26
BREAKING NEWS
Bihar: लखीसराय में महाभगदड़: अशोक धाम जाने वाले रास्ते पर 8 महिलाओं की मौत, करंट और टूटी बैरिकेडिंग बनी त्रासदी की वजह!Bihar: चानन की पहाड़ियों में बनेगा हर्बल मेडिसिनल गार्डन, 20 दुर्लभ औषधीय पौधों का रोपण शुरू!Jharkhand: झारखंड में छात्र आंदोलन का 23वां दिन, हेमंत सोरेन और राहुल गांधी का पुतला फूंका, कल होगी चौथे दौर की वार्ता!Bihar: प्रेमी पर हत्या का आरोप, सीतामढ़ी में 3 दिन बाद पोखर किनारे मिला नवविवाहिता का शव!Jharkhand: रांची में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों का प्रदर्शन तेज, हेमंत सोरेन, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के पुतले फूंके!Jharkhand: रांची पहुंचीं एक्ट्रेस कुनिका सदानंद, JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के आंदोलन को दिया समर्थन!Bihar: कांग्रेस पर बरसे मंत्री दिलीप जायसवाल, बोले- सत्ता से दूर रहने की बेचैनी अब पागलपन में बदल रही!Bihar: शेखपुरा में बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता की संदिग्ध मौत, किराए के मकान में मिला शव!Bihar: वंदे मातरम पर सियासत तेज, बेगूसराय में गिरिराज सिंह के नेतृत्व में आक्रोश मार्च, राहुल गांधी का पुतला दहन!Bihar: स्वतंत्रता दिवस पर 20 भूमिहीन परिवारों को मिली जमीन की पर्ची, चेहरों पर दिखी खुशी!Bihar: 29 अगस्त से बंद होगा विक्रमशिला सेतु, भागलपुर-नवगछिया के लाखों लोगों की बढ़ेगी मुश्किल!Jharkhand: स्वतंत्रता दिवस पर जिला प्रशासन और मीडिया के बीच मैत्री क्रिकेट मैच, प्रशासन टीम ने 48 रन से जीता मुकाबला!Jharkhand: अब अस्पताल से लेकर रिपोर्ट तक सब होगा डिजिटल, रामगढ़ में शुरू हो रही बड़ी हेल्थ पहल!Jharkhand: बोकारो में बेटे पर मां की हत्या का आरोप, घरेलू विवाद के बाद हुई दर्दनाक मौत!Bihar: मुजफ्फरपुर बस स्टैंड में धू-धू कर जली बस, आग से मची अफरातफरी!
No menu items available
BREAKING
Bihar: लखीसराय में महाभगदड़: अशोक धाम जाने वाले रास्ते पर 8 महिलाओं की मौत, करंट और टूटी बैरिकेडिंग बनी त्रासदी की वजह!Bihar: चानन की पहाड़ियों में बनेगा हर्बल मेडिसिनल गार्डन, 20 दुर्लभ औषधीय पौधों का रोपण शुरू!Jharkhand: झारखंड में छात्र आंदोलन का 23वां दिन, हेमंत सोरेन और राहुल गांधी का पुतला फूंका, कल होगी चौथे दौर की वार्ता!Bihar: प्रेमी पर हत्या का आरोप, सीतामढ़ी में 3 दिन बाद पोखर किनारे मिला नवविवाहिता का शव!Jharkhand: रांची में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों का प्रदर्शन तेज, हेमंत सोरेन, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के पुतले फूंके!Jharkhand: रांची पहुंचीं एक्ट्रेस कुनिका सदानंद, JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के आंदोलन को दिया समर्थन!Bihar: कांग्रेस पर बरसे मंत्री दिलीप जायसवाल, बोले- सत्ता से दूर रहने की बेचैनी अब पागलपन में बदल रही!Bihar: शेखपुरा में बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता की संदिग्ध मौत, किराए के मकान में मिला शव!Bihar: वंदे मातरम पर सियासत तेज, बेगूसराय में गिरिराज सिंह के नेतृत्व में आक्रोश मार्च, राहुल गांधी का पुतला दहन!Bihar: स्वतंत्रता दिवस पर 20 भूमिहीन परिवारों को मिली जमीन की पर्ची, चेहरों पर दिखी खुशी!Bihar: 29 अगस्त से बंद होगा विक्रमशिला सेतु, भागलपुर-नवगछिया के लाखों लोगों की बढ़ेगी मुश्किल!Jharkhand: स्वतंत्रता दिवस पर जिला प्रशासन और मीडिया के बीच मैत्री क्रिकेट मैच, प्रशासन टीम ने 48 रन से जीता मुकाबला!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar: लखीसराय में महाभगदड़: अशोक धाम जाने वाले रास्ते पर 8 महिलाओं की मौत, करंट और टूटी बैरिकेडिंग बनी त्रासदी की वजह!
1 hour ago
Bihar: चानन की पहाड़ियों में बनेगा हर्बल मेडिसिनल गार्डन, 20 दुर्लभ औषधीय पौधों का रोपण शुरू!
9 hours ago
Jharkhand: झारखंड में छात्र आंदोलन का 23वां दिन, हेमंत सोरेन और राहुल गांधी का पुतला फूंका, कल होगी चौथे दौर की वार्ता!
9 hours ago
Bihar: प्रेमी पर हत्या का आरोप, सीतामढ़ी में 3 दिन बाद पोखर किनारे मिला नवविवाहिता का शव!
10 hours ago
Jharkhand: रांची में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों का प्रदर्शन तेज, हेमंत सोरेन, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के पुतले फूंके!
10 hours ago

Bihar: लखीसराय में महाभगदड़: अशोक धाम जाने वाले रास्ते पर 8 महिलाओं की मौत, करंट और टूटी बैरिकेडिंग बनी त्रासदी की वजह!

