11
BREAKING NEWS
रोहिणी आचार्य की पटना वापसी से तेजस्वी की बढ़ी मुश्किल, MLC चुनाव से पहले डबल चैलेंज!कोरिया का तीरंदाजी किला ढहा, भारत की बेटियों ने रचा इतिहास; पहली बार रिकर्व में जीता एशियन गेम्स गोल्ड!गांधी-शास्त्री जयंती पर देशभक्ति से सराबोर हुआ लाल इंटरनेशनल स्कूल, बच्चों ने लिया महापुरुषों के आदर्शों पर चलने का संकल्प!बेगूसराय अकेले प्रेमी युगल को मिलना पड़ा महंगा, ग्रामीणों ने पकड़कर करा दी शादी, वीडियो वायरल!न भाषा एक, न देश एक… फिर भी गया में एक ही आस्था; पूर्वजों के मोक्ष के लिए विदेशों से पहुंचे पिंडदानी!जब अफसरों ने थामी झाड़ू, रामगढ़ चौक बाजार में बदली तस्वीर; ‘एक घंटा, एक साथ’ का दिखा असर!रोको-टोको में पुलिस दीदी ने रोका तो युवक ने जड़ दिया थप्पड़… पूरी घटना CCTV में कैद, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस!शराबबंदी वाली सरकार में शराब केस वाले को युवा जदयू की कमान; नियुक्ति पर उठे सवाल!मधुबनी समाहरणालय की जमीन होगी नीलामी, 5 नवंबर को कोर्ट में लगेगी बोली; जानिए 4.17 करोड़ के बकाये का पूरा मामला!अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस: बुढ़ापे की छांव बनी सड़क; बेटे से बेघर मां की कहानी सुन मंत्री ने लिया संज्ञान!होटल के कमरे में बहु को दूसरे युवक संग देख ससुर के उड़े होश, फिर सड़क पर मचा हाईवोल्टेज ड्रामा, VIDEO वायरल!1 अक्टूबर से 6 बड़े बदलाव; कमर्शियल सिलेंडर महंगा, LPG e-KYC जरूरी; AC-TV की कीमतों में भी बढ़ोतरी!पटना में बिजली विभाग का गजब कारनामा; घरेलू कनेक्शन पर 2.33 करोड़ का बिल!लखीसराय में कबड्डी का रोमांच; U-14 में लाल इंटरनेशनल स्कूल का दबदबा, फाइनल में बड़हिया से होगी भिड़ंत!11 साल की सेवा के बाद एलडीसी विशाल कुमार को भावभीनी विदाई, बोर्ड परीक्षार्थियों को मिले सफलता के 10 मंत्र!
No menu items available
BREAKING
रोहिणी आचार्य की पटना वापसी से तेजस्वी की बढ़ी मुश्किल, MLC चुनाव से पहले डबल चैलेंज!कोरिया का तीरंदाजी किला ढहा, भारत की बेटियों ने रचा इतिहास; पहली बार रिकर्व में जीता एशियन गेम्स गोल्ड!गांधी-शास्त्री जयंती पर देशभक्ति से सराबोर हुआ लाल इंटरनेशनल स्कूल, बच्चों ने लिया महापुरुषों के आदर्शों पर चलने का संकल्प!बेगूसराय अकेले प्रेमी युगल को मिलना पड़ा महंगा, ग्रामीणों ने पकड़कर करा दी शादी, वीडियो वायरल!न भाषा एक, न देश एक… फिर भी गया में एक ही आस्था; पूर्वजों के मोक्ष के लिए विदेशों से पहुंचे पिंडदानी!जब अफसरों ने थामी झाड़ू, रामगढ़ चौक बाजार में बदली तस्वीर; ‘एक घंटा, एक साथ’ का दिखा असर!रोको-टोको में पुलिस दीदी ने रोका तो युवक ने जड़ दिया थप्पड़… पूरी घटना CCTV में कैद, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस!शराबबंदी वाली सरकार में शराब केस वाले को युवा जदयू की कमान; नियुक्ति पर उठे सवाल!मधुबनी समाहरणालय की जमीन होगी नीलामी, 5 नवंबर को कोर्ट में लगेगी बोली; जानिए 4.17 करोड़ के बकाये का पूरा मामला!अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस: बुढ़ापे की छांव बनी सड़क; बेटे से बेघर मां की कहानी सुन मंत्री ने लिया संज्ञान!होटल के कमरे में बहु को दूसरे युवक संग देख ससुर के उड़े होश, फिर सड़क पर मचा हाईवोल्टेज ड्रामा, VIDEO वायरल!1 अक्टूबर से 6 बड़े बदलाव; कमर्शियल सिलेंडर महंगा, LPG e-KYC जरूरी; AC-TV की कीमतों में भी बढ़ोतरी!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

