1
BREAKING NEWS
Bihar: डाकघर की चौखट से कांवरिया पथ तक पहुंची जनसेवा, सेवा भाव लेकर रवाना हुआ डाक कर्मियों का जत्था!Bihar: किशनगंज अंचल कार्यालय में किन्नरों का हंगामा, ताली बजाकर जताया विरोध; भूदान की जमीन के दाखिल-खारिज पर विवाद!Bihar: DMCH में मरीज के साथ ये कैसा सलूक? ट्रॉली की जगह फर्श पर घसीटा गया लावारिस मरीज, वीडियो ने खोल दी अस्पताल की व्यवस्था की पोल!Bihar: नालंदा में नर्सिंग छात्रों का हंगामा, कॉलेज में तोड़फोड़; रिजल्ट में गड़बड़ी का आरोप!Bihar: BSc नर्सिंग रिजल्ट पर छात्रों का हंगामा, 90% फेल होने का आरोप; SH-2 पर लगाया जाम!Jharkhand: अहमदाबाद विमान हादसे में साहसिक कार्य के लिए रांची की अर्चना रेशमा मिंज को राष्ट्रपति पुलिस पदक!Jharkhand: JSSC-CGL गड़बड़ी मामले में CID ने आम लोगों से मांगी सूचना, जारी किया नंबर!Jharkhand: हजारीबाग में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, दो अपराधी घायल!Jharkhand: झारखंड की सीमेंट फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 इंजीनियरों की मौत, एक मजदूर गंभीर!Bihar: TRE-4 को लेकर पटना में छात्रों का आंदोलन तेज, रातभर धरने पर बैठे अभ्यर्थी!Bihar: शेखपुरा में किसान मोर्चा की ‘ग्राउंड मीटिंग’, गांवों तक पहुंचेगा संगठन का संदेश!Jharkhand: देवघर में बिहार के BDO राकेश चौधरी की संदिग्ध मौत, पत्नी ने महिला शिक्षक पर लगाए गंभीर आरोप!Bihar: कटिहार में स्मैक तस्करी के आरोप में भाई-बहन गिरफ्तार, 28 ग्राम स्मैक और 58 हजार रुपये बरामद!Jharkhand: सीएम हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्र, JMM समर्थकों से भिड़े; रांची, गिरिडीह और हजारीबाग में तनाव!Bihar: पटना में PhD होल्डर्स का लोकभवन मार्च, आर ब्लॉक पर बैरिकेडिंग के ऊपर चढ़े प्रदर्शनकारी!
No menu items available
BREAKING
Bihar: डाकघर की चौखट से कांवरिया पथ तक पहुंची जनसेवा, सेवा भाव लेकर रवाना हुआ डाक कर्मियों का जत्था!Bihar: किशनगंज अंचल कार्यालय में किन्नरों का हंगामा, ताली बजाकर जताया विरोध; भूदान की जमीन के दाखिल-खारिज पर विवाद!Bihar: DMCH में मरीज के साथ ये कैसा सलूक? ट्रॉली की जगह फर्श पर घसीटा गया लावारिस मरीज, वीडियो ने खोल दी अस्पताल की व्यवस्था की पोल!Bihar: नालंदा में नर्सिंग छात्रों का हंगामा, कॉलेज में तोड़फोड़; रिजल्ट में गड़बड़ी का आरोप!Bihar: BSc नर्सिंग रिजल्ट पर छात्रों का हंगामा, 90% फेल होने का आरोप; SH-2 पर लगाया जाम!Jharkhand: अहमदाबाद विमान हादसे में साहसिक कार्य के लिए रांची की अर्चना रेशमा मिंज को राष्ट्रपति पुलिस पदक!Jharkhand: JSSC-CGL गड़बड़ी मामले में CID ने आम लोगों से मांगी सूचना, जारी किया नंबर!Jharkhand: हजारीबाग में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, दो अपराधी घायल!Jharkhand: झारखंड की सीमेंट फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 इंजीनियरों की मौत, एक मजदूर गंभीर!Bihar: TRE-4 को लेकर पटना में छात्रों का आंदोलन तेज, रातभर धरने पर बैठे अभ्यर्थी!Bihar: शेखपुरा में किसान मोर्चा की ‘ग्राउंड मीटिंग’, गांवों तक पहुंचेगा संगठन का संदेश!Jharkhand: देवघर में बिहार के BDO राकेश चौधरी की संदिग्ध मौत, पत्नी ने महिला शिक्षक पर लगाए गंभीर आरोप!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar: डाकघर की चौखट से कांवरिया पथ तक पहुंची जनसेवा, सेवा भाव लेकर रवाना हुआ डाक कर्मियों का जत्था!
17 hours ago
Bihar: किशनगंज अंचल कार्यालय में किन्नरों का हंगामा, ताली बजाकर जताया विरोध; भूदान की जमीन के दाखिल-खारिज पर विवाद!
1 day ago
Bihar: DMCH में मरीज के साथ ये कैसा सलूक? ट्रॉली की जगह फर्श पर घसीटा गया लावारिस मरीज, वीडियो ने खोल दी अस्पताल की व्यवस्था की पोल!
1 day ago
Bihar: नालंदा में नर्सिंग छात्रों का हंगामा, कॉलेज में तोड़फोड़; रिजल्ट में गड़बड़ी का आरोप!
2 days ago
Bihar: BSc नर्सिंग रिजल्ट पर छात्रों का हंगामा, 90% फेल होने का आरोप; SH-2 पर लगाया जाम!
2 days ago

