3
BREAKING NEWS
होटल में बिछा था निगरानी का जाल, जहानाबाद में 20 हजार की घूस लेते मनरेगा JE रंगेहाथ गिरफ्तार!अजब लाल शर्मा की स्मृति में सजा काव्य का मंच, हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार की कविताओं से गूंजा लखीसराय!खाली मकान में चल रहा था कथित देह व्यापार का धंधा; लखीसराय पुलिस की छापेमारी में 4 युवक और एक महिला गिरफ्तार!बिहार पुलिस में ‘मेगा ट्रांसफर’; 37 अफसरों का तबादला, SDPO से लेकर साइबर क्राइम तक बदली पूरी टीम!बांका में दो नाबालिग लड़कियों ने रचाई शादी, थाने पहुंचा मामला; पुलिस बोली- दोनों को समझाने की कोशिश जारी!पूर्णिया में भरभराकर टूटा जर्जर पुल, गिट्टी लदा ट्रक नदी में समाया, चालक-खलासी ने कूदकर बचाई जान!कार गड्ढे में गिरी तो खुला ‘शराब का राज’; बोतलें दिखते ही टूट पड़ी भीड़, समस्तीपुर में लूट का VIDEO वायरल!पूर्णिया में 4 करोड़ की ब्राउन शुगर के साथ 4 महिला समेत 6 तस्कर गिरफ्तार!बिहार डूबा, सियासत उफनी! रोहिणी आचार्य का सम्राट सरकार पर सीधा वार—हर साल जल प्रलय का इंतजार क्यों?बाढ़ के बीच लखीसराय पहुंचे प्रभारी मंत्री सुनील कुमार, पीड़ितों से जाना दर्द; मृतक के परिजन को मिला 4 लाख का मुआवजा!मधुबनी पहुंचे CM सम्राट चौधरी, कामख्या मंदिर में की पूजा-अर्चना!मुजफ्फरपुर के स्कूल में ‘शुद्धिकरण’ का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने प्रभारी प्रधानाध्यापक को किया सस्पेंड!नेपाल की तबाही के बीच गंडक में ‘कमाई’ का खेल; उफनती नदी में जान हथेली पर रख लकड़ी छान रहे ग्रामीण, मगरमच्छ का भी खतरा!सील लगने के बाद भी उड़ गईं 700 बोरी यूरिया, कृषि मंत्री ने 24 घंटे में मांगा जबाब!खेल-खेल में पढ़ाया, दीवारों को बनाया ब्लैकबोर्ड… बिहार की पुष्पा प्रसाद को राष्ट्रपति सम्मान!
No menu items available
BREAKING
होटल में बिछा था निगरानी का जाल, जहानाबाद में 20 हजार की घूस लेते मनरेगा JE रंगेहाथ गिरफ्तार!अजब लाल शर्मा की स्मृति में सजा काव्य का मंच, हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार की कविताओं से गूंजा लखीसराय!खाली मकान में चल रहा था कथित देह व्यापार का धंधा; लखीसराय पुलिस की छापेमारी में 4 युवक और एक महिला गिरफ्तार!बिहार पुलिस में ‘मेगा ट्रांसफर’; 37 अफसरों का तबादला, SDPO से लेकर साइबर क्राइम तक बदली पूरी टीम!बांका में दो नाबालिग लड़कियों ने रचाई शादी, थाने पहुंचा मामला; पुलिस बोली- दोनों को समझाने की कोशिश जारी!पूर्णिया में भरभराकर टूटा जर्जर पुल, गिट्टी लदा ट्रक नदी में समाया, चालक-खलासी ने कूदकर बचाई जान!कार गड्ढे में गिरी तो खुला ‘शराब का राज’; बोतलें दिखते ही टूट पड़ी भीड़, समस्तीपुर में लूट का VIDEO वायरल!पूर्णिया में 4 करोड़ की ब्राउन शुगर के साथ 4 महिला समेत 6 तस्कर गिरफ्तार!बिहार डूबा, सियासत उफनी! रोहिणी आचार्य का सम्राट सरकार पर सीधा वार—हर साल जल प्रलय का इंतजार क्यों?बाढ़ के बीच लखीसराय पहुंचे प्रभारी मंत्री सुनील कुमार, पीड़ितों से जाना दर्द; मृतक के परिजन को मिला 4 लाख का मुआवजा!मधुबनी पहुंचे CM सम्राट चौधरी, कामख्या मंदिर में की पूजा-अर्चना!मुजफ्फरपुर के स्कूल में ‘शुद्धिकरण’ का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने प्रभारी प्रधानाध्यापक को किया सस्पेंड!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

