32
BREAKING NEWS
नो-एंट्री में घुसे ट्रैक्टरों पर चला परिवहन विभाग का डंडा, 5 वाहन जब्त और 61 हजार का चालान!लखीसराय में फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों का अनोखा स्वागत, हाथ में हनुमान चालीसा, लड्डू और पानी की बोतल!25 सितंबर को मनेगी अनंत चतुर्दशी, भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व!डीआईजी का पुलिस अधिकारियों पर फोकस, लंबित कांडों के निपटारे का लक्ष्य तय; अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश!जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली!बेगूसराय में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे सोनू सूद, नाव से गांव जाकर बांटी राहत सामग्री!मुजफ्फरपुर में परीक्षा देने जा रही दो छात्राओं पर हमला, पुलिस ने शुरू की छानबीन!सहरसा में मक्का खरीद के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, किसानों ने मांगी SIT जांच!सहरसा में छात्रा की मौत मामले में डीआईजी से न्याय की गुहार, परिजनों ने सौंपा ज्ञापन!सहरसा में महिला ने पति, देवर व ननद पर मारपीट कर घर से निकालने का लगाया आरोप!सहरसा में डीआईजी के जनता दरबार में 30 परिवादियों ने रखी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश!मधेपुरा में प्रेम संबंध को लेकर विवाद, देवर ने भाभी की हत्या की; आरोपी गिरफ्तार!मुंगेर में आशिफ हुसैन की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाने में जुटी SIT, 12 बजे के बाद कहां गया युवक?जमुई घटना के बाद दरभंगा में नाबालिग छात्रा के अपहरण की कोशिश, बाइक सवार तीन युवकों पर आरोप!जमुई वायरल वीडियो मामले में 120 सोशल मीडिया प्रोफाइल पर FIR, पीड़िता की पहचान उजागर करने पर पुलिस सख्त!
No menu items available
BREAKING
नो-एंट्री में घुसे ट्रैक्टरों पर चला परिवहन विभाग का डंडा, 5 वाहन जब्त और 61 हजार का चालान!लखीसराय में फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों का अनोखा स्वागत, हाथ में हनुमान चालीसा, लड्डू और पानी की बोतल!25 सितंबर को मनेगी अनंत चतुर्दशी, भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व!डीआईजी का पुलिस अधिकारियों पर फोकस, लंबित कांडों के निपटारे का लक्ष्य तय; अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश!जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली!बेगूसराय में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे सोनू सूद, नाव से गांव जाकर बांटी राहत सामग्री!मुजफ्फरपुर में परीक्षा देने जा रही दो छात्राओं पर हमला, पुलिस ने शुरू की छानबीन!सहरसा में मक्का खरीद के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, किसानों ने मांगी SIT जांच!सहरसा में छात्रा की मौत मामले में डीआईजी से न्याय की गुहार, परिजनों ने सौंपा ज्ञापन!सहरसा में महिला ने पति, देवर व ननद पर मारपीट कर घर से निकालने का लगाया आरोप!सहरसा में डीआईजी के जनता दरबार में 30 परिवादियों ने रखी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश!मधेपुरा में प्रेम संबंध को लेकर विवाद, देवर ने भाभी की हत्या की; आरोपी गिरफ्तार!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नो-एंट्री में घुसे ट्रैक्टरों पर चला परिवहन विभाग का डंडा, 5 वाहन जब्त और 61 हजार का चालान!
56 minutes ago
लखीसराय में फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों का अनोखा स्वागत, हाथ में हनुमान चालीसा, लड्डू और पानी की बोतल!
1 hour ago
25 सितंबर को मनेगी अनंत चतुर्दशी, भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व!
1 hour ago
डीआईजी का पुलिस अधिकारियों पर फोकस, लंबित कांडों के निपटारे का लक्ष्य तय; अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश!
1 hour ago
जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली!
5 hours ago

Jharkhand: घर की मिट्टी की दीवार गिरी तो खुला ‘पुराना राज’, मलबे में बिखरे 300 से ज्यादा चांदी के सिक्के!

