12
BREAKING NEWS
तटबंध टूटा तो गिरी अफसरों पर गाज, गोपालगंज में तीन अभियंता हटाए गए!जीविका के 20 साल पूरे होने पर लखीसराय में ‘नीतीश संवाद’, महिला सम्मान और स्वच्छता पर हुई चर्चा!साई कॉलेज में गांधी पर चर्चा, नई तालीम से लेकर नैतिक शिक्षा तक हुआ मंथन!गगौर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत चला स्वच्छता अभियान, कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान!शेखपुरा में पहली बार सजेगा नाइट वॉलीबॉल का रोमांच, 16 टीमें दिखाएंगी दम; 3 अक्टूबर को बनारस-मुंगेर के बीच उद्घाटन मुकाबला!गांधी जयंती पर सदर अस्पताल में दिखा स्वच्छता और सेवा का अनोखा संगम, सफाई कर्मियों का सम्मान; 50 टीबी मरीजों को मिली मदद!2.435 किलो स्मैक के साथ भाई-बहन गिरफ्तार, 2.10 लाख रुपये कैश बरामद!रोहिणी आचार्य की पटना वापसी से तेजस्वी की बढ़ी मुश्किल, MLC चुनाव से पहले डबल चैलेंज!कोरिया का तीरंदाजी किला ढहा, भारत की बेटियों ने रचा इतिहास; पहली बार रिकर्व में जीता एशियन गेम्स गोल्ड!गांधी-शास्त्री जयंती पर देशभक्ति से सराबोर हुआ लाल इंटरनेशनल स्कूल, बच्चों ने लिया महापुरुषों के आदर्शों पर चलने का संकल्प!बेगूसराय अकेले प्रेमी युगल को मिलना पड़ा महंगा, ग्रामीणों ने पकड़कर करा दी शादी, वीडियो वायरल!न भाषा एक, न देश एक… फिर भी गया में एक ही आस्था; पूर्वजों के मोक्ष के लिए विदेशों से पहुंचे पिंडदानी!जब अफसरों ने थामी झाड़ू, रामगढ़ चौक बाजार में बदली तस्वीर; ‘एक घंटा, एक साथ’ का दिखा असर!रोको-टोको में पुलिस दीदी ने रोका तो युवक ने जड़ दिया थप्पड़… पूरी घटना CCTV में कैद, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस!शराबबंदी वाली सरकार में शराब केस वाले को युवा जदयू की कमान; नियुक्ति पर उठे सवाल!
No menu items available
BREAKING
तटबंध टूटा तो गिरी अफसरों पर गाज, गोपालगंज में तीन अभियंता हटाए गए!जीविका के 20 साल पूरे होने पर लखीसराय में ‘नीतीश संवाद’, महिला सम्मान और स्वच्छता पर हुई चर्चा!साई कॉलेज में गांधी पर चर्चा, नई तालीम से लेकर नैतिक शिक्षा तक हुआ मंथन!गगौर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत चला स्वच्छता अभियान, कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान!शेखपुरा में पहली बार सजेगा नाइट वॉलीबॉल का रोमांच, 16 टीमें दिखाएंगी दम; 3 अक्टूबर को बनारस-मुंगेर के बीच उद्घाटन मुकाबला!गांधी जयंती पर सदर अस्पताल में दिखा स्वच्छता और सेवा का अनोखा संगम, सफाई कर्मियों का सम्मान; 50 टीबी मरीजों को मिली मदद!2.435 किलो स्मैक के साथ भाई-बहन गिरफ्तार, 2.10 लाख रुपये कैश बरामद!रोहिणी आचार्य की पटना वापसी से तेजस्वी की बढ़ी मुश्किल, MLC चुनाव से पहले डबल चैलेंज!कोरिया का तीरंदाजी किला ढहा, भारत की बेटियों ने रचा इतिहास; पहली बार रिकर्व में जीता एशियन गेम्स गोल्ड!गांधी-शास्त्री जयंती पर देशभक्ति से सराबोर हुआ लाल इंटरनेशनल स्कूल, बच्चों ने लिया महापुरुषों के आदर्शों पर चलने का संकल्प!बेगूसराय अकेले प्रेमी युगल को मिलना पड़ा महंगा, ग्रामीणों ने पकड़कर करा दी शादी, वीडियो वायरल!न भाषा एक, न देश एक… फिर भी गया में एक ही आस्था; पूर्वजों के मोक्ष के लिए विदेशों से पहुंचे पिंडदानी!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

