शेखपुरा
Trending

लापता बच्चे को पुलिस ने 12 घंटे में किया सकुशल बरामद 

शेखपुरा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 12 घंटे में लापता बच्चे को बरामद कर लिया। यह बच्चा शनिवार शाम को लापता हो गया था। परिजनों ने थाना में आवेदन देकर उसकी सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई थी।

शेखपुरा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 12 घंटे में लापता बच्चे को बरामद कर लिया। थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार और अपर थाना अध्यक्ष राजकुमार साह ने बताया कि शनिवार शाम बच्चा लापता हो गया था। परिजनों ने थाना में आवेदन देकर उसकी सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई थी।

शिकायत मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। लगातार खोजबीन के बाद टीम ने बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया। कानूनी प्रक्रिया पूरी कर परिजनों को सौंप दिया गया।

बच्चे की पहचान अहियापुर मोहल्ला निवासी मोहम्मद निसान के पुत्र नूर आलम के रूप में हुई। सकुशल वापसी पर परिजनों ने राहत की सांस ली। पुलिस प्रशासन को धन्यवाद दिया।

इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी ऐसी घटनाओं पर तुरंत कार्रवाई होगी, ताकि जिले में कानून-व्यवस्था बनी रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!