33
BREAKING NEWS
नशा कारोबार से कथित कनेक्शन पर एक्शन, महनार SHO समेत 9 पुलिसकर्मी निलंबित!‘बसेरा-2’ की खबर फैली तो पटना में उमड़ा हुजूम, CM सचिवालय के बाहर महिलाओं की लंबी कतार!जमुई की घटना पर राहुल गांधी का सरकार से सवाल, बोले- शाम 7 बजे लड़की सुरक्षित क्यों नहीं?बक्सर में छात्राओं से दुर्व्यवहार के मामले में दो शिक्षक बर्खास्त, विभागीय जांच में आरोप सही!बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर सस्पेंस बरकरार, CM सम्राट ने बताया- पहले बदलेगा पंचायतों का नक्शा, फिर होगा चुनाव!मोतिहारी में खेत में मिले प्रेमी जोड़े को ग्रामीणों ने पकड़ा, परिवारों की सहमति से रात में हुआ निकाह!रोहतास में उपेंद्र कुशवाहा का तेजस्वी यादव पर हमला, बोले- बौखलाहट में दे रहे हैं ऐसे बयान!लखीसराय शहर में जाम से मिलेगी राहत; डीटीओ ने रेलवे परिसर से बाजार तक लिया जायजा!पितृपक्ष और त्योहारों को लेकर रेलवे की तैयारी तेज, स्पेशल ट्रेनों से लेकर स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया तक की व्यवस्था!जमालपुर में पत्रकारों का अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, पूज्य राजीवजी महाराज ने पत्रकारों को किया सम्मानित!पटना में 21 अक्टूबर को डॉ. श्रीकृष्ण सिंह जयंती समारोह, गांधी मैदान में आयोजित होगा कार्यक्रम!जमुई में नाबालिग छात्रा से बैड टच, बाइक सवार छात्र-छात्रा से बदसलूकी का Video वायरल!मोतिहारी में गांधी संग्रहालय की दीवार पर विवादित लेखन, पेंटर गिरफ्तार; किसके कहने पर लिखा, जांच जारी!मुजफ्फरपुर में बुजुर्गों की सुरक्षा का नया प्लान, हर हफ्ते फोन करेगी पुलिस!CCU पर सुरेंद्र यादव का अमित शाह पर निशाना, बोले- 2029 में बुझ जाएगा दीया!
No menu items available
BREAKING
नशा कारोबार से कथित कनेक्शन पर एक्शन, महनार SHO समेत 9 पुलिसकर्मी निलंबित!‘बसेरा-2’ की खबर फैली तो पटना में उमड़ा हुजूम, CM सचिवालय के बाहर महिलाओं की लंबी कतार!जमुई की घटना पर राहुल गांधी का सरकार से सवाल, बोले- शाम 7 बजे लड़की सुरक्षित क्यों नहीं?बक्सर में छात्राओं से दुर्व्यवहार के मामले में दो शिक्षक बर्खास्त, विभागीय जांच में आरोप सही!बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर सस्पेंस बरकरार, CM सम्राट ने बताया- पहले बदलेगा पंचायतों का नक्शा, फिर होगा चुनाव!मोतिहारी में खेत में मिले प्रेमी जोड़े को ग्रामीणों ने पकड़ा, परिवारों की सहमति से रात में हुआ निकाह!रोहतास में उपेंद्र कुशवाहा का तेजस्वी यादव पर हमला, बोले- बौखलाहट में दे रहे हैं ऐसे बयान!लखीसराय शहर में जाम से मिलेगी राहत; डीटीओ ने रेलवे परिसर से बाजार तक लिया जायजा!पितृपक्ष और त्योहारों को लेकर रेलवे की तैयारी तेज, स्पेशल ट्रेनों से लेकर स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया तक की व्यवस्था!जमालपुर में पत्रकारों का अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, पूज्य राजीवजी महाराज ने पत्रकारों को किया सम्मानित!पटना में 21 अक्टूबर को डॉ. श्रीकृष्ण सिंह जयंती समारोह, गांधी मैदान में आयोजित होगा कार्यक्रम!जमुई में नाबालिग छात्रा से बैड टच, बाइक सवार छात्र-छात्रा से बदसलूकी का Video वायरल!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नशा कारोबार से कथित कनेक्शन पर एक्शन, महनार SHO समेत 9 पुलिसकर्मी निलंबित!
3 hours ago
‘बसेरा-2’ की खबर फैली तो पटना में उमड़ा हुजूम, CM सचिवालय के बाहर महिलाओं की लंबी कतार!
3 hours ago
जमुई की घटना पर राहुल गांधी का सरकार से सवाल, बोले- शाम 7 बजे लड़की सुरक्षित क्यों नहीं?
3 hours ago
बक्सर में छात्राओं से दुर्व्यवहार के मामले में दो शिक्षक बर्खास्त, विभागीय जांच में आरोप सही!
3 hours ago
बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर सस्पेंस बरकरार, CM सम्राट ने बताया- पहले बदलेगा पंचायतों का नक्शा, फिर होगा चुनाव!
3 hours ago

