8
BREAKING NEWS
NTPC की घेराबंदी से रास्ता बंद, दर्जनों गांवों के ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी; भाकपा माले ने दी आंदोलन की चेतावनी!गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा लाल इंटरनेशनल स्कूल, विधि-विधान से हुई गणपति पूजा!दानापुर मंडल में राजभाषा पखवाड़ा शुरू, 30 सितंबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम!सीतामढ़ी की कल्याणी ने राष्ट्रीय कुराश चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक, CM ने दी बधाई!AC-2 की लग्जरी सीट, बैग में गांजे की खेप; तेजस राजधानी से 15.8 किलो गांजा के साथ युवती गिरफ्तार!दिल्ली में चोरी, सुपौल में छिपा ‘खजाना’; जमीन खोदते ही निकला जेवरों से भरा बैग, 4.34 लाख कैश बरामद!बस से सफर, बैग में 27 लाख का नशा; मुजफ्फरपुर में महिला समेत 5 तस्कर गिरफ्तार, असम से बिहार तक फैले नेटवर्क का खुलासा!बाढ़ में डूबी राहें, भाईचारे ने दिखाई राह; मुस्लिम नेता नाव से पहुंचा गए तीज की थालियां!रोहतास में 76 कारतूस ने खोला पुरानी कहानी का नया पन्ना; पूर्व नक्सली गिरफ्तार, पुलिस खंगाल रही पुराने कनेक्शन!ट्रेनें फुल, मालगाड़ियां भी रफ्तार में; अगस्त में रेलवे ने बनाया नया रिकॉर्ड, 5.4% बढ़ी माल ढुलाई!पटना पश्चिम के यात्रियों को बड़ी सौगात; पाटलिपुत्र जंक्शन पर अब रुकेगी दानापुर-जोगबनी वंदे भारत!मानदेय बढ़ोतरी और राज्यकर्मी का दर्जा नहीं मिला तो अक्टूबर में आंदोलन; लखीसराय में कार्यपालक सहायकों ने बनाई रणनीति!बुजुर्गों के लिए सुरक्षित छत की तैयारी; डीएम ने निर्माणाधीन वृद्धाश्रम का लिया जायजा, सुविधाएं दुरुस्त करने के निर्देश!रेलकर्मियों के बच्चों ने दिखाई लेखन प्रतिभा, हाजीपुर में ऑल इंडिया ऑन द स्पॉट निबंध प्रतियोगिता आयोजित!50 किलोमीटर की रेल लाइन ने बदल दी मिजोरम की तस्वीर; एक साल में 15 लाख से ज्यादा यात्रियों ने किया सफर!
No menu items available
BREAKING
NTPC की घेराबंदी से रास्ता बंद, दर्जनों गांवों के ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी; भाकपा माले ने दी आंदोलन की चेतावनी!गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा लाल इंटरनेशनल स्कूल, विधि-विधान से हुई गणपति पूजा!दानापुर मंडल में राजभाषा पखवाड़ा शुरू, 30 सितंबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम!सीतामढ़ी की कल्याणी ने राष्ट्रीय कुराश चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक, CM ने दी बधाई!AC-2 की लग्जरी सीट, बैग में गांजे की खेप; तेजस राजधानी से 15.8 किलो गांजा के साथ युवती गिरफ्तार!दिल्ली में चोरी, सुपौल में छिपा ‘खजाना’; जमीन खोदते ही निकला जेवरों से भरा बैग, 4.34 लाख कैश बरामद!बस से सफर, बैग में 27 लाख का नशा; मुजफ्फरपुर में महिला समेत 5 तस्कर गिरफ्तार, असम से बिहार तक फैले नेटवर्क का खुलासा!बाढ़ में डूबी राहें, भाईचारे ने दिखाई राह; मुस्लिम नेता नाव से पहुंचा गए तीज की थालियां!रोहतास में 76 कारतूस ने खोला पुरानी कहानी का नया पन्ना; पूर्व नक्सली गिरफ्तार, पुलिस खंगाल रही पुराने कनेक्शन!ट्रेनें फुल, मालगाड़ियां भी रफ्तार में; अगस्त में रेलवे ने बनाया नया रिकॉर्ड, 5.4% बढ़ी माल ढुलाई!पटना पश्चिम के यात्रियों को बड़ी सौगात; पाटलिपुत्र जंक्शन पर अब रुकेगी दानापुर-जोगबनी वंदे भारत!मानदेय बढ़ोतरी और राज्यकर्मी का दर्जा नहीं मिला तो अक्टूबर में आंदोलन; लखीसराय में कार्यपालक सहायकों ने बनाई रणनीति!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

