1
BREAKING NEWS
Jharkhand News : दिव्यांग छात्रा को मिली नई उम्मीद, जनता दरबार में तत्काल मिला डिजिटल हियरिंग ऐड!Bihar News : विवेक कुमार को मिला बिहार प्रतिभा सम्मान, ‘गांव से ग्लोबल’ का दिखाया रास्ता!Bihar News : वायरल वीडियो केस में अनंत सिंह को राहत, शर्तों के साथ मिली अग्रिम जमानत!Bihar News : लाल इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर ने विवेक को RMS अजमेर के लिए सम्मानित कर किया विदा!Bihar News : वेद ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंन मुख्यालय में भव्य कन्यापूजन कार्यक्रम आयोजित!Jharkhand News : अब हर कर्मचारी बनेगा लाइफ सेवर… रामगढ़ में फर्स्ट एड ट्रेनिंग शुरू!Bihar News : लखीसराय में 1.1 किलोवाट के सोलर संयंत्रों की स्थापना शुरू, गरीब परिवारों को मिलेगी मुफ्त बिजली!Jharkhand News : चरही घाटी में हाईवा पलटी, ड्राइवर फंसा रहा… लोग कोल्ड ड्रिंक लूटते रहे!Jharkhand News : पति ने पत्नी का ब्लेड से काटा गला, मैरिज हॉल में मचा हड़कंप!Success Story : दियारा की मिट्टी से निकला सितारा… विवेक राज ने RMS अजमेर में बना ली अपनी जगह, लखीसराय में जश्न!Bihar News : डिग्री नहीं, हुनर से बनेगा भविष्य… मुंगेर में युवाओं की बदल रही तकदीर!Success Story : 27 साल का अनुभव, हजारों दुल्हनों का भरोसा—जानिए क्यों हर्षा मोदी बन गई हैं गुजरात की No.1 मेकअप आर्टिस्ट!Bihar News : तीन बच्चों की मां टावर पर क्यों चढ़ी? सच्चाई ने सबको चौंका दिया!Bihar News : करोड़ों का अस्पताल, डेढ़ साल में बदहाल!Bihar News : दादा सूबेदार, पिता सूबेदार… और अब पोते ने सीधे भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर रच दिया इतिहास!
No menu items available
BREAKING
Jharkhand News : दिव्यांग छात्रा को मिली नई उम्मीद, जनता दरबार में तत्काल मिला डिजिटल हियरिंग ऐड!Bihar News : विवेक कुमार को मिला बिहार प्रतिभा सम्मान, ‘गांव से ग्लोबल’ का दिखाया रास्ता!Bihar News : वायरल वीडियो केस में अनंत सिंह को राहत, शर्तों के साथ मिली अग्रिम जमानत!Bihar News : लाल इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर ने विवेक को RMS अजमेर के लिए सम्मानित कर किया विदा!Bihar News : वेद ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंन मुख्यालय में भव्य कन्यापूजन कार्यक्रम आयोजित!Jharkhand News : अब हर कर्मचारी बनेगा लाइफ सेवर… रामगढ़ में फर्स्ट एड ट्रेनिंग शुरू!Bihar News : लखीसराय में 1.1 किलोवाट के सोलर संयंत्रों की स्थापना शुरू, गरीब परिवारों को मिलेगी मुफ्त बिजली!Jharkhand News : चरही घाटी में हाईवा पलटी, ड्राइवर फंसा रहा… लोग कोल्ड ड्रिंक लूटते रहे!Jharkhand News : पति ने पत्नी का ब्लेड से काटा गला, मैरिज हॉल में मचा हड़कंप!Success Story : दियारा की मिट्टी से निकला सितारा… विवेक राज ने RMS अजमेर में बना ली अपनी जगह, लखीसराय में जश्न!Bihar News : डिग्री नहीं, हुनर से बनेगा भविष्य… मुंगेर में युवाओं की बदल रही तकदीर!Success Story : 27 साल का अनुभव, हजारों दुल्हनों का भरोसा—जानिए क्यों हर्षा मोदी बन गई हैं गुजरात की No.1 मेकअप आर्टिस्ट!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Jharkhand News : दिव्यांग छात्रा को मिली नई उम्मीद, जनता दरबार में तत्काल मिला डिजिटल हियरिंग ऐड!
33 seconds ago
Bihar News : विवेक कुमार को मिला बिहार प्रतिभा सम्मान, ‘गांव से ग्लोबल’ का दिखाया रास्ता!
1 day ago
Bihar News : वायरल वीडियो केस में अनंत सिंह को राहत, शर्तों के साथ मिली अग्रिम जमानत!
1 day ago
Bihar News : लाल इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर ने विवेक को RMS अजमेर के लिए सम्मानित कर किया विदा!
1 day ago
Bihar News : वेद ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंन मुख्यालय में भव्य कन्यापूजन कार्यक्रम आयोजित!
1 day ago
Advertisement

Jharkhand News : दिव्यांग छात्रा को मिली नई उम्मीद, जनता दरबार में तत्काल मिला डिजिटल हियरिंग ऐड!

धनबाद (झारखण्ड): जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल एक बार फिर सामने आई है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के...

धनबाद (झारखण्ड): जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल एक बार फिर सामने आई है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के जनता दरबार में एक श्रवण बाधित छात्रा को नई उम्मीद मिली, जब उसे तत्काल डिजिटल हियरिंग ऐड मशीन उपलब्ध कराई गई।

मिली जानकारी के अनुसार, धनसार के चाँदमारी निवासी सुधीर कुमार विश्वकर्मा ने जनता दरबार में आवेदन देकर बताया कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री समृद्धि कुमारी बचपन से ही श्रवण बाधित है। सीमित संसाधनों के बावजूद समृद्धि वर्तमान में आठवीं कक्षा में पढ़ाई कर रही है, लेकिन सुनने में परेशानी के कारण उसे पढ़ाई और दैनिक जीवन में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

उन्होंने बताया कि क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज (सीएमसी), वेलोर में जांच के बाद डॉक्टरों ने समृद्धि के लिए डिजिटल हियरिंग ऐड लगाने की सलाह दी थी। लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे यह मशीन खरीदने में असमर्थ थे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त आदित्य रंजन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप को आवश्यक निर्देश दिए। प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए सभी औपचारिकताएं पूरी कर समृद्धि कुमारी को तत्काल डिजिटल हियरिंग ऐड उपलब्ध करा दिया।

मशीन मिलने के बाद समृद्धि और उसके पिता ने जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस सहायता से समृद्धि को सुनने में काफी सुविधा होगी और उसकी पढ़ाई के साथ-साथ दैनिक जीवन की बाधाएं भी दूर होंगी।

उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन जरूरतमंदों और दिव्यांगजनों की सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। जनता दरबार के माध्यम से प्राप्त मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़े: Jharkhand News : अब हर कर्मचारी बनेगा लाइफ सेवर… रामगढ़ में फर्स्ट एड ट्रेनिंग शुरू!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top