17
BREAKING NEWS
शेखपुरा में ‘सेवा ज्योति’ की रोशनी, मैदान से सड़क तक दिखा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन; मंत्री राम कृपाल यादव ने जलाया मशाल!शेखपुरा के सभी प्रखंडों में इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन, लोकतंत्र और संविधान के मुद्दे पर नेताओं ने जताया विरोध!शेखपुरा में युवा उत्सव का आगाज, DM शेखर आनंद ने कहा- खेल से निखरता है आत्मविश्वास और नेतृत्व!पूजा पर रेलवे का बड़ा तोहफा; पुणे-मुंबई से लेकर अहमदाबाद, अजमेर, जोधपुर और कोटा के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें!लखीसराय में दुर्गा पूजा पर प्रशासन का ‘कड़ा पहरा’, 123 प्रतिमाओं पर नजर; DJ और अश्लील गानों पर पूरी तरह रोक!पिकअप में नोट नहीं, सिक्कों का ‘पहाड़’; 29 बोरियों में मिले ₹5 के सिक्के, 13.87 लाख की बरामदगी से पुलिस भी हैरान!मां दुर्गा के विसर्जन में ‘सड़क का रोड़ा’ न बने अड़चन, सभापति ने DM से लगाई गुहार!बिहार में बाढ़ के बीच बड़ा एक्शन; 7 इंजीनियर सस्पेंड, मुख्य अभियंता पर भी गिरी गाज!मां का इलाज कराने आई नाबालिग से बेतिया GMCH में दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार!लखीसराय में इंडिया गठबंधन का हल्लाबोल, मोदी-शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला!₹8.5 का बैग ₹98 में खरीदा; डस्टबिन घोटाले पर पटना हाईकोर्ट सख्त, बिहार सरकार से मांगा जवाब!लखीसराय समाहरणालय पर रात्रि प्रहरियों का भूख हड़ताल, मानदेय व सेवा नियमितीकरण की मांग!अररिया में जाली नोटों के बड़े रैकेट का भांडाफोड़; ₹2.17 लाख के नकली नोटों के साथ वार्ड सदस्य गिरफ्तार, सिलीगुड़ी से जुड़ा है नेटवर्क!बाढ़ का पानी उतरा, पर बढ़ीं मुश्किलें; कीचड़, तबाही और उजड़े आशियानों के बीच जिंदगी की जंग शुरू!भूख की मार और होमगार्ड बनने की ललक; ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करने वाली विधवा कविता ने नंगे पांव साड़ी में जीती 1600 मीटर की दौड़!
No menu items available
BREAKING
शेखपुरा में ‘सेवा ज्योति’ की रोशनी, मैदान से सड़क तक दिखा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन; मंत्री राम कृपाल यादव ने जलाया मशाल!शेखपुरा के सभी प्रखंडों में इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन, लोकतंत्र और संविधान के मुद्दे पर नेताओं ने जताया विरोध!शेखपुरा में युवा उत्सव का आगाज, DM शेखर आनंद ने कहा- खेल से निखरता है आत्मविश्वास और नेतृत्व!पूजा पर रेलवे का बड़ा तोहफा; पुणे-मुंबई से लेकर अहमदाबाद, अजमेर, जोधपुर और कोटा के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें!लखीसराय में दुर्गा पूजा पर प्रशासन का ‘कड़ा पहरा’, 123 प्रतिमाओं पर नजर; DJ और अश्लील गानों पर पूरी तरह रोक!पिकअप में नोट नहीं, सिक्कों का ‘पहाड़’; 29 बोरियों में मिले ₹5 के सिक्के, 13.87 लाख की बरामदगी से पुलिस भी हैरान!मां दुर्गा के विसर्जन में ‘सड़क का रोड़ा’ न बने अड़चन, सभापति ने DM से लगाई गुहार!बिहार में बाढ़ के बीच बड़ा एक्शन; 7 इंजीनियर सस्पेंड, मुख्य अभियंता पर भी गिरी गाज!मां का इलाज कराने आई नाबालिग से बेतिया GMCH में दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार!लखीसराय में इंडिया गठबंधन का हल्लाबोल, मोदी-शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला!₹8.5 का बैग ₹98 में खरीदा; डस्टबिन घोटाले पर पटना हाईकोर्ट सख्त, बिहार सरकार से मांगा जवाब!लखीसराय समाहरणालय पर रात्रि प्रहरियों का भूख हड़ताल, मानदेय व सेवा नियमितीकरण की मांग!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

