BREAKING NEWS
Bihar News : सन वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियां, दर्शक मंत्रमुग्ध!Bihar News : स्कूल ऑफ साइंस एंड बायोजेनेसिस में होली मिलन सह मेधावी छात्र सम्मान समारोह का भव्य आयोजन!Bihar News : होली पर्व को शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न!Bihar News : सेवानिवृत्ति पर प्रधानाध्यापक रामटहल पासवान को भावभीनी विदाई!Bihar News : स्नेहलता काली मातृ मंदिर का भूमि पूजन और शिलान्यास सम्पन्न!Bihar News : लाल इंटरनेशनल स्कूल के 59 छात्र-छात्राओं ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस परीक्षा में दर्ज की सफलता!Bihar News : ‘रोज़गार संवाद’ में विधायक ने युवाओं से किया संवाद!Bihar News : लखीसराय में 25 बच्चों का निःशुल्क परीक्षण, 15 का होगा वाराणसी में ऑपरेशन!Bihar News : AL KAMDHENU GOLD का भव्य होली मिलन उत्सव, राजमिस्त्रियों व डीलरों की उमड़ी भीड़!Bihar News : लखीसराय में CBSE 10वीं आईटी व 12वीं एआई-पेंटिंग परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 1393 उपस्थित!Bihar News : सहुर में स्व. कामरेड प्रमोद शर्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि, चौराहा बना ‘प्रमोद शर्मा चौक’!Bihar News : आरडी कॉलेज में एबीवीपी का प्राचार्य कक्ष घेराव, 7 दिन में मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन की चेतावनी!Bihar News : सदर अस्पताल का डीएम ने किया निरीक्षण, क्रिटिकल केयर ब्लॉक व डीईआईसी निर्माण को दिए निर्देश!Bihar News : लखीसराय में ‘ज्ञान भारतम् परियोजना’ को लेकर अहम बैठक, ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण की बनेगी कार्ययोजना!National News : 75वीं वर्षगांठ पर जश्न-ए-त्रिवेणी, आम जनता के लिए 15 मार्च तक खुला!
No menu items available
BREAKING
Bihar News : सन वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियां, दर्शक मंत्रमुग्ध!Bihar News : स्कूल ऑफ साइंस एंड बायोजेनेसिस में होली मिलन सह मेधावी छात्र सम्मान समारोह का भव्य आयोजन!Bihar News : होली पर्व को शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न!Bihar News : सेवानिवृत्ति पर प्रधानाध्यापक रामटहल पासवान को भावभीनी विदाई!Bihar News : स्नेहलता काली मातृ मंदिर का भूमि पूजन और शिलान्यास सम्पन्न!Bihar News : लाल इंटरनेशनल स्कूल के 59 छात्र-छात्राओं ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस परीक्षा में दर्ज की सफलता!Bihar News : ‘रोज़गार संवाद’ में विधायक ने युवाओं से किया संवाद!Bihar News : लखीसराय में 25 बच्चों का निःशुल्क परीक्षण, 15 का होगा वाराणसी में ऑपरेशन!Bihar News : AL KAMDHENU GOLD का भव्य होली मिलन उत्सव, राजमिस्त्रियों व डीलरों की उमड़ी भीड़!Bihar News : लखीसराय में CBSE 10वीं आईटी व 12वीं एआई-पेंटिंग परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 1393 उपस्थित!Bihar News : सहुर में स्व. कामरेड प्रमोद शर्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि, चौराहा बना ‘प्रमोद शर्मा चौक’!Bihar News : आरडी कॉलेज में एबीवीपी का प्राचार्य कक्ष घेराव, 7 दिन में मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन की चेतावनी!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar News : सन वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियां, दर्शक मंत्रमुग्ध!
2 minutes ago
Bihar News : स्कूल ऑफ साइंस एंड बायोजेनेसिस में होली मिलन सह मेधावी छात्र सम्मान समारोह का भव्य आयोजन!
14 minutes ago
Bihar News : होली पर्व को शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न!
15 hours ago
Bihar News : सेवानिवृत्ति पर प्रधानाध्यापक रामटहल पासवान को भावभीनी विदाई!
15 hours ago
Bihar News : स्नेहलता काली मातृ मंदिर का भूमि पूजन और शिलान्यास सम्पन्न!
15 hours ago
Advertisement

Sheikhpura News : जल-जीवन-हरियाली दिवस पर ऊर्जा संरक्षण का संकल्प, जनभागीदारी पर हुई परिचर्चा

मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला समाहरणालय के मंथन सभागार में डीडीसी संजय कुमार की उपस्थिति में जल-जीवन-हरियाली दिवस...

मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला समाहरणालय के मंथन सभागार में डीडीसी संजय कुमार की उपस्थिति में जल-जीवन-हरियाली दिवस कार्यक्रम में भाग लिया। ज्ञातव्य हो कि प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को जल-जीवन-हरियाली दिवस इस कार्यक्रम से संबंधित विभिन्न विभागों द्वारा इसका आयोजन किया जाता है।

मार्च माह के प्रथम मंगलवार को इसका आयोजन ऊर्जा विभाग, बिहार सरकार, पटना के द्वारा किया गया। राज्य स्तर पर इसका आगाज आज मंगलवार को पटना के अधिवेशन भवन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में किया गया। जिसमें मुख्य रूप से जल-जीवन-हरियाली अभियान में जनभागीदारी पर परिचर्चा हुई। वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए इस जिला के तमाम पदाधिकारी भी उपस्थित हुए। इस अवसर पर ऊर्जा विभाग के द्वारा जल जीवन हरियाली अभियान में किस तरह से योगदान दी जा रही है, उस पर चर्चा की गई। मंथन सभागार में चर्चा करते हुए विद्युत प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता द्वारा विभिन्न उपायों की चर्चा करते हुए बताया गया कि आज उन्नत होते तकनीक के मदद से ऐसे कई विद्युत अप्लायंसेज है, जो कम ऊर्जा की खपत करके अच्छी रोशनी दे रहे हैं, जिससे कि ऊर्जा की काफी बचत हो रही है।

इसके साथ ही सौर ऊर्जा को भी बढ़ावा दिया जा रहे हैं। आजकल लोग बढ़ चढ़कर अपने घरों में भी सौर ऊर्जा के लिए सोलर लाइट लगवा रहे है। सरकार के द्वारा भी लोगों को प्रोत्साहन करने के उद्देश्य से सौर ऊर्जा के लिए अच्छी सब्सिडी दी जा रही है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसे अपनाए। सरकारी संस्थानों पर भी सौर ऊर्जा अधिष्ठापित की जा रही है। मुख्यमंत्री ग्राम सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के माध्यम से नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे आज बिहार में न केवल शहर बल्कि गांव भी रात के अंधेरे में चकाचक दिखाई पड़ रहे है। इसके अतिरिक्त ऊर्जा विभाग के द्वारा लोगों के बीच ऊर्जा बचत एवं नवीकरणीय ऊर्जा को अपनाने के लिए विभिन्न माध्यमों से यथा नुक्कड़ नाटक, फ्लैक्स का अधिष्ठान, हैंड आउट का वितरण, प्रचार गाड़ी से लेकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म इत्यादि के द्वारा जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।

स्मार्ट मीटर के माध्यम से ऊर्जा खपत को देखकर संरक्षण कर रहे उपभोक्ता 
स्मार्ट मीटर के माध्यम से आज लोग घर पर ही उनके द्वारा ऊर्जा खपत को देखकर ऊर्जा संरक्षण के लिए ऐतियहती कदम उठा सकते है। ऊर्जा विभाग के द्वारा भी निरंतर अपने ऊर्जा ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन के लिए आधारभूत संरचनाएं को ठीक किया जा रहा है, ताकि ऊर्जा ट्रांसमिशन के दौरान ऊर्जा को होने वाली हानि को कम किया जा सके। इससे न केवल ऊर्जा उत्पादन में होने वाले कार्बन उत्सर्जन में कटौती होगी, बल्कि हमारा राज्य के साथ देश भी ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन सकेगा।

जलवायु परिवर्तन के इस दौर में निश्चय ही हमारा लक्ष्य कार्बन उत्सर्जन को कम करना होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि आगे भी उनके कार्यालय के द्वारा इस तरह के कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे। इस अवसर पर विद्युत प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता के द्वारा इस अभियान से जुड़े विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top