BREAKING NEWS
Bihar News : कबड्डी के मैदान में लखीसराय की बेटियों का जलवा, 50 अंकों से मोकामा ढेर!Bihar News : जब DM खुद साइकिल पर उतरे… लखीसराय में दिखा ग्रीन मिशन!Bihar News : DM के एक्शन से बदली तस्वीर, घंटों में खातों में पहुंचा शिक्षकों का वेतन!Bihar News : मिनी वाटर पार्क में मस्ती, खुशियों से झूम उठा लाल इंटरनेशनल स्कूल!Bihar News : शिक्षा मंत्री से मिला बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल, 15 जून के बाद बैठक का आश्वासन!Bihar News : शेखपुरा में भाजपा का बड़ा शक्ति प्रदर्शन: “दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान” को लेकर तैयारियां तेज!Bihar News : शेखोपुरसराय नगर पंचायत में सशक्त स्थायी समिति चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी तेज!Bihar News : शेखपुरा में शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में 4 गिरफ्तार, 40 लीटर महुआ शराब बरामद!Bihar News : लखीसराय में पीडीएस दुकानों की चयन प्रक्रिया रद्द, 106 विक्रेताओं की नियुक्ति पर लगी रोक!Bihar News : लखीसराय ने खो दी अपनी एक बुलंद आवाज, नहीं रहे संघर्षशील नेता रामगोपाल ड्रोलिया!Bihar News : लखीसराय में भीषण गर्मी का असर, स्कूलों के समय में बदलाव, दोपहर बाद कक्षाएं प्रतिबंधित!Bihar News : मंत्री श्रेयसी सिंह का बड़ा प्लान, खेल में क्रांति तय!Bihar News : लखीसराय में 15 पंचायत सचिव निलंबित, हड़ताल और अनुपस्थिति पड़ी भारी!Bihar News : लखीसराय के युवाओं के लिए बड़ा मौका, फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री!Bihar News : जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में बढ़ते हादसों पर सख्ती, ब्लैक स्पॉट सुधार और भारी वाहनों पर बनेगी नई रणनीति!
No menu items available
BREAKING
Bihar News : कबड्डी के मैदान में लखीसराय की बेटियों का जलवा, 50 अंकों से मोकामा ढेर!Bihar News : जब DM खुद साइकिल पर उतरे… लखीसराय में दिखा ग्रीन मिशन!Bihar News : DM के एक्शन से बदली तस्वीर, घंटों में खातों में पहुंचा शिक्षकों का वेतन!Bihar News : मिनी वाटर पार्क में मस्ती, खुशियों से झूम उठा लाल इंटरनेशनल स्कूल!Bihar News : शिक्षा मंत्री से मिला बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल, 15 जून के बाद बैठक का आश्वासन!Bihar News : शेखपुरा में भाजपा का बड़ा शक्ति प्रदर्शन: “दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान” को लेकर तैयारियां तेज!Bihar News : शेखोपुरसराय नगर पंचायत में सशक्त स्थायी समिति चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी तेज!Bihar News : शेखपुरा में शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में 4 गिरफ्तार, 40 लीटर महुआ शराब बरामद!Bihar News : लखीसराय में पीडीएस दुकानों की चयन प्रक्रिया रद्द, 106 विक्रेताओं की नियुक्ति पर लगी रोक!Bihar News : लखीसराय ने खो दी अपनी एक बुलंद आवाज, नहीं रहे संघर्षशील नेता रामगोपाल ड्रोलिया!Bihar News : लखीसराय में भीषण गर्मी का असर, स्कूलों के समय में बदलाव, दोपहर बाद कक्षाएं प्रतिबंधित!Bihar News : मंत्री श्रेयसी सिंह का बड़ा प्लान, खेल में क्रांति तय!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar News : कबड्डी के मैदान में लखीसराय की बेटियों का जलवा, 50 अंकों से मोकामा ढेर!
2 days ago
Bihar News : जब DM खुद साइकिल पर उतरे… लखीसराय में दिखा ग्रीन मिशन!
2 days ago
Bihar News : DM के एक्शन से बदली तस्वीर, घंटों में खातों में पहुंचा शिक्षकों का वेतन!
2 days ago
Bihar News : मिनी वाटर पार्क में मस्ती, खुशियों से झूम उठा लाल इंटरनेशनल स्कूल!
4 days ago
Bihar News : शिक्षा मंत्री से मिला बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल, 15 जून के बाद बैठक का आश्वासन!
2 weeks ago
Advertisement

26 अप्रैल को डीएम कार्यालय पर किसान-मजदूरों का होगा आंदोलन

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की जिला परिषद की बैठक जिला कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता पवित्र पासवान ने की। इसमें...

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की जिला परिषद की बैठक जिला कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता पवित्र पासवान ने की। इसमें 10 अप्रैल से अब तक तीन बार आई तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से जिले में हुए भारी नुकसान पर चर्चा हुई। पार्टी ने कहा कि इस बेमौसम आपदा ने किसानों और मजदूरों की कमर तोड़ दी है। रबी फसल की कटाई का समय था। गेहूं की 45 प्रतिशत से अधिक फसल खेतों में खड़ी थी या कटकर खेतों में पड़ी थी। आंधी और बारिश से यह पूरी तरह बर्बाद हो गई। खेतों में पड़ा गेहूं पानी में गलकर अंकुरित हो गया।

शेखपुरा में बड़े पैमाने पर गेहूं और दलहन की खेती होती है। आंधी से यह भी खेतों में गिरकर नष्ट हो गया। आम के मंजर और दाने भी झड़ गए। प्याज की खेती पर भी असर पड़ा। तेज आंधी और पानी से प्याज के पौधे जमीन में दब गए। सब्जी और ककड़ी की फसलें भी नष्ट हो गईं। किसान कर्ज लेकर खेती करते हैं। इसी फसल से कर्ज चुकाने और परिवार चलाने की उम्मीद थी, जो अब टूट गई है।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने सरकार और जिला प्रशासन से मांग की कि तुरंत सर्वे कराकर प्रति एकड़ कम से कम 50 हजार रुपए मुआवजा दिया जाए। किसानों के बैंक कर्ज माफ किए जाएं। खरीफ फसल के लिए कृषि ऋण उपलब्ध कराया जाए। बज्रपात से हुई मौतों पर मृतकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपए मुआवजा दिया जाए।

पार्टी ने कहा कि तेज आंधी और तूफान से जिले में हजारों गरीबों की झोपड़ियां गिर गईं। लोग बेघर हो गए। इन्हें भी मुआवजा दिया जाए। छोटे व्यापारियों के मुर्गी फार्म, खटाल और अन्य व्यवसाय भी नष्ट हो गए। इनका भी सर्वे कराकर मुआवजा दिया जाए।

इन सभी मांगों को लेकर 26 अप्रैल को बिहार राज्य किसान सभा के आह्वान पर सभी जिला मुख्यालयों पर आंदोलन होगा। शेखपुरा में भी किसान और मजदूरों को संगठित कर जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया जाएगा।

बैठक में जिला सचिव प्रभात कुमार पांडेय, सहायक जिला सचिव गुलेश्वर यादव, एआईवाईएफ जिला सचिव नीधीश कुमार गोलू, धुरी पासवान, गणेश रविदास, राजेंद्र महतो, विश्वनाथ प्रसाद, जीशान रिजवी, धनंजय पांडेय, अनिल कुमार दास, कैलाश रविदास, दुर्गा मांझी समेत कई सदस्य मौजूद रहे।

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top