16
BREAKING NEWS
चोरी के शक में ‘तालिबानी सजा’; कटिहार में दो युवकों को नारियल के पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस की कार्रवाई!पटना में खड़गे के बयान से सियासी भूचाल; ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ बोलने पर बवाल, कार्यक्रम में कार्यकर्ता की पिटाई; शाह ने घेरा!रोहतास की वादियों में Roadies का रोमांच; नेहा धूपिया की एंट्री से सासाराम में बढ़ी हलचल, कैमूर की खूबसूरती पर टिकी नजरें!न कोई सुराग, न घर का पता… 12 घंटे की कोशिश और फिर गूंज उठी अपनों से मिलने की खुशी; कटिहार पुलिस ने पेश की इंसानियत की मिसाल!कटिहार में 18 वर्षीय युवक की मौत, बड़ा भाई गंभीर; पड़ोस के चार युवकों पर हत्या का आरोप!कबाड़ से जुगाड़ कर पढ़ाई को बना रहे रोचक; लखीसराय में नवाचारी शिक्षकों का सम्मान, डिजिटल शिक्षा पर जोर!मातृत्व की उम्मीद, सेहत की पहल; लखीसराय में 30 महिलाओं को मिला विशेषज्ञ डॉक्टरों का मुफ्त परामर्श!हाजीपुर में JDU नेता की पिटाई, नाक पर चोट, फटा कुर्ता; 13 बच्चों की मौत पर श्रद्धांजलि के बीच रणक्षेत्र बना राघोपुर, हंगामे के बीच निकल गए प्रशांत किशोर!‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ पदयात्रा की तैयारी तेज, भाजपा शेखपुरा जिला इकाई की बैठक में बनी रणनीति!श्री बाबू की जयंती पर बरबीघा से पटना तक कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; त्रिशूलधारी सिंह और रौशन कुमार की अगुआई में सैकड़ों गाड़ियों का काफिला रवाना!गोपालगंज होटल में बर्थडे पार्टी के बाद खूनी संघर्ष, रेस्टोरेंट कैप्टन की मौत; 2 गिरफ्तार!साहेबगंज में अजब प्रेम कहानी; दो बच्चों की मां की प्रेमी से शादी, पति ने खुद भरवाई मांग!गया में जमीन विवाद पर बवाल; 50 से ज्यादा नकाबपोशों पर बमबाजी और फायरिंग का आरोप!पटना में MLC नीरज कुमार के आवास के बाहर मिला बैग, पिस्टल और 35 कारतूस बरामद!पटना में पुलिस मुठभेड़; गैरेज संचालक हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, 20 लाख की सुपारी का आरोप!
No menu items available
BREAKING
चोरी के शक में ‘तालिबानी सजा’; कटिहार में दो युवकों को नारियल के पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस की कार्रवाई!पटना में खड़गे के बयान से सियासी भूचाल; ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ बोलने पर बवाल, कार्यक्रम में कार्यकर्ता की पिटाई; शाह ने घेरा!रोहतास की वादियों में Roadies का रोमांच; नेहा धूपिया की एंट्री से सासाराम में बढ़ी हलचल, कैमूर की खूबसूरती पर टिकी नजरें!न कोई सुराग, न घर का पता… 12 घंटे की कोशिश और फिर गूंज उठी अपनों से मिलने की खुशी; कटिहार पुलिस ने पेश की इंसानियत की मिसाल!कटिहार में 18 वर्षीय युवक की मौत, बड़ा भाई गंभीर; पड़ोस के चार युवकों पर हत्या का आरोप!कबाड़ से जुगाड़ कर पढ़ाई को बना रहे रोचक; लखीसराय में नवाचारी शिक्षकों का सम्मान, डिजिटल शिक्षा पर जोर!मातृत्व की उम्मीद, सेहत की पहल; लखीसराय में 30 महिलाओं को मिला विशेषज्ञ डॉक्टरों का मुफ्त परामर्श!हाजीपुर में JDU नेता की पिटाई, नाक पर चोट, फटा कुर्ता; 13 बच्चों की मौत पर श्रद्धांजलि के बीच रणक्षेत्र बना राघोपुर, हंगामे के बीच निकल गए प्रशांत किशोर!‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ पदयात्रा की तैयारी तेज, भाजपा शेखपुरा जिला इकाई की बैठक में बनी रणनीति!श्री बाबू की जयंती पर बरबीघा से पटना तक कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; त्रिशूलधारी सिंह और रौशन कुमार की अगुआई में सैकड़ों गाड़ियों का काफिला रवाना!गोपालगंज होटल में बर्थडे पार्टी के बाद खूनी संघर्ष, रेस्टोरेंट कैप्टन की मौत; 2 गिरफ्तार!साहेबगंज में अजब प्रेम कहानी; दो बच्चों की मां की प्रेमी से शादी, पति ने खुद भरवाई मांग!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