लखीसराय: सावन की तीसरी सोमवारी पर बिहार के लखीसराय में आस्था का महापर्व कुछ ही पलों में मातम में बदल...

लखीसराय: सावन की तीसरी सोमवारी पर बिहार के लखीसराय में आस्था का महापर्व कुछ ही पलों में मातम में बदल गया। प्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर में जलाभिषेक के लिए उमड़ी हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच सोमवार सुबह भगदड़ मच गई, जिसमें अब तक 7 महिलाओं की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 22 से अधिक श्रद्धालु घायल बताए जा रहे हैं। जिसमें 4 की हालत नाज़ुक बनी हुई है। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

घटना अशोकधाम रेलवे स्टेशन से मंदिर जाने वाले मार्ग पर हुई, जहां देर रात से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी हुई थी। प्रत्यक्षदर्शियों और प्रारंभिक प्रशासनिक जानकारी के अनुसार रात में एक बिजली का खंभा गिर गया था। सुबह भीड़ बढ़ने के दौरान खंभे और तारों में करंट फैलने की आशंका के बीच अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे, जिससे बैरिकेडिंग टूट गई और देखते ही देखते भगदड़ जैसी भयावह स्थिति उत्पन्न हो गई।

घायलों का इलाज करते चिकित्सक

भगदड़ के दौरान कई महिलाएं और बुजुर्ग भीड़ के दबाव में गिर पड़े। पीछे से लगातार बढ़ती भीड़ के कारण दर्जनों लोग एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गए। घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और श्रद्धालु अपनों को तलाशते नजर आए। कुछ ही मिनटों में पूरा इलाका कोहराम से भर गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए घायलों को एंबुलेंस से लखीसराय सदर अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल परिसर में भी बड़ी संख्या में परिजन और स्थानीय लोग जुट गए। चिकित्सकों की टीम लगातार घायलों का इलाज कर रही है।

घटनास्थल पर डीएम व पुलिस अधिकारी

लखीसराय के एसडीपीओ शिवम कुमार ने बताया कि सात लोगों की मौत की सूचना मिली है। प्रारंभिक जानकारी में बिजली का खंभा गिरने और लोगों के करंट की चपेट में आने की बात सामने आई है, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बनी। हालांकि घटना की वास्तविक वजह की पुष्टि विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगी।

रोते-बिलखते परिजन

वहीं जिला पदाधिकारी ने बताया कि प्रशासनिक टीम तड़के साढ़े तीन बजे से ही मौके पर मौजूद थी। सुबह करीब साढ़े छह बजे अचानक श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ी। इसी दौरान खेत की ओर लगी बैरिकेडिंग टूट गई और लोग एक-दूसरे के ऊपर गिरने लगे, जिससे बड़ा हादसा हो गया।

घटनास्थल पर सूर्यगढ़ा विधायक रामानंद मंडल

आस्था के मेले में सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

सावन की सोमवारी पर हर वर्ष अशोक धाम में लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस बार भी भारी भीड़ की संभावना पहले से थी, इसके बावजूद भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि श्रद्धालुओं की संख्या के मुकाबले पर्याप्त निकासी मार्ग और सुरक्षा इंतजाम नहीं थे। यदि भीड़ नियंत्रण और बिजली व्यवस्था पर पहले से विशेष निगरानी रखी जाती तो शायद इतना बड़ा हादसा टाला जा सकता था।

पांच महीने में दूसरी बड़ी मंदिर भगदड़

यह बिहार में पांच महीने के भीतर मंदिर परिसर या धार्मिक आयोजन से जुड़ी दूसरी बड़ी भगदड़ है। इससे पहले 31 मार्च को नालंदा जिले के मघड़ा शीतला मंदिर में चैत्र माह के अंतिम मंगलवार को दर्शन के दौरान भगदड़ मच गई थी। उस हादसे में 8 महिलाओं समेत 9 श्रद्धालुओं की जान चली गई थी। लगातार दूसरी बड़ी घटना ने धार्मिक आयोजनों में सुरक्षा प्रबंधन की तैयारियों पर गंभीर बहस छेड़ दी है।

मातम में बदली सोमवारी

जिस रास्ते से श्रद्धालु ‘बोल बम’ के जयकारे लगाते हुए बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए आगे बढ़ रहे थे, वही रास्ता कुछ देर बाद चीखों और सिसकियों से गूंज उठा। परिजनों के सामने अपनों की मौत की खबर पहुंचते ही अस्पताल और घटनास्थल पर दर्दनाक दृश्य देखने को मिले। पूरे लखीसराय जिले में शोक की लहर है और लोग हादसे के कारणों की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

फिलहाल प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है और घायलों के बेहतर इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट पर रखा गया है।

न्यूज़ का अपडेट जारी है…

ये खबर भी पढ़े: Bihar: चानन की पहाड़ियों में बनेगा हर्बल मेडिसिनल गार्डन, 20 दुर्लभ औषधीय पौधों का रोपण शुरू!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top