शेखपुरा: केंद्रीय विद्यालय संगठन के अंतर्गत प्रस्तावित केंद्रीय विद्यालय नीमी के निर्माण को लेकर भूमि परिवर्तन की प्रक्रिया तेज हो गई है। पहले चयनित जमीन शेखोपुर सराय प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समीप थी, लेकिन राजस्व अभिलेख में भूमि की किस्म ‘नदी’ दर्ज होने और स्थल पर गड्ढों व पहुंच मार्ग की समस्या के कारण निर्माण में तकनीकी बाधाएं आ रही थीं।
Bihar News : जब थानाध्यक्ष ने उठाया झाड़ू… संदेश साफ, जन विश्वास ही हमारी ताकत!
अब नीमी गांव में हाई स्कूल के पास लगभग 5 एकड़ नई भूमि चिन्हित की गई है। इस स्थल का संयुक्त निरीक्षण एडीएम लखींद्र पासवान और केंद्रीय विद्यालय संगठन के अधिकारियों ने किया। निरीक्षण के दौरान केंद्रीय विद्यालय लखीसराय के प्राचार्य अरविंद मिश्रा, शेखोपुर सराय के अंचलाधिकारी राकेश रोशन भारती, अंचल अमीन, हल्का कर्मचारी भागीरथ प्रसाद, समाजसेवी नवीन कुमार तथा ग्रामीण मौजूद रहे।
Bihar News : “शब्दों का वजन समझिए…”: खेसारी की नसीहत, बयानबाज़ी पर नई बहस!
अंचलाधिकारी राकेश रोशन भारती ने बताया कि नई भूमि विद्यालय निर्माण के लिए उपयुक्त पाई गई है। निरीक्षण के बाद विस्तृत रिपोर्ट और आवश्यक अंडरटेकिंग शेखपुरा प्रशासन द्वारा केंद्रीय विद्यालय अधिकारियों को भेजी जाएगी। अनुमोदन मिलते ही लीज प्रक्रिया पूरी कर भवन निर्माण कार्य प्रारंभ होगा।
Bihar News : ‘हाथी बनाम बंदर’ विधानसभा से सोशल मीडिया तक, शब्दों की जंग तेज!
प्राचार्य अरविंद मिश्रा ने कहा कि स्थायी भवन बनने तक विद्यालय का संचालन अस्थायी रूप से नीमी महाविद्यालय परिसर में किया जाएगा और नामांकन प्रक्रिया अप्रैल से शुरू होगी।
केंद्रीय विद्यालय की स्थापना से शेखपुरा व आसपास के जिलों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिलेगा। स्थानीय लोगों में इसे लेकर उत्साह है और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही क्षेत्र को एक आधुनिक शैक्षणिक संस्थान की सौगात मिलेगी।