22
BREAKING NEWS
मुजफ्फरपुर में लॉ का छात्र बना हथियार तस्करी का आरोपी; किराए के कमरे से कट्टा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद!मुजफ्फरपुर में CO पर बड़ी गाज; भू-माफियाओं से कथित सांठगांठ और 140 दिन तक म्यूटेशन लटकाने के आरोप में निलंबित!नाबालिग छात्रा से छेड़खानी का आरोप, गांव में निकली आरोपियों की ‘बारात’; VIDEO वायरल!बीच सड़क दारोगा से भिड़ा छेड़खानी का आरोपी युवक; वर्दी फाड़ी, कंधे का सितारा नोचा… VIDEO वायरल!पलट गई प्रतिभा? पति का आरोप—नौकरी लगते ही बदल गया रिश्ता, राहुल की नजदीकी को लेकर उठे सवाल!सिनेमा का ‘नाना’ नहीं रहा; 100+ फिल्मों का सफर कार्डियक अरेस्ट के बाद थमा!सीवान सदर अस्पताल में ‘मुर्दे भी महफूज नहीं’; मृत शरीर के गले से चेन निकालने का VIDEO वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल!शेखपुरा में ‘सेवा ज्योति’ की रोशनी, मैदान से सड़क तक दिखा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन; मंत्री राम कृपाल यादव ने जलाया मशाल!शेखपुरा के सभी प्रखंडों में इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन, लोकतंत्र और संविधान के मुद्दे पर नेताओं ने जताया विरोध!शेखपुरा में युवा उत्सव का आगाज, DM शेखर आनंद ने कहा- खेल से निखरता है आत्मविश्वास और नेतृत्व!पूजा पर रेलवे का बड़ा तोहफा; पुणे-मुंबई से लेकर अहमदाबाद, अजमेर, जोधपुर और कोटा के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें!लखीसराय में दुर्गा पूजा पर प्रशासन का ‘कड़ा पहरा’, 123 प्रतिमाओं पर नजर; DJ और अश्लील गानों पर पूरी तरह रोक!पिकअप में नोट नहीं, सिक्कों का ‘पहाड़’; 29 बोरियों में मिले ₹5 के सिक्के, 13.87 लाख की बरामदगी से पुलिस भी हैरान!मां दुर्गा के विसर्जन में ‘सड़क का रोड़ा’ न बने अड़चन, सभापति ने DM से लगाई गुहार!बिहार में बाढ़ के बीच बड़ा एक्शन; 7 इंजीनियर सस्पेंड, मुख्य अभियंता पर भी गिरी गाज!
No menu items available
BREAKING
मुजफ्फरपुर में लॉ का छात्र बना हथियार तस्करी का आरोपी; किराए के कमरे से कट्टा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद!मुजफ्फरपुर में CO पर बड़ी गाज; भू-माफियाओं से कथित सांठगांठ और 140 दिन तक म्यूटेशन लटकाने के आरोप में निलंबित!नाबालिग छात्रा से छेड़खानी का आरोप, गांव में निकली आरोपियों की ‘बारात’; VIDEO वायरल!बीच सड़क दारोगा से भिड़ा छेड़खानी का आरोपी युवक; वर्दी फाड़ी, कंधे का सितारा नोचा… VIDEO वायरल!पलट गई प्रतिभा? पति का आरोप—नौकरी लगते ही बदल गया रिश्ता, राहुल की नजदीकी को लेकर उठे सवाल!सिनेमा का ‘नाना’ नहीं रहा; 100+ फिल्मों का सफर कार्डियक अरेस्ट के बाद थमा!सीवान सदर अस्पताल में ‘मुर्दे भी महफूज नहीं’; मृत शरीर के गले से चेन निकालने का VIDEO वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल!शेखपुरा में ‘सेवा ज्योति’ की रोशनी, मैदान से सड़क तक दिखा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन; मंत्री राम कृपाल यादव ने जलाया मशाल!शेखपुरा के सभी प्रखंडों में इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन, लोकतंत्र और संविधान के मुद्दे पर नेताओं ने जताया विरोध!शेखपुरा में युवा उत्सव का आगाज, DM शेखर आनंद ने कहा- खेल से निखरता है आत्मविश्वास और नेतृत्व!पूजा पर रेलवे का बड़ा तोहफा; पुणे-मुंबई से लेकर अहमदाबाद, अजमेर, जोधपुर और कोटा के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें!लखीसराय में दुर्गा पूजा पर प्रशासन का ‘कड़ा पहरा’, 123 प्रतिमाओं पर नजर; DJ और अश्लील गानों पर पूरी तरह रोक!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