चोरी के शक में ‘तालिबानी सजा’; कटिहार में दो युवकों को नारियल के पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस की कार्रवाई!
5 hours ago
पटना में खड़गे के बयान से सियासी भूचाल; ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ बोलने पर बवाल, कार्यक्रम में कार्यकर्ता की पिटाई; शाह ने घेरा!
5 hours ago
रोहतास की वादियों में Roadies का रोमांच; नेहा धूपिया की एंट्री से सासाराम में बढ़ी हलचल, कैमूर की खूबसूरती पर टिकी नजरें!
5 hours ago
न कोई सुराग, न घर का पता… 12 घंटे की कोशिश और फिर गूंज उठी अपनों से मिलने की खुशी; कटिहार पुलिस ने पेश की इंसानियत की मिसाल!
5 hours ago
कटिहार में 18 वर्षीय युवक की मौत, बड़ा भाई गंभीर; पड़ोस के चार युवकों पर हत्या का आरोप!
5 hours ago

Jharkhand: सात दिन बाद भगवान मदन मोहन की घर वापसी… पीतल के रथ पर निकली भव्य यात्रा, जयकारों से गूंज उठा पूरा पाकुड़!

पाकुड़: जिला मुख्यालय समेत पूरे जिले में शुक्रवार को आस्था और परंपरा का प्रतीक घुरती रथयात्रा उत्सव धूमधाम से संपन्न...

पाकुड़: जिला मुख्यालय समेत पूरे जिले में शुक्रवार को आस्था और परंपरा का प्रतीक घुरती रथयात्रा उत्सव धूमधाम से संपन्न हुआ। विधि-विधान और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भगवान मदन मोहन को पूजा-अर्चना के बाद पीतल के रथ पर सवार कर नगर भ्रमण कराया गया और फिर उन्हें उनके मूल मंदिर में पुनः स्थापित किया गया।

रथयात्रा से पहले स्थानीय पुरोहितों ने मंत्रोच्चार के बीच भगवान मदन मोहन की विशेष पूजा की। शुभ मुहूर्त में भगवान की प्रतिमा को पीतल के रथ में विराजमान कराया गया, जिसके बाद श्रद्धालुओं की मौजूदगी में यात्रा शुरू हुई।

जयकारों से गूंजा शहर

रथ यात्रा की शुरुआत कालीबाड़ी मैदान से हुई। इसके बाद यात्रा राजा पड़ा, इंदिरा चौक, बिरसा चौक, नगर थाना और भगत पाड़ा होते हुए निकली। रास्ते भर श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन किए और जयकारे लगाए।

इसके बाद भगवान मदन मोहन की प्रतिमा को वापस कालीबाड़ी मैदान स्थित मंदिर में स्थापित किया गया। शाम को पुनः पूजा-अर्चना कर भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

सात दिन बाद हुई भगवान की वापसी

मान्यता के अनुसार रथयात्रा के दिन भगवान मदन मोहन अपनी बहन सुभद्रा और बड़े भाई बलराम के साथ रथ पर सवार होकर अपनी मौसी के घर गए थे। वहां सात दिनों तक उनका निवास और पूजा-अर्चना की गई।

घुरती रथयात्रा के अवसर पर भगवान की वापसी हुई और उन्हें फिर से अपने धाम यानी मंदिर में स्थापित किया गया।

रथ मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

रथयात्रा के साथ आयोजित मेले में भी लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन के बाद मेले का आनंद लिया।

मेले में रथ मिठाई, जलेबी, कटहल और आम की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखने को मिली। बिरसा चौक से लेकर भगत पाड़ा तक पूरे इलाके में उत्सव जैसा माहौल रहा।

ये खबर भी पढ़े: Jharkhand: गिरिडीह में सड़क पर सियासी टकराव, भाजपा ने राहुल गांधी तो कांग्रेस ने धर्मेंद्र प्रधान का जलाया पुतला… आखिर क्यों गरमाई राजनीति?

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top