17
BREAKING NEWS
किर्गिस्तान की इस्सिक-कुल झील के नीचे मिला मध्यकालीन शहर का अवशेष!8 घंटे बाद ताबूत से जिन्दा निकली 15 वर्षीय किशोरी!रूस में भालू ने 15 वर्षीय किशोर पर किया हमला, मोबाइल ब्लास्ट ने बचाई जान!तेलंगाना में नाइटी और मास्क पहनकर ATM लूटने पहुंचे बदमाश, एंबुलेंस से आये थे संदिग्ध!प्रयागराज के दरोगा पर रिश्वत में दो गाय, भैंस और जर्मन शेफर्ड मांगने का आरोप!किऊल-लखीसराय समेत दानापुर मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर लगेंगे चार रंगों के डस्टबिन!बिहार के अमूल, किसलय और सेजल दूसरे दौर में, सब-जूनियर बैडमिंटन में दिखाया दम!महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने पटना साहिब स्टेशन का किया निरीक्षण, यात्री सुविधाओं और साफ-सफाई का लिया जायजा!शेखपुरा में एक घंटे के अंदर चोरी की बाइक बरामद, पुलिस चेकिंग देख गाड़ी छोड़ भागा संदिग्ध!शेखपुरा के दो बच्चों को मिलेगा नया जीवन, दिल में छेद के ऑपरेशन के लिए केरल रवाना!लखीसराय में परिवहन विभाग की कार्रवाई, 11 वाहन चालकों से वसूला 38,500 रुपये जुर्माना!शेखपुरा में 8 फरार आरोपियों पर इनाम घोषित, मनोज राम की गिरफ्तारी पर मिलेंगे 20 हजार रुपये!कट्टा से केक काटकर दिखा रहे थे भौकाल, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने दो किशोरों को पकड़ा!मोतिहारी में छात्रा से छेड़खानी के आरोप में BPSC शिक्षक को ग्रामीणों ने पकड़ा, थाने पहुंचा मामला!गोपालगंज में नहर की पटरी पर मिला अज्ञात युवक का शव, सिर्फ अंडरवियर में झाड़ियों के बीच पड़ा था शव!
No menu items available
BREAKING
किर्गिस्तान की इस्सिक-कुल झील के नीचे मिला मध्यकालीन शहर का अवशेष!8 घंटे बाद ताबूत से जिन्दा निकली 15 वर्षीय किशोरी!रूस में भालू ने 15 वर्षीय किशोर पर किया हमला, मोबाइल ब्लास्ट ने बचाई जान!तेलंगाना में नाइटी और मास्क पहनकर ATM लूटने पहुंचे बदमाश, एंबुलेंस से आये थे संदिग्ध!प्रयागराज के दरोगा पर रिश्वत में दो गाय, भैंस और जर्मन शेफर्ड मांगने का आरोप!किऊल-लखीसराय समेत दानापुर मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर लगेंगे चार रंगों के डस्टबिन!बिहार के अमूल, किसलय और सेजल दूसरे दौर में, सब-जूनियर बैडमिंटन में दिखाया दम!महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने पटना साहिब स्टेशन का किया निरीक्षण, यात्री सुविधाओं और साफ-सफाई का लिया जायजा!शेखपुरा में एक घंटे के अंदर चोरी की बाइक बरामद, पुलिस चेकिंग देख गाड़ी छोड़ भागा संदिग्ध!शेखपुरा के दो बच्चों को मिलेगा नया जीवन, दिल में छेद के ऑपरेशन के लिए केरल रवाना!लखीसराय में परिवहन विभाग की कार्रवाई, 11 वाहन चालकों से वसूला 38,500 रुपये जुर्माना!शेखपुरा में 8 फरार आरोपियों पर इनाम घोषित, मनोज राम की गिरफ्तारी पर मिलेंगे 20 हजार रुपये!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

किर्गिस्तान की इस्सिक-कुल झील के नीचे मिला मध्यकालीन शहर का अवशेष!
1 hour ago
8 घंटे बाद ताबूत से जिन्दा निकली 15 वर्षीय किशोरी!
1 hour ago
रूस में भालू ने 15 वर्षीय किशोर पर किया हमला, मोबाइल ब्लास्ट ने बचाई जान!
2 hours ago
तेलंगाना में नाइटी और मास्क पहनकर ATM लूटने पहुंचे बदमाश, एंबुलेंस से आये थे संदिग्ध!
2 hours ago
प्रयागराज के दरोगा पर रिश्वत में दो गाय, भैंस और जर्मन शेफर्ड मांगने का आरोप!
2 hours ago

Jharkhand: पेड़ों की कलाई पर बंधेगी राखी, झारखंड में 700 गांवों का अनोखा अभियान!

रांची: रक्षाबंधन के मौके पर झारखंड में इस बार भाई-बहन के रिश्ते के साथ इंसान और प्रकृति के रिश्ते की...

रांची: रक्षाबंधन के मौके पर झारखंड में इस बार भाई-बहन के रिश्ते के साथ इंसान और प्रकृति के रिश्ते की भी मिसाल देखने को मिलेगी। राज्य के 700 गांवों में करीब एक लाख पेड़ों को राखी बांधकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया जाएगा। यह अभियान गुमला जिले के जोराड़ गांव से शुरू किया जा रहा है।

प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजीव कुमार के अनुसार, यह पहल ‘पेड़ बचाओ’ अभियान का हिस्सा है, जो एक महीने तक चलेगा। इस दौरान झारखंड के 24 जिलों में करीब तीन लाख पेड़ों को राखी बांधने का लक्ष्य रखा गया है।

राखी बांधकर पेड़ों की रक्षा का संकल्प

अभियान का उद्देश्य लोगों को पेड़ों और प्रकृति से भावनात्मक रूप से जोड़ना है। रक्षाबंधन पर जिस तरह भाई अपनी बहन की रक्षा का संकल्प लेते हैं, उसी तरह ग्रामीण पेड़ों को राखी बांधकर उनके संरक्षण की जिम्मेदारी लेने का संदेश देंगे।

2004 में शुरू हुई थी पहल

इस अभियान की शुरुआत वर्ष 2004 में धनबाद के टुंडी प्रखंड के लुकैया गांव से हुई थी। अधिकारियों के मुताबिक, अब तक राज्य के 12 हजार से अधिक गांव इस पहल से जुड़ चुके हैं। लुकैया में ही 20 हजार से ज्यादा महुआ के पेड़ों को संरक्षण मिला, जिससे ग्रामीणों की आजीविका को भी फायदा हुआ।

बढ़ रहा झारखंड का वन क्षेत्र

वन विभाग के अनुसार, भारतीय वन सर्वेक्षण की रिपोर्ट में झारखंड के वन क्षेत्र में वृद्धि दर्ज की गई है। एफएसआई 2023 के मुताबिक राज्य का वन क्षेत्र 23,765.78 वर्ग किलोमीटर, यानी कुल भौगोलिक क्षेत्र का 29.76 प्रतिशत है। वर्ष 2001 के मुकाबले इसमें 1,128 वर्ग किलोमीटर की बढ़ोतरी बताई गई है।

वन विभाग का कहना है कि पेड़ों का संरक्षण जल संरक्षण, जैव विविधता और कृषि के लिए भी महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी पर्यावरण संरक्षण को सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए पौधारोपण के साथ उनकी देखभाल और सुरक्षा पर जोर दे चुके हैं।

ये खबर भी पढ़े: Jharkhand: MMDR बिल के खिलाफ झारखंड कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खनिज अधिकारों पर केंद्र को घेरा!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top