29
BREAKING NEWS
Jharkhand: सितंबर में ट्रेन से सफर? पहले पढ़ लें ये खबर… 13 ट्रेनें रद्द, कई का टाइम बदला!Jharkhand: JPSC-JSSC विवाद पर मरांडी का वार, बोले- CID नहीं CBI करे जांच, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़!Jharkhand: खूंटी में ‘मैडम का खेल’ खत्म, 50 हजार लेते रंगे हाथ ACB के जाल में फंसी महिला थाना प्रभारी!Jharkhand: बाबा नगरी में उमड़ा आस्था का सैलाब... बोल बम के जयकारे से गूंज उठा देवघर!Jharkhand: हजारीबाग में ‘प्रिंस खान गैंग’ पर पुलिस का शिकंजा, गोलियों की गूंज के बीच जीशान ढेर… दो साथी फरार!Bihar: पेपर लीक और छात्र दमन के खिलाफ NSUI का बिगुल, 4 अगस्त को पटना में होगा महाआंदोलन!Bihar: बाथरूम बना नकल का कंट्रोल रूम, हवलदार इंस्ट्रक्टर परीक्षा में सॉल्वर गैंग का हाईटेक खेल बेनकाब, मिनी प्रिंटर से छापी जा रही थीं पर्चियां!Bihar: बांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान, वोटिंग के बीच BJP-जनसुराज समर्थक आमने-सामने, फर्जी वोटिंग के आरोप से हंगामा!Bihar: वोटिंग से पहले पटना में सियासी घमासान, नेताओं की गिरफ्तारी पर थाने पहुंचे प्रशांत किशोर की SHO से तीखी बहस!Bihar: ब्लड बैंक या ब्लैक मार्केट? 2 यूनिट खून के लिए मांगे 13 हजार, महिला गार्ड पर सवाल!Bihar: नालंदा में ऐतिहासिक बुद्ध मंदिर पर चोरों का धावा, पालकालीन मूर्तियां चोरी होने से मचा हड़कंप!Bihar: तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब की सुरक्षा होगी और मजबूत, गोरखा बटालियन भी संभालेगी मोर्चा!Bihar: रेलवे चोरी के माल का खरीदार गिरफ्तार, कबाड़ दुकान से मिला 14 किलो से ज्यादा जला कॉपर वायर!Bihar: चप्पल में छिपा था ‘नकल का खेल’, मोतिहारी में मुन्ना भाई गिरफ्तार, यूट्यूब से सीखी थी चालाकी!Jharkhand: श्रावणी मेला 2026: पहले ही दिन एक्शन में प्रशासन, DC-SP ने बाबा धाम में संभाली व्यवस्था की कमान!
No menu items available
BREAKING
Jharkhand: सितंबर में ट्रेन से सफर? पहले पढ़ लें ये खबर… 13 ट्रेनें रद्द, कई का टाइम बदला!Jharkhand: JPSC-JSSC विवाद पर मरांडी का वार, बोले- CID नहीं CBI करे जांच, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़!Jharkhand: खूंटी में ‘मैडम का खेल’ खत्म, 50 हजार लेते रंगे हाथ ACB के जाल में फंसी महिला थाना प्रभारी!Jharkhand: बाबा नगरी में उमड़ा आस्था का सैलाब… बोल बम के जयकारे से गूंज उठा देवघर!Jharkhand: हजारीबाग में ‘प्रिंस खान गैंग’ पर पुलिस का शिकंजा, गोलियों की गूंज के बीच जीशान ढेर… दो साथी फरार!Bihar: पेपर लीक और छात्र दमन के खिलाफ NSUI का बिगुल, 4 अगस्त को पटना में होगा महाआंदोलन!Bihar: बाथरूम बना नकल का कंट्रोल रूम, हवलदार इंस्ट्रक्टर परीक्षा में सॉल्वर गैंग का हाईटेक खेल बेनकाब, मिनी प्रिंटर से छापी जा रही थीं पर्चियां!Bihar: बांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान, वोटिंग के बीच BJP-जनसुराज समर्थक आमने-सामने, फर्जी वोटिंग के आरोप से हंगामा!Bihar: वोटिंग से पहले पटना में सियासी घमासान, नेताओं की गिरफ्तारी पर थाने पहुंचे प्रशांत किशोर की SHO से तीखी बहस!Bihar: ब्लड बैंक या ब्लैक मार्केट? 2 यूनिट खून के लिए मांगे 13 हजार, महिला गार्ड पर सवाल!Bihar: नालंदा में ऐतिहासिक बुद्ध मंदिर पर चोरों का धावा, पालकालीन मूर्तियां चोरी होने से मचा हड़कंप!Bihar: तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब की सुरक्षा होगी और मजबूत, गोरखा बटालियन भी संभालेगी मोर्चा!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Jharkhand: सितंबर में ट्रेन से सफर? पहले पढ़ लें ये खबर… 13 ट्रेनें रद्द, कई का टाइम बदला!
11 minutes ago
Jharkhand: JPSC-JSSC विवाद पर मरांडी का वार, बोले- CID नहीं CBI करे जांच, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़!
15 minutes ago
Jharkhand: खूंटी में ‘मैडम का खेल’ खत्म, 50 हजार लेते रंगे हाथ ACB के जाल में फंसी महिला थाना प्रभारी!
22 minutes ago
Jharkhand: बाबा नगरी में उमड़ा आस्था का सैलाब… बोल बम के जयकारे से गूंज उठा देवघर!
5 hours ago
Jharkhand: हजारीबाग में ‘प्रिंस खान गैंग’ पर पुलिस का शिकंजा, गोलियों की गूंज के बीच जीशान ढेर… दो साथी फरार!
5 hours ago

