दरभंगा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दमनकारी नीति के तहत दर्ज किए गए मुकदमे के विरोध में शेखपुरा जिला कांग्रेस कमेटी ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष रौशन कुमार के नेतृत्व में और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के समन्वयक सागर पाटिल की उपस्थिति में यह विरोध प्रदर्शन बरबीघा प्रखंड कांग्रेस कार्यालय श्रीकृष्ण आश्रम के सामने आयोजित किया गया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन कर जन आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर लोकतंत्र का गला घोंटने और विपक्ष की आवाज को दबाने का आरोप लगाया।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोवर्धन बाबू, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रियरंजन कुमार, बरबीघा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष शंभू सिंह सहित कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे। इनके अलावा धर्मेंद्र कुमार, रतन पटेल, मुकेश कुमार, संटू कुमार, चंदन कुमार, बिट्टू कुमार, गुड्डू सिंह, लड्डू जी, ऋषिकांत कुमार सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार से लोकतंत्र की रक्षा करने की मांग की।
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.