तटबंध टूटा तो गिरी अफसरों पर गाज, गोपालगंज में तीन अभियंता हटाए गए!
6 hours ago
जीविका के 20 साल पूरे होने पर लखीसराय में ‘नीतीश संवाद’, महिला सम्मान और स्वच्छता पर हुई चर्चा!
7 hours ago
साई कॉलेज में गांधी पर चर्चा, नई तालीम से लेकर नैतिक शिक्षा तक हुआ मंथन!
7 hours ago
गगौर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत चला स्वच्छता अभियान, कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान!
7 hours ago
शेखपुरा में पहली बार सजेगा नाइट वॉलीबॉल का रोमांच, 16 टीमें दिखाएंगी दम; 3 अक्टूबर को बनारस-मुंगेर के बीच उद्घाटन मुकाबला!
7 hours ago

Bihar: प्रेमी पर हत्या का आरोप, सीतामढ़ी में 3 दिन बाद पोखर किनारे मिला नवविवाहिता का शव!

सीतामढ़ी: जिले के डुमरा थाना क्षेत्र स्थित गोपनाथपुर गांव में 19 वर्षीय नवविवाहिता काजल कुमारी का शव मिलने से इलाके...

सीतामढ़ी: जिले के डुमरा थाना क्षेत्र स्थित गोपनाथपुर गांव में 19 वर्षीय नवविवाहिता काजल कुमारी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। तीन दिनों से लापता काजल का शव रविवार सुबह गांव के समीप एक पोखर किनारे बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच तेज कर दी है।

परिजनों ने गांव के ही एक युवक और उसके सहयोगियों पर अपहरण के बाद हत्या करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पहले ही तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जा चुकी है।

शादी के दो महीने बाद मायके आई थी काजल

जानकारी के अनुसार काजल कुमारी की शादी 19 जून 2026 को मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के घनश्यामपुर निवासी अनिल राय से हुई थी। शादी के करीब दो महीने बाद वह 12 अगस्त को अपने मायके गोपनाथपुर आई थी।

परिजनों के मुताबिक 13 अगस्त की सुबह वह घर से निकली, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका।

परिजनों ने जताई थी अपहरण और हत्या की आशंका

काजल के लापता होने के बाद उसके पिता संजय राय ने 14 अगस्त को डुमरा थाना में आवेदन देकर सुमित उर्फ राजा यादव, रामविनय यादव समेत अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आवेदन में बेटी के अपहरण और हत्या की आशंका जताई गई थी।

रविवार सुबह गांव के कुछ लोग चारा काटने के लिए खेत की ओर गए थे। इस दौरान पोखर के पास से दुर्गंध आने पर तलाश की गई तो वहां काजल का शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और पुलिस मौके पर पहुंची।

पिता का आरोप- पुराने प्रेमी ने की हत्या

मृतका के पिता संजय राय ने आरोप लगाया कि गांव के ही सुमित यादव से उनकी बेटी की पहले बातचीत होती थी। उनका कहना है कि शादी के बाद भी वह काजल से संपर्क में था। पिता ने आशंका जताई कि सुमित ने अपने साथियों के साथ मिलकर पहले बेटी का अपहरण किया और फिर उसकी हत्या कर दी।

परिजनों का यह भी दावा है कि घटना के बाद आरोपी पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार हो गए हैं।

भाई ने भी लगाए गंभीर आरोप

काजल के भाई अभिषेक ने बताया कि वह मुंबई में मजदूरी करता है। बहन के लापता होने की सूचना मिलने पर वह सीतामढ़ी पहुंचा, लेकिन यहां आने पर उसे बहन की मौत की खबर मिली।

उसने कहा कि शादी से पहले काजल की एक युवक से बातचीत होती थी और उसी पर परिवार को हत्या का शक है। उसके अनुसार घटना के बाद आरोपी अपने परिवार के साथ गांव से गायब है।

पुलिस कर रही छापेमारी

डुमरा थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मामले में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी सुमित उर्फ राजा यादव के खिलाफ पहले से भी दो आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पूरे गांव में घटना को लेकर शोक और आक्रोश का माहौल है, जबकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच में जुटी हुई है।

ये खबर भी पढ़े: Jharkhand: रांची में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों का प्रदर्शन तेज, हेमंत सोरेन, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के पुतले फूंके!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top