13
BREAKING NEWS
शेखपुरा में 32वीं बाल विज्ञान कांग्रेस; 50 स्कूलों की 98 परियोजनाओं में 10 का चयन, राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे प्रतिभा!रक्सौल में साइबर जासूसी का मामला; विजयवाड़ा पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार!रोहतास में दिनदहाड़े 3 करोड़ के गहने की लूट, कंचन ज्वेलर्स को हथियारबंद अपराधियों ने बनाया निशाना!बिना योगदान के शिक्षिका के खाते में कैसे पहुंचे 17.49 लाख? गोपालगंज शिक्षा विभाग में भुगतान पर उठे गंभीर सवाल!छठ से पहले दुल्हन की तरह सजेंगे शेखपुरा के घाट, रतोइया घाट का उप मुख्य पार्षद सोनी देवी ने लिया जायजा!राजगीर में भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज का आगाज, माओरी टीम के ‘हाका’ ने खींचा सबका ध्यान!लोकनृत्य से कविता लेखन तक दिखी प्रतिभा की चमक, लखीसराय जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026 का भव्य समापन!स्कूल में पढ़ाई या बस की सफाई? मधुबनी में नाबालिग छात्र का वीडियो वायरल!राहुल-प्रियंका गांधी पर FIR कराने वाले BJP नेता गिरफ्तार, थाने में हंगामे और जान से मारने की धमकी का आरोप!भाजपा नेता रिंकू पाठक के ठिकानों पर EOU की बड़ी रेड; आय से 124.81% अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप, घर से गैस एजेंसी तक खंगाले दस्तावेज!शिविर लगा, लेकिन विद्यार्थी कहां? लखीसराय में सरकारी पहल की पहुंच पर सवाल!चुप्पी नहीं, सुरक्षा की आवाज बनें बच्चे; लखीसराय के केंद्रीय विद्यालय में चला ‘सुरक्षित बचपन’ का विशेष अभियान!शेखपुरा में कांग्रेस का विरोध मार्च, PM मोदी का पुतला दहन; जितेंद्र नाथ पटेल बोले—राजनीति में भाषा की मर्यादा जरूरी!सोशल मीडिया पर 21 लाख फॉलोअर्स, सरपंच चुनाव में मिले सिर्फ 33 वोट; ओमप्रकाश बिश्नोई को जमीनी हकीकत ने चौंकाया!तार पर गुटखा थूकने से वृद्ध की गई जान, बिजली विभाग पर उठे सवाल!
No menu items available
BREAKING
शेखपुरा में 32वीं बाल विज्ञान कांग्रेस; 50 स्कूलों की 98 परियोजनाओं में 10 का चयन, राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे प्रतिभा!रक्सौल में साइबर जासूसी का मामला; विजयवाड़ा पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार!रोहतास में दिनदहाड़े 3 करोड़ के गहने की लूट, कंचन ज्वेलर्स को हथियारबंद अपराधियों ने बनाया निशाना!बिना योगदान के शिक्षिका के खाते में कैसे पहुंचे 17.49 लाख? गोपालगंज शिक्षा विभाग में भुगतान पर उठे गंभीर सवाल!छठ से पहले दुल्हन की तरह सजेंगे शेखपुरा के घाट, रतोइया घाट का उप मुख्य पार्षद सोनी देवी ने लिया जायजा!राजगीर में भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज का आगाज, माओरी टीम के ‘हाका’ ने खींचा सबका ध्यान!लोकनृत्य से कविता लेखन तक दिखी प्रतिभा की चमक, लखीसराय जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026 का भव्य समापन!स्कूल में पढ़ाई या बस की सफाई? मधुबनी में नाबालिग छात्र का वीडियो वायरल!राहुल-प्रियंका गांधी पर FIR कराने वाले BJP नेता गिरफ्तार, थाने में हंगामे और जान से मारने की धमकी का आरोप!भाजपा नेता रिंकू पाठक के ठिकानों पर EOU की बड़ी रेड; आय से 124.81% अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप, घर से गैस एजेंसी तक खंगाले दस्तावेज!शिविर लगा, लेकिन विद्यार्थी कहां? लखीसराय में सरकारी पहल की पहुंच पर सवाल!चुप्पी नहीं, सुरक्षा की आवाज बनें बच्चे; लखीसराय के केंद्रीय विद्यालय में चला ‘सुरक्षित बचपन’ का विशेष अभियान!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

