8
BREAKING NEWS
ट्रेन में आग की अफवाह से मची भगदड़ जैसी स्थिति, 10 मिनट तक इमरजेंसी गेट से कूदते रहे यात्री, वायरल वीडियो ने खोली दहशत की तस्वीर!रजरप्पा दर्शन की खुशी मातम में बदली; भीषण सड़क हादसे में 13 की मौत, एक परिवार के कई सदस्य खत्म!500 संविधान पुस्तिकाओं के जरिए अधिकारों और कर्तव्यों का संदेश, वडोदरा में संविधान दिवस पर जागरूकता की अनूठी पहल!5 करोड़ की राशि लंबित, पोषण अभियान में देरी और निगरानी पर सवाल; किशनगंज के CDPO नागेंद्र कुमार निलंबित!मुजफ्फरपुर में कबड्डी का महाकुंभ शुरू, पहले ही दिन मचा घमासान; पटना, सारण और वैशाली ने दिखाया दम!125 बीघा जमीन, 73.50 लाख कैश और 11 लोगों का नेटवर्क; पूर्व राजद नेता भगत यादव के ठिकानों पर EOU का बड़ा एक्शन!पटना साहिब में बंदरों का खौफ; मुंबई से दर्शन करने आई महिला श्रद्धालु पर हमला, कपड़े फाड़े और काटकर किया घायल!बनारसी टुडू के निधन से समाहरणालय में पसरा मातम, अधिकारियों-कर्मियों ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि!बिहार की महिला हॉकी टीम में जगह बनाने का मौका, राजगीर में दो दिन चलेगी खिलाड़ियों की अग्निपरीक्षा!कबड्डी के मैदान में बिहार की बेटियों का विजयघोष, तीन टीमों को पछाड़ पूल में बनीं नंबर-1!शिक्षा और रोजगार के सवाल पर नागपुर में जुटेंगे छात्र, शेखपुरा से AISA के साथी रवाना; 11वें राष्ट्रीय सम्मेलन में बनेगी आंदोलन की रणनीति!छोटी बचत से बड़े कारोबार का रास्ता; युवाओं को लघु ऋण लेकर स्वरोजगार शुरू करने की DCO ने दी सलाह!बुद्ध की धरती पर शर्मनाक तस्वीर; प्रसाद के लिए टूट पड़ी भीड़, विदेशी बौद्ध भिक्षुओं को पीछे हटना पड़ा; गया के गुरपा पहाड़ का वीडियो वायरल!छठ और सिंदूर पर टिप्पणी करने वाले कॉमेडियन की बढ़ी मुश्किलें; यश माहेश्वरी के खिलाफ मुजफ्फरपुर कोर्ट में परिवाद, 3 दिसंबर को होगी सुनवाई!जूते में मिट्टी लगने का डर था क्या साहब? सरकारी गाड़ी में बैठे रहे शेरघाटी के SDM, बाहर खड़ी महिला सुनाती रही फरियाद; RJD ने पोस्ट किया वीडियो!
No menu items available
BREAKING
ट्रेन में आग की अफवाह से मची भगदड़ जैसी स्थिति, 10 मिनट तक इमरजेंसी गेट से कूदते रहे यात्री, वायरल वीडियो ने खोली दहशत की तस्वीर!रजरप्पा दर्शन की खुशी मातम में बदली; भीषण सड़क हादसे में 13 की मौत, एक परिवार के कई सदस्य खत्म!500 संविधान पुस्तिकाओं के जरिए अधिकारों और कर्तव्यों का संदेश, वडोदरा में संविधान दिवस पर जागरूकता की अनूठी पहल!5 करोड़ की राशि लंबित, पोषण अभियान में देरी और निगरानी पर सवाल; किशनगंज के CDPO नागेंद्र कुमार निलंबित!मुजफ्फरपुर में कबड्डी का महाकुंभ शुरू, पहले ही दिन मचा घमासान; पटना, सारण और वैशाली ने दिखाया दम!125 बीघा जमीन, 73.50 लाख कैश और 11 लोगों का नेटवर्क; पूर्व राजद नेता भगत यादव के ठिकानों पर EOU का बड़ा एक्शन!पटना साहिब में बंदरों का खौफ; मुंबई से दर्शन करने आई महिला श्रद्धालु पर हमला, कपड़े फाड़े और काटकर किया घायल!बनारसी टुडू के निधन से समाहरणालय में पसरा मातम, अधिकारियों-कर्मियों ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि!बिहार की महिला हॉकी टीम में जगह बनाने का मौका, राजगीर में दो दिन चलेगी खिलाड़ियों की अग्निपरीक्षा!कबड्डी के मैदान में बिहार की बेटियों का विजयघोष, तीन टीमों को पछाड़ पूल में बनीं नंबर-1!शिक्षा और रोजगार के सवाल पर नागपुर में जुटेंगे छात्र, शेखपुरा से AISA के साथी रवाना; 11वें राष्ट्रीय सम्मेलन में बनेगी आंदोलन की रणनीति!छोटी बचत से बड़े कारोबार का रास्ता; युवाओं को लघु ऋण लेकर स्वरोजगार शुरू करने की DCO ने दी सलाह!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