Bihar News : कोर्ट के चक्कर खत्म? 9 मई को एक ही दिन में सुलझेंगे हजारों मामले!

लखीसराय में 09 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर न्यायिक और प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां...

लखीसराय में 09 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर न्यायिक और प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लखीसराय के तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह-अध्यक्ष सैय्यद मोहम्मद शब्बीर आलम के प्रकोष्ठ में की गई। बैठक में प्रधान न्यायाधीश पवन कुमार झा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम रजनी कुमारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव विधानन्द सागर भी उपस्थित रहे।

इसके अलावा बैठक में जिला पंचायती राज पदाधिकारी, श्रम अधीक्षक, नगर परिषद लखीसराय के कार्यपालक पदाधिकारी, विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता, माप-तौल विभाग, वन विभाग, जिला परिवहन विभाग, भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) तथा जिला खनन विभाग के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। वहीं रेलवे से जुड़े मामलों को लेकर आयोजित दूसरी बैठक में अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (रेल), संबंधित रेलवे पदाधिकारी एवं विभिन्न जीआरपी थाना प्रभारी भी शामिल हुए।

बैठक के दौरान सभी विभागों को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने विभागों से संबंधित लंबित वादों की पहचान कर शीघ्र नोटिस निर्गत करें, ताकि अधिक से अधिक मामलों को लोक अदालत में शामिल कर उनका त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके। विशेष रूप से सुलह योग्य मामलों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया।

जिला परिवहन पदाधिकारी को ट्रैफिक चालान से जुड़े मामलों में तेजी लाने और अधिकाधिक मामलों को लोक अदालत में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया। साथ ही, लंबित मामलों में पक्षकारों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए समुचित प्रयास करने को कहा गया।

लोक अदालत की सफलता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार की रणनीति भी तैयार की गई है। बैनर, पम्पलेट, डिजिटल प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया गया, ताकि आमजन इस अवसर का लाभ उठाकर अपने मामलों का त्वरित और सुलभ समाधान प्राप्त कर सकें।

बैठक में यह भी बताया गया कि लोक अदालत के माध्यम से आपसी सहमति के आधार पर मामलों का निपटारा किया जाता है, जिससे न केवल समय और धन की बचत होती है, बल्कि न्यायालयों में लंबित मामलों का बोझ भी कम होता है।

प्रशासन की ओर से साफ संकेत दिए गए हैं कि 09 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए हर स्तर पर समन्वय स्थापित किया जाएगा। अब यह देखना अहम होगा कि इस पहल से कितने मामलों का निपटारा हो पाता है और आम लोगों को कितनी राहत मिलती है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : जहां दौड़ना था… वहां दौड़ रहे ट्रैक्टर-जेसीबी, लखीसराय में खिलाड़ियों की जान खतरे में, सिस्टम मौन!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top