राज्य स्तरीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल अवार्ड में शेखपुरा जिले की तीन नर्सों को सम्मानित किया गया। सदर अस्पताल शेखपुरा की सुप्रिया भारती, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शेखोपुरसराय की पूजा कुमारी और रेफरल अस्पताल बरबीघा की नीलू राज को यह पुरस्कार मिला। स्वास्थ्य विभाग ने इन्हें नर्सिंग सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए चुना।
सदर अस्पताल शेखपुरा में सुप्रिया भारती के सम्मान में समारोह हुआ। अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार सिंह ने कहा कि नर्सिंग सेवा मानवता का सबसे बड़ा रूप है। इमरजेंसी में मरीज की सेवा परिवार से बढ़कर होती है। यह गर्व की बात है कि सुप्रिया भारती को राज्य स्तर पर यह सम्मान मिला।
डॉ. सिंह ने कहा कि फ्लोरेंस नाइटेंगल अवार्ड नर्सिंग क्षेत्र का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है। यह सहानुभूति, धैर्य और समस्या समाधान जैसे गुणों के आधार पर दिया जाता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में जिले के और भी स्वास्थ्यकर्मी इस सम्मान के हकदार बनेंगे।
उन्होंने बताया कि सदर अस्पताल शेखपुरा को पूरे बिहार में उत्कृष्ट सेवा के लिए जाना जाता है। इसका श्रेय यहां कार्यरत नर्सिंग स्टाफ को जाता है।
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you. https://www.binance.info/ph/register?ref=IU36GZC4