24
BREAKING NEWS
Bihar: वंदे मातरम पर सियासत तेज, बेगूसराय में गिरिराज सिंह के नेतृत्व में आक्रोश मार्च, राहुल गांधी का पुतला दहन!Bihar: स्वतंत्रता दिवस पर 20 भूमिहीन परिवारों को मिली जमीन की पर्ची, चेहरों पर दिखी खुशी!Bihar: 29 अगस्त से बंद होगा विक्रमशिला सेतु, भागलपुर-नवगछिया के लाखों लोगों की बढ़ेगी मुश्किल!Jharkhand: स्वतंत्रता दिवस पर जिला प्रशासन और मीडिया के बीच मैत्री क्रिकेट मैच, प्रशासन टीम ने 48 रन से जीता मुकाबला!Jharkhand: अब अस्पताल से लेकर रिपोर्ट तक सब होगा डिजिटल, रामगढ़ में शुरू हो रही बड़ी हेल्थ पहल!Jharkhand: बोकारो में बेटे पर मां की हत्या का आरोप, घरेलू विवाद के बाद हुई दर्दनाक मौत!Bihar: मुजफ्फरपुर बस स्टैंड में धू-धू कर जली बस, आग से मची अफरातफरी!Jharkhand: श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की बोगी बेपटरी, सैकड़ों कांवड़ियों के बीच मची अफरा-तफरी!Bihar: बेउर जेल के सुरक्षाकर्मियों के समर्थन में उतरे तेज प्रताप, सरकार से ड्यूटी व्यवस्था सुधारने की मांग!Bihar: प्रशांत किशोर का गिरिराज सिंह पर तीखा हमला, बोले- अनर्गल बयानबाजी बंद करें वरना खोल देंगे पूरी कुंडली!Bihar: जमुई में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के काफिले की दो गाड़ियां टकराईं, टला बड़ा हादसा; जेडीयू जिलाध्यक्ष सुरक्षित!Bihar: पप्पू यादव का छात्रों के समर्थन में उपवास, बोले- मांगें नहीं मानी गईं तो करेंगे बिहार बंद!Bihar: स्वतंत्रता दिवस पर वेद ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने 82 केंद्र निदेशकों को किया सम्मानित!Bihar: अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया वृक्षारोपण!Bihar: पटना में गंगा नदी में नहाने गए तीन किशोर डूबे, SDRF चला रही सर्च ऑपरेशन!
No menu items available
BREAKING
Bihar: वंदे मातरम पर सियासत तेज, बेगूसराय में गिरिराज सिंह के नेतृत्व में आक्रोश मार्च, राहुल गांधी का पुतला दहन!Bihar: स्वतंत्रता दिवस पर 20 भूमिहीन परिवारों को मिली जमीन की पर्ची, चेहरों पर दिखी खुशी!Bihar: 29 अगस्त से बंद होगा विक्रमशिला सेतु, भागलपुर-नवगछिया के लाखों लोगों की बढ़ेगी मुश्किल!Jharkhand: स्वतंत्रता दिवस पर जिला प्रशासन और मीडिया के बीच मैत्री क्रिकेट मैच, प्रशासन टीम ने 48 रन से जीता मुकाबला!Jharkhand: अब अस्पताल से लेकर रिपोर्ट तक सब होगा डिजिटल, रामगढ़ में शुरू हो रही बड़ी हेल्थ पहल!Jharkhand: बोकारो में बेटे पर मां की हत्या का आरोप, घरेलू विवाद के बाद हुई दर्दनाक मौत!Bihar: मुजफ्फरपुर बस स्टैंड में धू-धू कर जली बस, आग से मची अफरातफरी!Jharkhand: श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की बोगी बेपटरी, सैकड़ों कांवड़ियों के बीच मची अफरा-तफरी!Bihar: बेउर जेल के सुरक्षाकर्मियों के समर्थन में उतरे तेज प्रताप, सरकार से ड्यूटी व्यवस्था सुधारने की मांग!Bihar: प्रशांत किशोर का गिरिराज सिंह पर तीखा हमला, बोले- अनर्गल बयानबाजी बंद करें वरना खोल देंगे पूरी कुंडली!Bihar: जमुई में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के काफिले की दो गाड़ियां टकराईं, टला बड़ा हादसा; जेडीयू जिलाध्यक्ष सुरक्षित!Bihar: पप्पू यादव का छात्रों के समर्थन में उपवास, बोले- मांगें नहीं मानी गईं तो करेंगे बिहार बंद!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar: वंदे मातरम पर सियासत तेज, बेगूसराय में गिरिराज सिंह के नेतृत्व में आक्रोश मार्च, राहुल गांधी का पुतला दहन!
22 minutes ago
Bihar: स्वतंत्रता दिवस पर 20 भूमिहीन परिवारों को मिली जमीन की पर्ची, चेहरों पर दिखी खुशी!
37 minutes ago
Bihar: 29 अगस्त से बंद होगा विक्रमशिला सेतु, भागलपुर-नवगछिया के लाखों लोगों की बढ़ेगी मुश्किल!
45 minutes ago
Jharkhand: स्वतंत्रता दिवस पर जिला प्रशासन और मीडिया के बीच मैत्री क्रिकेट मैच, प्रशासन टीम ने 48 रन से जीता मुकाबला!
4 hours ago
Jharkhand: अब अस्पताल से लेकर रिपोर्ट तक सब होगा डिजिटल, रामगढ़ में शुरू हो रही बड़ी हेल्थ पहल!
4 hours ago

