के एनएच-27 स्थित वैष्णो मनोकामना पेट्रोल पंप के समीप का है। पुलिस के अनुसार, 7 जुलाई 2026 को अनुमंडल पदाधिकारी (सदर, गोपालगंज) और अंचलाधिकारी (बरौली) के आदेश के तहत भूमि अधिग्रहण और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही थी।

कार्रवाई से पहले दी गई थी जानकारी

प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई शुरू करने से पहले संबंधित लोगों को पटना हाईकोर्ट और प्रशासनिक आदेशों की जानकारी दी थी और सहयोग की अपील की थी।

आरोप है कि इसके बावजूद कुछ लोगों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए सरकारी कार्य को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की, गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किए जाने की बात सामने आई।

11 नामजद आरोपी गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखी और हाईकोर्ट के आदेश का पालन कराया।

इस मामले में सिधवलिया थाना कांड संख्या-149/2026 दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 11 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों में सिधवलिया थाना क्षेत्र के कल्याणपुर मधुबनी गांव निवासी प्रमोद सिंह के पुत्र अपू सिंह, सुजीत सिंह, सुशील सिंह, छोटन सिंह के पुत्र प्रमोद सिंह सहित अन्य लोग शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों में सात महिलाएं भी शामिल हैं।

एसपी ने दी सख्त चेतावनी

गोपालगंज एसपी विनय तिवारी ने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले और सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि न्यायालय के आदेशों का पालन हर हाल में सुनिश्चित कराया जाएगा।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: सीतामढ़ी में किराएदारों के विवाद में बेगुनाह की मौत, ईंट लगने से बुजुर्ग ने तोड़ा दम!

कुमार प्रदीप, गोपालगंज (बिहार)

चंदन कुमार

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top