हजारीबाग: जिले के टाटीझरिया प्रखंड के अमनारी गांव में शुक्रवार को एक पुराना मिट्टी का मकान गिरने के बाद ऐसा...

हजारीबाग: जिले के टाटीझरिया प्रखंड के अमनारी गांव में शुक्रवार को एक पुराना मिट्टी का मकान गिरने के बाद ऐसा नजारा सामने आया, जिसने पूरे इलाके में कौतूहल पैदा कर दिया। दीवार ढहते ही मलबे में 300 से अधिक चांदी के पुराने सिक्के बिखरे मिले। देखते ही देखते यह खबर पूरे गांव में फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी।

जानकारी के अनुसार, लगातार बारिश के कारण अमनारी निवासी बैजू महतो का करीब 200 साल पुराना मिट्टी का मकान कमजोर हो गया था। शुक्रवार सुबह अचानक मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार के भीतर बने एक हिस्से में रखा मिट्टी का कलश भी टूट गया। कलश टूटते ही उसमें रखे चांदी के सिक्के मलबे के ऊपर बिखर गए।

परिवार के लोगों ने जब सिक्के देखे तो वे भी हैरान रह गए। बैजू महतो के बेटे नंद किशोर प्रसाद के अनुसार, यह मकान उनके पूर्वजों के समय का है और परिवार में पहले भी दीवार गिरने के दौरान पुराने चांदी के सिक्के मिलने की बात सामने आई थी। इस बार सिक्कों की संख्या काफी अधिक बताई जा रही है।

सिक्कों को हाथ लगाने से भी कतरा रहा परिवार

सबसे दिलचस्प बात यह है कि सिक्के मिलने के बाद भी परिवार ने उन्हें उठाकर अपने पास नहीं रखा है। परिवार का कहना है कि उनकी पुरानी मान्यता है कि इन सिक्कों को चोरी करने वाले के साथ अनहोनी हो सकती है। इसी वजह से 24 घंटे से ज्यादा समय बीतने के बाद भी सिक्के मलबे में ही पड़े रहे।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में भी चर्चा शुरू हो गई। कोई इसे परिवार की पुश्तैनी धरोहर बता रहा है तो कोई पुराने समय में छिपाकर रखी गई संपत्ति मान रहा है। गांव में यह चर्चा भी तेज हो गई कि परिवार के दूसरे पुराने मकान की दीवारों में भी ऐसी कोई पुरानी संपत्ति छिपी हो सकती है।

प्रशासन को दी गई जानकारी

मामले की जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों तक भी पहुंची है। टाटीझरिया के अंचलाधिकारी अमित कुमार झा ने बताया कि एक पुराने घर की दीवार से चांदी के सिक्के निकलने की सूचना मिली है। इसकी जानकारी वरीय अधिकारियों को दे दी गई है और उनके निर्देश के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सीओ के अनुसार, शुरुआती जानकारी में सिक्के घर की दीवार से निकलने की बात सामने आई है। उन्होंने बताया कि जमीन के अंदर से मिलने वाली संपत्ति और घर की दीवार से मिली वस्तु के संबंध में कानूनी स्थिति अलग हो सकती है, इसलिए अंतिम निर्णय वरीय अधिकारियों के निर्देश के बाद ही लिया जाएगा।

फिलहाल सिक्के उसी स्थान पर रखे होने की बात कही जा रही है। वहीं, एक पुराने मिट्टी के घर के ढहने से निकले चांदी के सिक्कों ने अमनारी गांव को अचानक चर्चा के केंद्र में ला दिया है। अब लोगों की नजर इस बात पर है कि इन सिक्कों की वास्तविक उम्र, उत्पत्ति और ऐतिहासिक महत्व क्या है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: पटना बवाल- सड़क पर मौत के बाद आगजनी, करोड़ों की गाड़ियां जलीं; 500 पर केस, 20 हिरासत में!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top