रोहिणी आचार्य की पटना वापसी से तेजस्वी की बढ़ी मुश्किल, MLC चुनाव से पहले डबल चैलेंज!
1 hour ago
कोरिया का तीरंदाजी किला ढहा, भारत की बेटियों ने रचा इतिहास; पहली बार रिकर्व में जीता एशियन गेम्स गोल्ड!
1 hour ago
गांधी-शास्त्री जयंती पर देशभक्ति से सराबोर हुआ लाल इंटरनेशनल स्कूल, बच्चों ने लिया महापुरुषों के आदर्शों पर चलने का संकल्प!
2 hours ago
बेगूसराय अकेले प्रेमी युगल को मिलना पड़ा महंगा, ग्रामीणों ने पकड़कर करा दी शादी, वीडियो वायरल!
2 hours ago
न भाषा एक, न देश एक… फिर भी गया में एक ही आस्था; पूर्वजों के मोक्ष के लिए विदेशों से पहुंचे पिंडदानी!
2 hours ago

Jharkhand: जमशेदपुर अब चापड़पुर? — सरयू राय के बयान से मचा सियासी तूफान, सड़क से सदन तक गूंज!

जमशेदपुर: जमशेदपुर में कानून-व्यवस्था को लेकर उठे सवाल अब सिर्फ विरोध नहीं रहे, बल्कि एक बड़े सियासी विवाद का रूप...

जमशेदपुर: जमशेदपुर में कानून-व्यवस्था को लेकर उठे सवाल अब सिर्फ विरोध नहीं रहे, बल्कि एक बड़े सियासी विवाद का रूप ले चुके हैं। विधायक सरयू राय के एक तीखे बयान ने पूरे शहर की बहस को नई दिशा दे दी है। उन्होंने कहा—“जिस तरह से घटनाएं हो रही हैं, जमशेदपुर अब चापड़पुर बनता जा रहा है।”

यह बयान ऐसे समय में आया है जब शहर में डीडी बार हत्याकांड को लेकर आक्रोश चरम पर है और लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।

मशाल जुलूस से गरमाया माहौल
गुरुवार शाम माइकल जॉन ऑडिटोरियम से निकला विशाल मशाल जुलूस शहर की सड़कों पर गूंजता रहा। सैकड़ों लोगों की भीड़, हाथों में तख्तियां और नारों की गूंज—“प्रशासन होश में आओ”, “जमशेदपुर बंद रहेगा”—ने माहौल को पूरी तरह राजनीतिक और भावनात्मक बना दिया।

इस आंदोलन में कई समाजों और राजनीतिक दलों की भागीदारी ने इसे और बड़ा रूप दे दिया।

‘बंद’ का ऐलान और सियासी चेतावनी
सरयू राय ने 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद का ऐलान करते हुए इसे प्रशासन के खिलाफ “सीधी चेतावनी” बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की लापरवाही और संरक्षण के कारण शहर में अपराध बढ़ते जा रहे हैं।

‘पानी नाक के ऊपर चला गया है…’
मीडिया से बातचीत में सरयू राय ने कहा कि अगर समय रहते पुलिस सक्रिय होती तो ऐसी घटनाएं नहीं होतीं। उन्होंने अवैध कारोबार और अपराधी नेटवर्क पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि शहर में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं।

कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल
डीडी बार हत्याकांड के बाद जहां एक तरफ पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ राजनीतिक बयानबाजी ने इस पूरे मामले को और गरमा दिया है।

शहर में माहौल तनावपूर्ण है, और हर तरफ एक ही सवाल गूंज रहा है—क्या जमशेदपुर की कानून व्यवस्था वाकई “चापड़पुर मॉडल” बनती जा रही है?

ये खबर भी पढ़े: Bihar: नालंदा में पीड़ित परिवार से मिले चिराग पासवान, नौकरी और बच्चों की पढ़ाई का उठाया जिम्मा!

लाला जबीन, जमशेदपुर (झारखंड)

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top