19
BREAKING NEWS
Jharkhand: बारिश के बीच आस्था का सैलाब, धनबाद में सैकड़ों मां मनसा की प्रतिमाओं का सामूहिक विसर्जन!Bihar: तीसरी बार बह गई भूतही नदी की पुलिया, 12 गांवों का संपर्क टूटा!Bihar: टेंपो को बचाने में बेकाबू हुई बस, पोखर में पलटी; 20 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया!Bihar: 12 दिन से लापता सूरज मोदी, पत्नी की एसपी से भावुक गुहार- जिंदा हो या मुर्दा, मेरे पति को खोजिए!Bihar: महाकवि तुलसीदास जयंती पर नाथ पब्लिक स्कूल में गूंजा भक्ति और साहित्य का संदेश!Bihar: दुबई में फंसे अमौर के सात युवक, नौकरी के नाम पर डेढ़-डेढ़ लाख लेने का आरोप!Bihar: सुपौल में CM सम्राट चौधरी का दौरा, जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा का अनावरण और कोसी-मेची लिंक परियोजना का निरीक्षण!Bihar: अपराधी से ज्यादा पुलिस का डर? मंत्री मदन सहनी के बयान से मचा हड़कंप!Bihar: मुजफ्फरपुर में चलती XUV बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान!Bihar: खुद के ही थाने में ‘कैदी’ बना थानेदार, जिस कुर्सी पर बैठकर चलाता था कानून, वहीं से पहुंचा हवालात!Bihar: तेजस्वी के श्रद्धांजलि वाले बयान पर सियासी घमासान, मांझी और रोहिणी आचार्य आमने-सामने!Bihar: छात्रों के समर्थन में RJD का राजभवन मार्च, तेजस्वी यादव हिरासत में; वाटर कैनन और बैरिकेडिंग के बीच हंगामा!Bihar: शेखपुरा में सड़क सुरक्षा के उत्कृष्ट कार्य के लिए यातायात थानाध्यक्ष सदाशिव कुमार साहा सम्मानित!Bihar: अशोक धाम भगदड़ में मौत के आंकड़े पर CPI और जिला प्रशासन आमने-सामने, 7 या 9 पर बढ़ा विवाद!Bihar: बेटे की शादी में दहेज मांगने और शादी से इनकार का आरोप, जांच में फर्जी प्रमाणपत्र सामने आया; चौकीदार बर्खास्त!
No menu items available
BREAKING
Jharkhand: बारिश के बीच आस्था का सैलाब, धनबाद में सैकड़ों मां मनसा की प्रतिमाओं का सामूहिक विसर्जन!Bihar: तीसरी बार बह गई भूतही नदी की पुलिया, 12 गांवों का संपर्क टूटा!Bihar: टेंपो को बचाने में बेकाबू हुई बस, पोखर में पलटी; 20 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया!Bihar: 12 दिन से लापता सूरज मोदी, पत्नी की एसपी से भावुक गुहार- जिंदा हो या मुर्दा, मेरे पति को खोजिए!Bihar: महाकवि तुलसीदास जयंती पर नाथ पब्लिक स्कूल में गूंजा भक्ति और साहित्य का संदेश!Bihar: दुबई में फंसे अमौर के सात युवक, नौकरी के नाम पर डेढ़-डेढ़ लाख लेने का आरोप!Bihar: सुपौल में CM सम्राट चौधरी का दौरा, जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा का अनावरण और कोसी-मेची लिंक परियोजना का निरीक्षण!Bihar: अपराधी से ज्यादा पुलिस का डर? मंत्री मदन सहनी के बयान से मचा हड़कंप!Bihar: मुजफ्फरपुर में चलती XUV बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान!Bihar: खुद के ही थाने में ‘कैदी’ बना थानेदार, जिस कुर्सी पर बैठकर चलाता था कानून, वहीं से पहुंचा हवालात!Bihar: तेजस्वी के श्रद्धांजलि वाले बयान पर सियासी घमासान, मांझी और रोहिणी आचार्य आमने-सामने!Bihar: छात्रों के समर्थन में RJD का राजभवन मार्च, तेजस्वी यादव हिरासत में; वाटर कैनन और बैरिकेडिंग के बीच हंगामा!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Jharkhand: बारिश के बीच आस्था का सैलाब, धनबाद में सैकड़ों मां मनसा की प्रतिमाओं का सामूहिक विसर्जन!
3 hours ago
Bihar: तीसरी बार बह गई भूतही नदी की पुलिया, 12 गांवों का संपर्क टूटा!
3 hours ago
Bihar: टेंपो को बचाने में बेकाबू हुई बस, पोखर में पलटी; 20 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया!
3 hours ago
Bihar: 12 दिन से लापता सूरज मोदी, पत्नी की एसपी से भावुक गुहार- जिंदा हो या मुर्दा, मेरे पति को खोजिए!
3 hours ago
Bihar: महाकवि तुलसीदास जयंती पर नाथ पब्लिक स्कूल में गूंजा भक्ति और साहित्य का संदेश!
3 hours ago

