पटना: प्रसिद्ध शिक्षक खान सर से जुड़े मामले में आज होने वाली जमानत (बेल) पर सुनवाई आगे बढ़ा दी गई है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 3 जुलाई को निर्धारित की गई है।
सूत्रों के अनुसार, सरकारी पक्ष की ओर से कोर्ट में कुछ नए तथ्य प्रस्तुत किए जाने के बाद सुनवाई की तिथि आगे बढ़ाई गई। इनमें खान सर के सुरक्षा गार्डों के आर्म्स लाइसेंस और उनके कथित उपयोग से जुड़े मुद्दों का उल्लेख किया गया।
जानकारी के मुताबिक, सरकारी वकील ने कोर्ट को बताया कि खान सर के दो बॉडीगार्डों के पास हथियार लाइसेंस हैं, जिनमें से एक का लाइसेंस केवल सीमित क्षेत्र के लिए वैध बताया गया, जबकि दूसरे के पास “ऑल इंडिया वैधता” वाला लाइसेंस है, लेकिन उससे जुड़ी प्रक्रिया और शर्तों के अनुपालन पर सवाल उठाए गए हैं।
इसके अलावा यह भी दावा किया गया कि एक लाइसेंस की रिन्यूअल तिथि समाप्त हो चुकी थी, जिसे समय पर नवीनीकृत नहीं किया गया था। इन्हीं बिंदुओं को आधार बनाकर सरकारी पक्ष ने सुनवाई टालने का आग्रह किया, जिसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए अगली तारीख 3 जुलाई तय कर दी।
फिलहाल मामले की आगे की सुनवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
ये खबर भी पढ़े: Bihar: हर बड़े पेपर लीक में एक ही नाम क्यों आता है? समस्तीपुर का ये कनेक्शन आपको चौंका देगा!

ब्यूरो हेड महुआ न्यूज़
बिहार /झारखण्ड