8
BREAKING NEWS
शेखपुरा में भावुक माहौल के बीच यातायात थानाध्यक्ष सदाशिव कुमार साहा को दी गई विदाई, भागलपुर में संभालेंगे नई जिम्मेदारी!खेसारी लाल यादव की एक झलक पाने उमड़ी हजारों की भीड़, कार्यक्रम में मची अफरा-तफरी; कुर्सियां टूटीं, लाठीचार्ज की भी चर्चा!जयपुर के ‘पत्रकार चौक’ की थीम पर सजेगा अनंत सिंह की बेटी का जयमाला मंच, 10 बीघा में तैयार हो रहा भव्य पंडाल!गांव की बेटियों के हुनर को मिलेगी नई उड़ान, रोजगार से आत्मनिर्भर बनेंगी महिलाएं; विजन इंडिया के सेंटर पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी!पति के दरवाजे पर हुआ विवाहिता का अंतिम संस्कार, मायके वालों ने लगाया जहर देकर हत्या का आरोप!मुकेश सहनी के बयान पर सियासी बवाल; भाजपा नेता को ‘छह इंच छोटा’ करने की धमकी देने का आरोप, वीडियो वायरल; विनय पासवान ने किया पलटवार!मंच से डीएम-एसपी को गाली देने का आरोप, नर्तकी के साथ कथित अभद्र व्यवहार का वीडियो भी वायरल; मुखिया रमेश कुमार पर पुलिस की कार्रवाई!छठ महापर्व के समापन पर जमालपुर बीघा में भव्य विसर्जन, नम आंखों से भगवान भास्कर को दी गई विदाई!पैतृक गांव नरसिंहपुर में छठी मैया की भक्ति में लीन दिखे पूर्व नगर सभापति रौशन कुमार, उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर मांगा आशीर्वाद!मतासी गांव में छठ की भव्य छटा, दुल्हन की तरह सजा घाट; CCTV, गोताखोर और वॉलंटियरों की तैनाती के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुआ महापर्व!छठ की भक्ति में डूबा भाजपा जिलाध्यक्ष का परिवार, बरूई में मनोज तूफानी ने दिया सूर्यदेव को अर्घ्य!बड़हिया की बेटी आंचल कुमारी का राष्ट्रीय कबड्डी कैंप में चयन, 52वीं जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में बिहार का करेंगी प्रतिनिधित्व!बिहार की महिला तीरंदाजों का दमदार प्रदर्शन, महाराष्ट्र और पंजाब को हराया; अब कांस्य पदक पर नजर!शेखपुरा में छठ की आस्था का महाकुंभ; प्रमुख घाटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय महापर्व का समापन!छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए डॉ. विनोद विद्यार्थी, मालती पोखर से गंगटी घाट तक बांटी साड़ी, सूप, नारियल और पूजन सामग्री!
No menu items available
BREAKING
शेखपुरा में भावुक माहौल के बीच यातायात थानाध्यक्ष सदाशिव कुमार साहा को दी गई विदाई, भागलपुर में संभालेंगे नई जिम्मेदारी!खेसारी लाल यादव की एक झलक पाने उमड़ी हजारों की भीड़, कार्यक्रम में मची अफरा-तफरी; कुर्सियां टूटीं, लाठीचार्ज की भी चर्चा!जयपुर के ‘पत्रकार चौक’ की थीम पर सजेगा अनंत सिंह की बेटी का जयमाला मंच, 10 बीघा में तैयार हो रहा भव्य पंडाल!गांव की बेटियों के हुनर को मिलेगी नई उड़ान, रोजगार से आत्मनिर्भर बनेंगी महिलाएं; विजन इंडिया के सेंटर पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी!पति के दरवाजे पर हुआ विवाहिता का अंतिम संस्कार, मायके वालों ने लगाया जहर देकर हत्या का आरोप!मुकेश सहनी के बयान पर सियासी बवाल; भाजपा नेता को ‘छह इंच छोटा’ करने की धमकी देने का आरोप, वीडियो वायरल; विनय पासवान ने किया पलटवार!मंच से डीएम-एसपी को गाली देने का आरोप, नर्तकी के साथ कथित अभद्र व्यवहार का वीडियो भी वायरल; मुखिया रमेश कुमार पर पुलिस की कार्रवाई!छठ महापर्व के समापन पर जमालपुर बीघा में भव्य विसर्जन, नम आंखों से भगवान भास्कर को दी गई विदाई!पैतृक गांव नरसिंहपुर में छठी मैया की भक्ति में लीन दिखे पूर्व नगर सभापति रौशन कुमार, उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर मांगा आशीर्वाद!मतासी गांव में छठ की भव्य छटा, दुल्हन की तरह सजा घाट; CCTV, गोताखोर और वॉलंटियरों की तैनाती के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुआ महापर्व!छठ की भक्ति में डूबा भाजपा जिलाध्यक्ष का परिवार, बरूई में मनोज तूफानी ने दिया सूर्यदेव को अर्घ्य!बड़हिया की बेटी आंचल कुमारी का राष्ट्रीय कबड्डी कैंप में चयन, 52वीं जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में बिहार का करेंगी प्रतिनिधित्व!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