होटल में बिछा था निगरानी का जाल, जहानाबाद में 20 हजार की घूस लेते मनरेगा JE रंगेहाथ गिरफ्तार!
4 hours ago
अजब लाल शर्मा की स्मृति में सजा काव्य का मंच, हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार की कविताओं से गूंजा लखीसराय!
4 hours ago
खाली मकान में चल रहा था कथित देह व्यापार का धंधा; लखीसराय पुलिस की छापेमारी में 4 युवक और एक महिला गिरफ्तार!
12 hours ago
बिहार पुलिस में ‘मेगा ट्रांसफर’; 37 अफसरों का तबादला, SDPO से लेकर साइबर क्राइम तक बदली पूरी टीम!
2 days ago
बांका में दो नाबालिग लड़कियों ने रचाई शादी, थाने पहुंचा मामला; पुलिस बोली- दोनों को समझाने की कोशिश जारी!
2 days ago

Bihar: बिहार बंद का सड़कों पर असर, सरकार से टकराव तेज, 70 हजार जवान मैदान में, समस्तीपुर में आगजनी से मचा हड़कंप!

पटना: NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और पटना में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध...

पटना: NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और पटना में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बुलाए गए बिहार बंद का असर अब कई जिलों में दिखने लगा है। छात्र संगठनों AISA और RYA के आह्वान पर आयोजित बंद को विपक्षी दलों का भी समर्थन मिला है।

सुबह से ही प्रशासन ने पूरे बिहार में सुरक्षा का घेरा कस दिया है। सरकार ने किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए करीब 70 हजार जवानों की तैनाती की है। पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और संवेदनशील इलाकों में दंगा नियंत्रण बल को उतारा गया है।

समस्तीपुर में छात्रों का आक्रोश सड़क पर फूट पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर आगजनी की और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रशासन ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब दो घंटे में जाम हटवाया। वहीं जहानाबाद में पुलिस लगातार गश्त करती नजर आई।

पटना में प्रशासन ने पहले ही हाई अलर्ट जारी कर दिया था। जेपी गोलंबर, डाकबंगला चौराहा, करगिल चौक, हाईकोर्ट, अशोक राजपथ और मुख्यमंत्री आवास के आसपास भारी सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। जेपी गोलंबर पर वाटर कैनन के साथ जवानों की तैनाती की गई है।

रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट और सरकारी प्रतिष्ठानों की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। पटना जंक्शन, राजेंद्रनगर टर्मिनल सहित प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल मुस्तैद है।

प्रशासन का सख्त संदेश
मुख्य सचिव और डीजीपी ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिया है कि किसी भी असामाजिक तत्व को कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। हिंसा, तोड़फोड़ और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

पुलिस ने सोशल मीडिया पर भी निगरानी बढ़ा दी है। भड़काऊ पोस्ट और अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

छात्र संगठनों का आरोप
प्रदर्शनकारी छात्र NEET पेपर लीक मामले में निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। छात्र संगठनों का आरोप है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने बल प्रयोग किया, जिसके खिलाफ यह आंदोलन किया जा रहा है।

सियासी समर्थन से बढ़ी सरकार की मुश्किलें
बिहार बंद को राजद, कांग्रेस, वाम दलों और वीआईपी का समर्थन मिला है। ऐसे में छात्र आंदोलन अब सिर्फ परीक्षा व्यवस्था तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि यह राजनीतिक मुद्दा भी बनता जा रहा है।

प्रशासन की चुनौती यह है कि प्रदर्शनकारियों की आवाज भी सुनी जाए और कानून-व्यवस्था भी बनी रहे। आने वाले घंटे बिहार बंद की दिशा तय करेंगे।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: कटिहार में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF-पुलिस की बड़ी कार्रवाई!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top