NTPC की घेराबंदी से रास्ता बंद, दर्जनों गांवों के ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी; भाकपा माले ने दी आंदोलन की चेतावनी!
6 hours ago
गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा लाल इंटरनेशनल स्कूल, विधि-विधान से हुई गणपति पूजा!
7 hours ago
दानापुर मंडल में राजभाषा पखवाड़ा शुरू, 30 सितंबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम!
7 hours ago
सीतामढ़ी की कल्याणी ने राष्ट्रीय कुराश चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक, CM ने दी बधाई!
13 hours ago
AC-2 की लग्जरी सीट, बैग में गांजे की खेप; तेजस राजधानी से 15.8 किलो गांजा के साथ युवती गिरफ्तार!
13 hours ago

Jharkhand: छात्रवृत्ति पर झारखंड की लड़ाई तेज, CM हेमंत ने PM मोदी को लिखा पत्र, बोले- लाखों छात्रों का भविष्य दांव पर!

रांची: झारखंड में छात्रवृत्ति राशि को लेकर राज्य और केंद्र के बीच मांग तेज हो गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन...

रांची: झारखंड में छात्रवृत्ति राशि को लेकर राज्य और केंद्र के बीच मांग तेज हो गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जनजाति (ST), अनुसूचित जाति (SC) और अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थियों के लिए केंद्रीय छात्रवृत्ति सहायता बढ़ाने की मांग की है।

मुख्यमंत्री ने पत्र में कहा है कि राज्य की जरूरत के मुकाबले केंद्र से मिलने वाली राशि काफी कम है, जिसके कारण लाखों विद्यार्थियों को समय पर छात्रवृत्ति नहीं मिल पा रही है और उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

मांग करोड़ों में, मंजूरी कुछ करोड़’… आंकड़ों से बताया अंतर

सीएम हेमंत सोरेन ने केंद्र को भेजे पत्र में छात्रवृत्ति राशि के आवंटन और मांग के बीच बड़े अंतर का जिक्र किया है।

उन्होंने बताया कि पिछड़ा वर्ग प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 में झारखंड ने 66.14 करोड़ रुपये की मांग की थी, लेकिन केंद्र से सिर्फ 12.61 करोड़ रुपये मिले।

वहीं 2025-26 में 45.91 करोड़ रुपये की मांग के मुकाबले केवल 3.95 करोड़ रुपये जारी किए गए।

पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति में भी यही स्थिति रही। वर्ष 2024-25 में 353.21 करोड़ रुपये की मांग पर सिर्फ 33.57 करोड़ रुपये मिले, जबकि 2025-26 में 370.87 करोड़ रुपये की मांग के मुकाबले 58.22 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए।

ST छात्रों की छात्रवृत्ति को लेकर भी उठाया मुद्दा

मुख्यमंत्री ने अनुसूचित जनजाति विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति राशि में देरी का भी मुद्दा उठाया है। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में जनजातीय कार्य मंत्रालय की ओर से एसटी छात्रों की प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए कोई राशि जारी नहीं की गई।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2024-25 में मिली 200 करोड़ रुपये की राशि भी पुराने बकाये और पिछली किस्तों से जुड़ी थी। कई वर्षों का केंद्रांश अभी लंबित है।

सीएम की केंद्र से अपील- जल्द जारी हो पूरी राशि

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया है कि छात्रवृत्ति योजनाओं में केंद्र सरकार का हिस्सा जल्द जारी किया जाए, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों की पढ़ाई बाधित न हो।

उन्होंने कहा कि झारखंड की बड़ी आबादी पिछड़े, आदिवासी, दलित और वंचित समुदायों से आती है। ऐसे में शिक्षा के लिए मिलने वाली सहायता में कमी सीधे छात्रों के भविष्य को प्रभावित करती है।

ये खबर भी पढ़े: Jharkhand: अब रिटायर और दिवंगत शिक्षकों के घर भी पहुंचेगा ‘ग्रेड-1’ का लाभ, झारखंड सरकार ने बदला पुराना नियम!

https://youtu.be/DfMWJTRG9V0

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top