Bihar: लखीसराय में BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी तेज, 11 केंद्रों का चयन!

लखीसराय: बिहार लोक सेवा आयोग के निर्देश के आलोक में गुरुवार को समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में जिला पदाधिकारी शैलेन्द्र...

लखीसराय: बिहार लोक सेवा आयोग के निर्देश के आलोक में गुरुवार को समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में जिला पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में 72वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिला पदाधिकारी ने बताया कि आयोग द्वारा पूर्व में 6000 अभ्यर्थियों के आधार पर परीक्षा केंद्रों की संख्या निर्धारित करने का निर्देश दिया गया था। इसके तहत 2644 अभ्यर्थियों के लिए 6 परीक्षा केंद्रों का चयन किया गया था। इसके बाद आयोग द्वारा शेष अभ्यर्थियों के लिए भी अतिरिक्त केंद्र निर्धारित करने का निर्देश दिया गया।

इसी क्रम में पहले से निर्धारित केंद्रों के अतिरिक्त पांच नए परीक्षा केंद्रों के चयन पर विचार-विमर्श किया गया, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई। अब जिले में कुल 4854 अभ्यर्थियों के लिए 11 परीक्षा केंद्र निर्धारित कर दिए गए हैं।

नए चयनित परीक्षा केंद्रों में डायट लखीसराय, बालिका विद्यापीठ लखीसराय, विद्या भवन लखीसराय, महिला विद्या मंदिर लखीसराय, हसनपुर उच्च विद्यालय लखीसराय तथा दुर्गा बालिका उच्च विद्यालय लखीसराय शामिल हैं। संबंधित विद्यालयों के प्राचार्यों ने अपने संस्थानों को परीक्षा केंद्र के रूप में उपलब्ध कराने पर सहमति जताई।

जिला पदाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सभी नए केंद्रों से अनुशंसा प्राप्त कर शीघ्र विभाग को सूचित किया जाए। साथ ही सभी विद्यालयों के प्राचार्यों को परीक्षा से संबंधित आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में विधि-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पेयजल, शौचालय एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया गया।

इस बैठक में उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, स्थापना उपसमाहर्ता शशि कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार, पुलिस उपाधीक्षक (साइबर) अजीत प्रताप सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी मुकुल पंकज मणि, सिविल सर्जन जयप्रकाश सिंह सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं विद्यालयों के प्राचार्य/प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: लखीसराय में शिक्षक संघ का सदस्यता अभियान तेज, शिक्षकों में दिखा उत्साह!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top