ट्रेन में आग की अफवाह से मची भगदड़ जैसी स्थिति, 10 मिनट तक इमरजेंसी गेट से कूदते रहे यात्री, वायरल वीडियो ने खोली दहशत की तस्वीर!
6 hours ago
रजरप्पा दर्शन की खुशी मातम में बदली; भीषण सड़क हादसे में 13 की मौत, एक परिवार के कई सदस्य खत्म!
6 hours ago
500 संविधान पुस्तिकाओं के जरिए अधिकारों और कर्तव्यों का संदेश, वडोदरा में संविधान दिवस पर जागरूकता की अनूठी पहल!
6 hours ago
5 करोड़ की राशि लंबित, पोषण अभियान में देरी और निगरानी पर सवाल; किशनगंज के CDPO नागेंद्र कुमार निलंबित!
7 hours ago
मुजफ्फरपुर में कबड्डी का महाकुंभ शुरू, पहले ही दिन मचा घमासान; पटना, सारण और वैशाली ने दिखाया दम!
24 hours ago

Bihar News : खगौर में गूंजा ‘गुड मॉर्निंग सर’… नए भवन में शिफ्ट हुआ केंद्रीय विद्यालय, बच्चों के बीच पहुंचे DM!

लखीसराय। सालों का इंतजार खत्म हुआ और आखिरकार बुधवार को खगौर-किऊल में बने अत्याधुनिक भवन में केंद्रीय विद्यालय की पढ़ाई...

लखीसराय। सालों का इंतजार खत्म हुआ और आखिरकार बुधवार को खगौर-किऊल में बने अत्याधुनिक भवन में केंद्रीय विद्यालय की पढ़ाई शुरू हो गई। पहले ही दिन माहौल खास बन गया, जब जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र खुद स्कूल पहुंचे और बच्चों के साथ प्रार्थना सत्र में शामिल होकर उनका हौसला बढ़ाया।

सुबह का दृश्य कुछ अलग ही था—नई बिल्डिंग, नई ऊर्जा और बच्चों के चेहरे पर उत्साह साफ झलक रहा था। DM ने स्कूल का निरीक्षण करते हुए न सिर्फ व्यवस्थाओं का जायजा लिया, बल्कि शिक्षकों और छात्रों से सीधे संवाद भी किया।

विद्यालय के प्राचार्य हरि सिंह मीणा ने बताया कि अब स्कूल में इंटर स्तर की पढ़ाई भी शुरू हो गई है। फिलहाल 11वीं में साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम में नामांकन की प्रक्रिया जारी है। नए सत्र 2026-28 के लिए कक्षा 1 से 9वीं और 11वीं तक एडमिशन शुरू हो चुका है।

35 करोड़ की लागत, आधुनिक सुविधाएं और नया माहौल

करीब 35 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस नए भवन में स्मार्ट क्लास, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और पढ़ाई के लिए अनुकूल माहौल उपलब्ध है। DM मिथिलेश मिश्र ने हर पहलू का निरीक्षण करते हुए छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों की सुविधाओं पर भी फोकस किया।

1987 से अब तक का सफर: किराए के भवन से अपने कैंपस तक

यह वही केंद्रीय विद्यालय है, जो 1987 से शहर के नया बाजार स्थित एक स्कूल परिसर में संचालित हो रहा था। उस समय इसकी स्वीकृति तत्कालीन केंद्रीय मंत्री कृष्णा शाही के प्रयासों से मिली थी।

2002 में खगौर में भवन निर्माण की नींव रखी गई थी, जिसमें तत्कालीन मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, केंद्रीय मंत्री एम.ए. फातमी और मंत्री जय प्रकाश नारायण यादव मौजूद रहे थे। अब वर्षों बाद यह सपना साकार हुआ है।

स्थानीय प्रतिनिधियों ने जताई खुशी, रखी नई मांग

खगौर पंचायत की मुखिया नाजिका खातून और पूर्व मुखिया मोहम्मद इरफान ने नए भवन में पढ़ाई शुरू होने पर खुशी जताई। साथ ही, उन्होंने क्षेत्र में अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र निर्माण की मांग भी जिला प्रशासन के सामने रखी।

नई शुरुआत, नई उम्मीदें

प्राचार्य एच.एस. मीणा के मुताबिक, “अब बच्चों को आधुनिक सुविधाओं के बीच पढ़ने का मौका मिलेगा, जिससे उनका सर्वांगीण विकास होगा।”

खगौर में केंद्रीय विद्यालय का यह नया अध्याय न सिर्फ शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करेगा, बल्कि जिले के हजारों छात्रों के सपनों को भी नई उड़ान देगा।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : लखीसराय में ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम, छात्राओं को दिलाई गई शपथ!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top