शेखपुरा में ‘सेवा ज्योति’ की रोशनी, मैदान से सड़क तक दिखा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन; मंत्री राम कृपाल यादव ने जलाया मशाल!
4 hours ago
शेखपुरा के सभी प्रखंडों में इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन, लोकतंत्र और संविधान के मुद्दे पर नेताओं ने जताया विरोध!
4 hours ago
शेखपुरा में युवा उत्सव का आगाज, DM शेखर आनंद ने कहा- खेल से निखरता है आत्मविश्वास और नेतृत्व!
6 hours ago
पूजा पर रेलवे का बड़ा तोहफा; पुणे-मुंबई से लेकर अहमदाबाद, अजमेर, जोधपुर और कोटा के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें!
6 hours ago
लखीसराय में दुर्गा पूजा पर प्रशासन का ‘कड़ा पहरा’, 123 प्रतिमाओं पर नजर; DJ और अश्लील गानों पर पूरी तरह रोक!
7 hours ago

Bihar News : रिशु श्री मामले पर तेजस्वी का हमला, सम्राट चौधरी से पूछे 20 सवाल!

पटना: ‘रिशु श्री’ मामले को लेकर बिहार की राजनीति में घमासान तेज हो गया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने...

पटना: ‘रिशु श्री’ मामले को लेकर बिहार की राजनीति में घमासान तेज हो गया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को निशाने पर लेते हुए 20 तीखे सवाल पूछे।

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार की जनता अब जवाब चाहती है। जीरो टॉलरेंस की बात करने वाली सरकार बताए कि आखिर इस मामले में बड़े लोगों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे प्रकरण में सीएमओ से लेकर कई बड़े अधिकारी शामिल हैं, लेकिन जांच एजेंसियां निष्पक्ष कार्रवाई करने के बजाय आरोपियों को बचाने का काम कर रही हैं।

वित्तीय स्थिति पर चिंता जताते हुए तेजस्वी ने कहा कि आकस्मिक निधि से 3 हजार करोड़ रुपये से अधिक की निकासी इस बात का संकेत है कि राज्य वित्तीय संकट की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने सरकार की नीतियों को अदूरदर्शी बताते हुए कहा कि बिहार कर्ज के बोझ तले दबता जा रहा है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी यादव ने टेंडर प्रक्रिया, कथित कमीशनखोरी, जांच में देरी और चार्जशीट में बड़े नामों के गायब होने जैसे मुद्दों पर सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि आखिर कैसे एक मामूली ठेकेदार इतना प्रभावशाली हो गया कि वह टेंडर तय करने लगा। ईडी जांच में सामने आए तथ्यों पर क्या कार्रवाई हुई, यह भी उन्होंने जानना चाहा।

तेजस्वी ने कहा कि 4000 पन्नों की चार्जशीट में केवल 7 अभियुक्तों को शामिल किया गया है, जबकि किसी मंत्री या वरिष्ठ अधिकारी का नाम नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि छोटे अधिकारियों पर कार्रवाई कर बड़े लोगों को बचाया जा रहा है।

उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि जब सरकार को मामले की जानकारी थी, तो एफआईआर दर्ज करने में देरी क्यों की गई। क्या सबूत मिटाने की कोशिश हुई? इसके साथ ही उन्होंने विदेशी यात्राओं, टेंडर आवंटन और विभागीय जवाबदेही पर भी सवाल खड़े किए।

तेजस्वी यादव ने दावा किया कि उनकी सरकार के दौरान ऐसे मामलों को लेकर लगातार दबाव बनाया गया था, जिसके कारण राजनीतिक तनाव बढ़ा और अंततः उन्हें सत्ता से बाहर होना पड़ा।

फिलहाल ‘रिशु श्री’ मामला राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है। अब देखना होगा कि सरकार इन आरोपों और सवालों का क्या जवाब देती है।

ये खबर भी पढ़े : Bihar News : परीक्षा में सख्ती के दावे… लेकिन तस्वीरों ने खोल दी पोल?

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top