Bihar: मॉडल स्कूल से मॉडल थाना तक… सीएम सम्राट चौधरी ने तारापुर को दी विकास की बड़ी सौगात!

मुंगेर: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने एक दिवसीय मुंगेर दौरे के दौरान तारापुर विधानसभा क्षेत्र को शिक्षा और सुरक्षा के...

मुंगेर: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने एक दिवसीय मुंगेर दौरे के दौरान तारापुर विधानसभा क्षेत्र को शिक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को तारापुर में 10 मॉडल स्कूलों का संयुक्त उद्घाटन किया, वहीं हरपुर मॉडल थाना का भी शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर दोपहर करीब 1:35 बजे तारापुर के किसान वैदिक उच्च विद्यालय लौना पहुंचा। यहां गार्ड ऑफ ऑनर के बाद स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने रिमोट के माध्यम से सरस्वती विद्या निकेतन लौना समेत चयनित 10 आदर्श विद्यालयों का उद्घाटन किया।

मॉडल विद्यालय के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कक्षा में पहुंचकर शिक्षकों से पढ़ाई के तरीकों की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई और सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। विद्यालय परिसर में लगी विज्ञान प्रदर्शनी का भी मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया।

हरपुर में मॉडल थाना का उद्घाटन

इसके बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से हरपुर पहुंचे, जहां दोपहर करीब 2:20 बजे उन्होंने आदर्श थाना हरपुर का उद्घाटन किया। फीता काटने के बाद मुख्यमंत्री ने थाना भवन का निरीक्षण किया और थाना अध्यक्ष कक्ष, हाजत समेत अन्य सुविधाओं का जायजा लिया।

इस दौरान शिक्षा मंत्री संजय सिंह टाइगर, जिला प्रभारी मंत्री संजय कुमार, पूर्व विधायक राजीव सिंह, प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा, जिलाधिकारी निखिल धनराज निपनिकर और एसपी सैयद इमरान मसूद समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

असरगंज में डिग्री कॉलेज का शुभारंभ

मुख्यमंत्री इसके बाद असरगंज पहुंचे, जहां उन्होंने राजकीय डिग्री महाविद्यालय असरगंज में पठन-पाठन की शुरुआत की। साथ ही स्थानीय लोगों के साथ जन संवाद कार्यक्रम में भी शामिल हुए।

मुख्यमंत्री के दौरे को शिक्षा व्यवस्था मजबूत करने और बेहतर पुलिसिंग की दिशा में सरकार की पहल के तौर पर देखा जा रहा है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: छात्र आंदोलन में गिरफ्तार हुए युवाओं को मिलेगी पेंशन? तेजस्वी के बयान से गरमाई सियासत!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top