15
BREAKING NEWS
शराबबंदी वाले बिहार में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा; पटना में 96 किलो गांजा बरामद, कार जब्त; तस्कर फरार!किरण बेदी ने मोतिहारी SP स्वर्ण प्रभात को दी बधाई, ड्रग्स के खिलाफ अभियान की तारीफ; 100 से अधिक लोगों को सजा दिलाने का दावा!बिहार में EOU का बड़ा एक्शन; शराब के साथ जब्त स्कॉर्पियो की नीलामी में गड़बड़ी, दारोगा राजेन्द्र राम गिरफ्तार!बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल; रत्न संजय को लॉ एंड ऑर्डर की कमान, पटना से अरवल तक बदले कई अधिकारी!लाल गाड़ी का तारेगना स्टेशन पर बड़ा एक्शन; 204 बेटिकट यात्री पकड़े गए, रेलवे ने वसूला 1.21 लाख रुपये जुर्माना!लखीसराय की बेटियों ने कबड्डी में गाड़ा जीत का झंडा, U-14 टीम बनी मुंगेर प्रमंडल चैंपियन; बिहार टीम में बनाई जगह!जंतर-मंतर मार्च से पहले दिल्ली में बड़ा पुलिस एक्शन; ममता बनर्जी और केजरीवाल हिरासत में, 1,000 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को पकड़ा गया!‘भारत के असली बॉस’ कौन? एलन मस्क ने मुकेश अंबानी पर कसा तंज, स्टारलिंक की एंट्री पर छिड़ी बहस!रोहिणी आचार्य का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं—‘लोकतंत्र में जनता की मर्जी चलेगी’; SIR विवाद पर आर-पार की लड़ाई का ऐलान!कबड्डी में लखीसराय का दबदबा; दो वर्गों में चैंपियन, एक में उपविजेता; बिहार टीम में बनाई जगह!दिल्ली में आंदोलन, शेखपुरा में हिरासत! क्या प्रदर्शन से पहले ही डर गया जिला प्रशासन?ध्रुव राठी समेत 600 लोग हिरासत में; CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, सड़कों पर कीलें और मेट्रो-ट्रेन पर पाबंदियां!जमानत मिली किसी और को… लेकिन जेल से बाहर निकल गया दूसरा कैदी!आपकी चावल की बोरी असली है या नकली? फारबिसगंज में छापेमारी के बाद उठे सवाल!पटना मरीन ड्राइव पर स्टंटबाजी पड़ी भारी; दो मामलों में FIR दर्ज, ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की तैयारी!
No menu items available
BREAKING
शराबबंदी वाले बिहार में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा; पटना में 96 किलो गांजा बरामद, कार जब्त; तस्कर फरार!किरण बेदी ने मोतिहारी SP स्वर्ण प्रभात को दी बधाई, ड्रग्स के खिलाफ अभियान की तारीफ; 100 से अधिक लोगों को सजा दिलाने का दावा!बिहार में EOU का बड़ा एक्शन; शराब के साथ जब्त स्कॉर्पियो की नीलामी में गड़बड़ी, दारोगा राजेन्द्र राम गिरफ्तार!बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल; रत्न संजय को लॉ एंड ऑर्डर की कमान, पटना से अरवल तक बदले कई अधिकारी!लाल गाड़ी का तारेगना स्टेशन पर बड़ा एक्शन; 204 बेटिकट यात्री पकड़े गए, रेलवे ने वसूला 1.21 लाख रुपये जुर्माना!लखीसराय की बेटियों ने कबड्डी में गाड़ा जीत का झंडा, U-14 टीम बनी मुंगेर प्रमंडल चैंपियन; बिहार टीम में बनाई जगह!जंतर-मंतर मार्च से पहले दिल्ली में बड़ा पुलिस एक्शन; ममता बनर्जी और केजरीवाल हिरासत में, 1,000 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को पकड़ा गया!‘भारत के असली बॉस’ कौन? एलन मस्क ने मुकेश अंबानी पर कसा तंज, स्टारलिंक की एंट्री पर छिड़ी बहस!रोहिणी आचार्य का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं—‘लोकतंत्र में जनता की मर्जी चलेगी’; SIR विवाद पर आर-पार की लड़ाई का ऐलान!कबड्डी में लखीसराय का दबदबा; दो वर्गों में चैंपियन, एक में उपविजेता; बिहार टीम में बनाई जगह!दिल्ली में आंदोलन, शेखपुरा में हिरासत! क्या प्रदर्शन से पहले ही डर गया जिला प्रशासन?ध्रुव राठी समेत 600 लोग हिरासत में; CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, सड़कों पर कीलें और मेट्रो-ट्रेन पर पाबंदियां!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

शराबबंदी वाले बिहार में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा; पटना में 96 किलो गांजा बरामद, कार जब्त; तस्कर फरार!
2 hours ago
किरण बेदी ने मोतिहारी SP स्वर्ण प्रभात को दी बधाई, ड्रग्स के खिलाफ अभियान की तारीफ; 100 से अधिक लोगों को सजा दिलाने का दावा!
2 hours ago
बिहार में EOU का बड़ा एक्शन; शराब के साथ जब्त स्कॉर्पियो की नीलामी में गड़बड़ी, दारोगा राजेन्द्र राम गिरफ्तार!
2 hours ago
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल; रत्न संजय को लॉ एंड ऑर्डर की कमान, पटना से अरवल तक बदले कई अधिकारी!
2 hours ago
लाल गाड़ी का तारेगना स्टेशन पर बड़ा एक्शन; 204 बेटिकट यात्री पकड़े गए, रेलवे ने वसूला 1.21 लाख रुपये जुर्माना!
2 hours ago

Bihar News : धीमी रफ्तार पर भड़के लखीसराय DM, शिवसोना गर्ल्स रेजिडेंशियल स्कूल को लेकर दिया सख्त अल्टीमेटम!

लखीसराय में जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने निर्माणाधीन अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय विद्यालय, शिवसोना का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण...

लखीसराय में जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने निर्माणाधीन अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय विद्यालय, शिवसोना का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भवन निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और निर्धारित समय-सीमा के अनुसार कार्य निष्पादन की स्थिति का विस्तृत जायजा लिया।

निरीक्षण के क्रम में डीएम ने कार्यस्थल पर मौजूद भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता और संवेदक से अब तक हुए कार्यों की जानकारी ली। निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर उन्होंने नाराजगी जताई और कार्य में तेजी लाने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्य हर हाल में निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाए, ताकि क्षेत्र की छात्राओं को जल्द से जल्द इस आवासीय विद्यालय का लाभ मिल सके।

जिला पदाधिकारी ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या मानकों में कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से स्थल निरीक्षण कर कार्य की निगरानी और प्रगति की समीक्षा करने का निर्देश दिया।

इसके अलावा उन्होंने निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने, श्रमिकों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने और कार्यस्थल को व्यवस्थित रखने के निर्देश भी दिए। डीएम ने कहा कि यह आवासीय विद्यालय क्षेत्र की छात्राओं के लिए एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक सुविधा साबित होगा, जिससे उनकी शिक्षा और समग्र विकास को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया, ताकि सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ समय पर छात्राओं तक पहुंच सके।

इस मौके पर जिला कल्याण पदाधिकारी राजीव रंजन कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : लखीसराय में DM का निजी स्कूलों को अल्टीमेटम—10 अप्रैल तक हर हाल में बच्चों का नामांकन पूरा करें!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top