मुजफ्फरपुर में लॉ का छात्र बना हथियार तस्करी का आरोपी; किराए के कमरे से कट्टा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद!
46 minutes ago
मुजफ्फरपुर में CO पर बड़ी गाज; भू-माफियाओं से कथित सांठगांठ और 140 दिन तक म्यूटेशन लटकाने के आरोप में निलंबित!
51 minutes ago
नाबालिग छात्रा से छेड़खानी का आरोप, गांव में निकली आरोपियों की ‘बारात’; VIDEO वायरल!
56 minutes ago
बीच सड़क दारोगा से भिड़ा छेड़खानी का आरोपी युवक; वर्दी फाड़ी, कंधे का सितारा नोचा… VIDEO वायरल!
1 hour ago
पलट गई प्रतिभा? पति का आरोप—नौकरी लगते ही बदल गया रिश्ता, राहुल की नजदीकी को लेकर उठे सवाल!
1 hour ago

Bihar: फर्जी CID बनकर नौकरी का झांसा, कैंसर पीड़िता से 5.60 लाख ठगे… छापे में मिला पिस्टल!

भागलपुर: भागलपुर में नौकरी दिलाने के नाम पर कैंसर पीड़िता से कथित ठगी का मामला अब गंभीर मोड़ पर पहुंच...

भागलपुर: भागलपुर में नौकरी दिलाने के नाम पर कैंसर पीड़िता से कथित ठगी का मामला अब गंभीर मोड़ पर पहुंच गया है। खुद को सीआईडी अधिकारी बताकर कृषि विश्वविद्यालय सबौर में नौकरी दिलाने का झांसा देने के आरोपों के बाद पुलिस ने आरोपी मनोज वर्मा के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।

आईजी के निर्देश पर भागलपुर पुलिस ने आरोपी मनोज वर्मा के सरकारी आवास पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान आरोपी मौके से फरार मिला, लेकिन पुलिस को वहां से एक पिस्टल और उससे जुड़े कुछ दस्तावेज बरामद हुए हैं। बरामद हथियार की जांच की जा रही है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि पिस्टल किसके नाम पर है और इसका इस्तेमाल किन परिस्थितियों में किया गया।

जानकारी के अनुसार, बांका की रहने वाली कैंसर पीड़िता सोनम भारती ने आरोप लगाया है कि मनोज वर्मा ने खुद को सीआईडी अधिकारी बताकर उसे नौकरी दिलाने का भरोसा दिया था। आरोप है कि कृषि विश्वविद्यालय सबौर में नौकरी लगवाने के नाम पर आरोपी ने अलग-अलग किस्तों में उससे 5 लाख 60 हजार रुपये ले लिए।

पीड़िता का कहना है कि जब नौकरी नहीं मिली और पैसे वापस नहीं किए गए तो उसने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। इसके बाद मामला पुलिस के संज्ञान में आया और जांच शुरू हुई।

भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

वहीं, आईजी के निर्देश पर बांका जिले में भी मनोज वर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। अब भागलपुर और बांका पुलिस संयुक्त रूप से पूरे मामले की जांच कर रही है।

पीड़िता की ओर से पैरवी कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह ने आरोप लगाया कि मनोज वर्मा के आपराधिक तत्वों से संबंध रहे हैं और उसे कुछ प्रभावशाली लोगों का संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने आरोपी के कई सिम कार्ड इस्तेमाल करने और छुट्टियों के दौरान भी सर्विस रिवॉल्वर साथ रखने का दावा किया है।

अधिवक्ता ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, पीड़िता की राशि वापस दिलाने और दोष सिद्ध होने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। मामले में बरामद हथियार और अन्य साक्ष्यों की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: यूक्रेन से बिहार बॉर्डर तक पहुंची यूक्रेनी महिला…नेपाल जाने से पहले SSB ने दबोचा!

राजीव रंजन, भागलपुर (बिहार)

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top