Sheikhpura News : रालोमो ने सभी प्रखंडों में अमर शहीद बाबू जगदेव प्रसाद की मनाई जयंती

शोषितों, वंचितों, पिछड़ों, दलितों के हक के लिए शहीद होने वाले अमर शहीद बाबू जगदेव प्रसाद की जयंती राष्ट्रीय लोक मोर्चा के द्वारा शेखपुरा जिला के अलग-अलग प्रखंडों में मनाया गया। सभी प्रखंड में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र नाथ पटेल शामिल हुए हैं।
चेवाड़ा प्रखंड में गोरेलाल कुशवाहा के नेतृत्व में, घाटकुसुम्भा प्रखंड में अमीर महतो, अरियरी प्रखंड में सुनील रजक, शेखपुरा प्रखंड में श्याम सुंदर कुशवाहा, शेखपुरा नगर में प्रेम कुमार गुप्ता के नेतृत्व में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र नाथ पटेल ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किए।
उन्होंने बताया कि बाबू जगदेव प्रसाद राजनीतिक दूरदर्शी थे। वे पहली बार 1966 ई. में कुर्था से प्रजा सोशलिस्ट पार्टी से चुनाव जीतकर विधानमंडल पहुंचे तथा शोषित, गरीब एवं वंचितों की आवाज को विधानमंडल तक पहुंचाया। इस मौके पर विनोद महतो, प्रमोद यादव, रामजी चौहान, भुवनेश्वर कुशवाहा, महेंद्र कुशवाहा, राजेश दास, संजय मांझी शामिल हुए।