Bihar News : नक्सल क्षेत्र में भी पहुंचेगा मोबाइल नेटवर्क… जिला प्रशासन की बड़ी तैयारी!

लखीसराय (बिहार): लखीसराय जिले में साइबर अपराध नियंत्रण और दूरसंचार सुविधाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी की...

लखीसराय (बिहार): लखीसराय जिले में साइबर अपराध नियंत्रण और दूरसंचार सुविधाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में दूरस्थ एवं सेवा-वंचित क्षेत्रों में मोबाइल टावर स्थापित करने के लिए उपयुक्त भूमि की पहचान, आवंटन और स्थानीय समन्वय पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही बिहार लोक सेवा आयोग की 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के सफल संचालन को लेकर परीक्षा केंद्रों के चयन पर भी विचार-विमर्श हुआ।

बैठक में बताया गया कि दूरसंचार मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा लखीसराय जिले में चार नए मोबाइल टावर स्थापित करने की स्वीकृति दी गई है। इसके तहत संभावित स्थलों के रूप में नक्सल प्रभावित हनुमान स्थान, श्रृंगी ऋषि धाम के निकट मोरवे डैम के पीछे का क्षेत्र, लटिया भगवा टोला (कोरासी) और सतघरवा महाजनवा को चिन्हित किया गया है। इन क्षेत्रों में टावर स्थापित होने से न केवल स्थानीय लोगों को बेहतर नेटवर्क सुविधा मिलेगी, बल्कि साइबर अपराध नियंत्रण, प्रशासनिक निगरानी और आपातकालीन सेवाओं में भी सहायता मिलेगी।

जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि चयनित स्थलों पर भूमि उपलब्धता, आवश्यक अनुमतियों और अन्य प्रक्रियाओं को शीघ्र पूरा करते हुए कार्य जल्द शुरू कराया जाए, ताकि आम जनता को इसका लाभ समय पर मिल सके। उन्होंने कहा कि मजबूत संचार व्यवस्था से शिक्षा, स्वास्थ्य और प्रशासनिक सेवाओं की पहुंच भी दूरदराज के क्षेत्रों तक बेहतर तरीके से सुनिश्चित हो सकेगी।

बैठक में बिहार लोक सेवा आयोग की 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए जिले में संभावित परीक्षा केंद्रों के चयन पर भी चर्चा की गई। इस संबंध में लगभग 10 केंद्रों के चयन का प्रस्ताव रखा गया। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि परीक्षा केंद्रों पर आधारभूत सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और परीक्षार्थियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार, अपर समाहर्ता नीरज कुमार, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवम कुमार, स्थापना उपसमाहर्ता शशि कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : सरकारी नौकरी का सपना… और फिर कैद, समस्तीपुर पुलिस ने बंधक बने 115 युवाओं को कराया मुक्त!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top