Bihar: बगहा में फिर जंगल का राजा पहुंचा गांव के करीब… शावकों संग बाघिन दिखने के दावे से मचा हड़कंप!

बगहा: वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से भटके बाघ ने एक बार फिर ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। रामनगर वन क्षेत्र...

बगहा: वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से भटके बाघ ने एक बार फिर ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। रामनगर वन क्षेत्र के बरवा बंजरिया गांव में बाघ की मौजूदगी की सूचना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का दावा है कि इस बार बाघ अकेला नहीं बल्कि शावकों के साथ बाघिन भी नजर आई है।

बाघ की खबर मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। टीम ने बाघ के पगमार्ग को ट्रैक कर उसकी गतिविधियों का पता लगाने की कोशिश शुरू कर दी है।

खेतों में जाने से बच रहे ग्रामीण

बाघ की दस्तक के बाद बरवा बंजरिया गांव के लोग डर के साए में हैं। ग्रामीणों ने खेतों की ओर जाना कम कर दिया है और जंगल से सटे इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। लोगों का कहना है कि करीब एक सप्ताह पहले भी इसी इलाके में बाघ देखा गया था।

वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी

रामनगर वन क्षेत्र के अधिकारियों के अनुसार इलाके में बाघ की गतिविधियों की निगरानी की जा रही है। वन विभाग की टीम लगातार गश्त कर रही है और पगमार्ग के आधार पर बाघ की लोकेशन का पता लगाया जा रहा है, ताकि उसे सुरक्षित तरीके से वापस जंगल में भेजा जा सके।

रेंजर विजय प्रसाद ने बताया कि इलाके में बाघ की मौजूदगी को लेकर टीम पूरी तरह अलर्ट है। ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे अकेले खेत या जंगल की ओर न जाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत वन विभाग को दें।

भोजन और नए इलाके की तलाश में आबादी तक पहुंचते हैं बाघ

वन अधिकारियों के मुताबिक वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में इस समय करीब 70 बाघ हैं। कई बार भोजन, क्षेत्र विस्तार या नए इलाके की तलाश में बाघ जंगल से निकलकर आबादी वाले क्षेत्रों तक पहुंच जाते हैं।

फिलहाल बरवा बंजरिया गांव में वन विभाग का रेस्क्यू अभियान जारी है। ग्रामीणों की नजर अब इस बात पर टिकी है कि बाघ को कब तक सुरक्षित जंगल में वापस भेजा जाता है।

परवेज आलम, बगहा (बिहार)

ये खबर भी पढ़े: Bihar: किशनगंज में नकली सीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़: खराब सीमेंट पीसकर बनाते थे ब्रांडेड कंपनी का माल, रात में होती थी सप्लाई!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top