शेखपुरा में 32वीं बाल विज्ञान कांग्रेस; 50 स्कूलों की 98 परियोजनाओं में 10 का चयन, राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे प्रतिभा!
17 hours ago
रक्सौल में साइबर जासूसी का मामला; विजयवाड़ा पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार!
17 hours ago
रोहतास में दिनदहाड़े 3 करोड़ के गहने की लूट, कंचन ज्वेलर्स को हथियारबंद अपराधियों ने बनाया निशाना!
17 hours ago
बिना योगदान के शिक्षिका के खाते में कैसे पहुंचे 17.49 लाख? गोपालगंज शिक्षा विभाग में भुगतान पर उठे गंभीर सवाल!
17 hours ago
छठ से पहले दुल्हन की तरह सजेंगे शेखपुरा के घाट, रतोइया घाट का उप मुख्य पार्षद सोनी देवी ने लिया जायजा!
17 hours ago

Bihar News : क्रिकेट मैदान के हीरो अब बनेंगे दूल्हा… आकाश दीप की शादी की खबर से पूरे गांव में जश्न!

रोहतास (बिहार): जिले के शिवसागर प्रखंड अंतर्गत बड्डी गांव इन दिनों जश्न में डूबा हुआ है। भारतीय क्रिकेट टीम के...

रोहतास (बिहार): जिले के शिवसागर प्रखंड अंतर्गत बड्डी गांव इन दिनों जश्न में डूबा हुआ है। भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते तेज गेंदबाज आकाश दीप के विवाह की खबर से पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल बन गया है। परिवार से लेकर ग्रामीणों तक, हर कोई इस खुशी के मौके को खास बनाने में जुटा है।

जानकारी के अनुसार, शादी से पहले के सभी पारंपरिक कार्यक्रम गांव में ही आयोजित किए जाएंगे। 21 जून को तिलक, 22 जून को मेहंदी और 23 जून को हल्दी की रस्म धूमधाम से संपन्न होगी। इन आयोजनों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और रिश्तेदारों के शामिल होने की संभावना है।

वहीं, 24 जून को आकाश दीप का विवाह उत्तर प्रदेश के धार्मिक शहर वाराणसी में एक भव्य पंचसितारा होटल में संपन्न होगा। इस हाई-प्रोफाइल शादी में खेल, राजनीति और समाज के कई नामी चेहरों के शामिल होने की चर्चा है, हालांकि आधिकारिक सूची अभी सामने नहीं आई है।

आकाश दीप की दुल्हन अक्षिता राज होंगी, जो डेहरी अनुमंडल के मानिकपुर गांव की रहने वाली हैं। अक्षिता, अमित कुमार सिंह (बबलू जी) और रेणु सिंह की पुत्री हैं। उन्होंने बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मेसरा से बीसीए और एमसीए की पढ़ाई पूरी की है और शैक्षणिक रूप से बेहद प्रतिभाशाली मानी जाती हैं।

गांव में शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। घरों की सजावट, निमंत्रण पत्रों का वितरण और मेहमानों के स्वागत की व्यवस्थाएं तेजी से चल रही हैं। इसी क्रम में आकाश दीप ने बिहार सरकार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह से मुलाकात कर उन्हें भी विवाह का निमंत्रण दिया है।

आकाश दीप का जीवन संघर्ष और सफलता की मिसाल रहा है। कम उम्र में पिता और बड़े भाई को खोने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और कड़ी मेहनत के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम तक का सफर तय किया।

बताया जाता है कि आकाश दीप भगवान शिव के बड़े भक्त हैं और उनकी इच्छा थी कि विवाह बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी में ही हो। अब उनकी यह इच्छा पूरी होने जा रही है।

शादी की खबर के बाद से सोशल मीडिया पर भी उन्हें लगातार शुभकामनाएं मिल रही हैं। क्रिकेट के मैदान पर अपनी गेंदबाजी से पहचान बनाने वाले आकाश दीप अब अपने जीवन की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं, जिसे लेकर पूरे बिहार में खुशी का माहौल है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : पटना में किडनैपिंग के बाद एनकाउंटर, कुख्यात अपराधी हैदर ढेर!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top