शेखपुरा में भावुक माहौल के बीच यातायात थानाध्यक्ष सदाशिव कुमार साहा को दी गई विदाई, भागलपुर में संभालेंगे नई जिम्मेदारी!
57 minutes ago
खेसारी लाल यादव की एक झलक पाने उमड़ी हजारों की भीड़, कार्यक्रम में मची अफरा-तफरी; कुर्सियां टूटीं, लाठीचार्ज की भी चर्चा!
1 hour ago
जयपुर के ‘पत्रकार चौक’ की थीम पर सजेगा अनंत सिंह की बेटी का जयमाला मंच, 10 बीघा में तैयार हो रहा भव्य पंडाल!
1 hour ago
गांव की बेटियों के हुनर को मिलेगी नई उड़ान, रोजगार से आत्मनिर्भर बनेंगी महिलाएं; विजन इंडिया के सेंटर पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी!
1 hour ago
पति के दरवाजे पर हुआ विवाहिता का अंतिम संस्कार, मायके वालों ने लगाया जहर देकर हत्या का आरोप!
2 hours ago

Bihar: 29 अगस्त से बंद होगा विक्रमशिला सेतु, भागलपुर-नवगछिया के लाखों लोगों की बढ़ेगी मुश्किल!

भागलपुर: भागलपुर की लाइफलाइन माने जाने वाले विक्रमशिला सेतु पर 29 अगस्त से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद कर...

भागलपुर: भागलपुर की लाइफलाइन माने जाने वाले विक्रमशिला सेतु पर 29 अगस्त से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी जाएगी। पहले पुल को 1 सितंबर से बंद करने की योजना थी, लेकिन मरम्मत कार्य को समय पर पूरा करने के लिए प्रशासन ने इसे तीन दिन पहले बंद करने का फैसला लिया है। पुल बंद होने के बाद नवगछिया समेत गंगा पार के लाखों लोगों को भागलपुर आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

विक्रमशिला सेतु की मरम्मत को लेकर पुल निर्माण निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। हरियाणा के पंचकूला और पश्चिम बंगाल से पुल के सुपर और सब-स्ट्रक्चर के हिस्से अगले सप्ताह भागलपुर पहुंचेंगे। वहीं 25 अगस्त को बीआरओ (BRO) की विशेष टीम भी मौके पर पहुंचेगी। क्षतिग्रस्त हिस्से के चार बड़े स्ट्रक्चर को लॉन्च कर स्थापित किया जाएगा। मरम्मत कार्य की जिम्मेदारी एसपी सिंगला एजेंसी को सौंपी गई है।

सबसे बड़ी चिंता उन लाखों लोगों की है जिनकी रोजमर्रा की जिंदगी इस पुल पर निर्भर है। गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण नाव और मोटरबोट सेवा भी फिलहाल बंद है। ऐसे में 29 अगस्त के बाद मरीजों, छात्रों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और दैनिक यात्रियों को भागलपुर पहुंचने के लिए मुंगेर होकर लंबा और खर्चीला सफर तय करना पड़ेगा।

पुल बंद होने का असर त्योहारों के मौसम पर भी पड़ सकता है। सितंबर से नवंबर के बीच दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ जैसे बड़े पर्व आते हैं। ऐसे समय में बाजारों में खरीदारी बढ़ती है, लेकिन आवागमन प्रभावित होने से कारोबार पर असर पकड़ने की आशंका है। भागलपुर और आसपास के क्षेत्रों का प्रसिद्ध केला कारोबार भी प्रभावित हो सकता है, क्योंकि लंबी दूरी तय करने से माल ढुलाई की लागत बढ़ जाएगी।

वैकल्पिक व्यवस्था को लेकर पूछे गए सवाल पर जिले के प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि वह पथ निर्माण मंत्री से बातचीत करेंगे और सरकार पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

गौरतलब है कि 3 मई की देर रात विक्रमशिला सेतु का करीब 34 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर गंगा में गिर गया था। इसके बाद अस्थायी व्यवस्था के तहत बेली ब्रिज बनाकर हल्के वाहनों की आवाजाही कराई जा रही थी। अब स्थायी मरम्मत के लिए पुल को पूरी तरह बंद किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़े: Jharkhand: स्वतंत्रता दिवस पर जिला प्रशासन और मीडिया के बीच मैत्री क्रिकेट मैच, प्रशासन टीम ने 48 रन से जीता मुकाबला!

राजीव रंजन, भागलपुर (बिहार)

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top