25
BREAKING NEWS
Bihar: अब लखीसराय के सरकारी स्कूलों से निकलेंगे नेशनल खिलाड़ी, DM का बड़ा एक्शन प्लान, खेल शिक्षकों को मिले कड़े निर्देश!Bihar:"धरती के देवदूतों" को सलाम, लखीसराय DAV स्कूल में बच्चों ने कुछ इस तरह मनाया 'डॉक्टर्स डे', जूनियर डॉक्टर्स ने बांधा समां!Bihar: एनकाउंटर के आरोपी SDPO को पटना में 'वीआईपी' पोस्टिंग! भरत तिवारी की मां मांग रही न्याय, सरकार ने दे दिया 'इनाम'?Bihar: बिहार के अस्पतालों पर मंत्री की 'बाज' जैसी नज़र: CCTV से होगी निगरानी, हाईवे पर दौड़ेंगी 100 नई एंबुलेंस!Bihar: नीतीश बाबू ने जिसे 'फ्री' किया, सम्राट सरकार ने उसपर 'फी' लगा दिया! बिहार में गाड़ी चलाना, जमीन लेना और घर बनाना… सब महंगा!Bihar: महाराष्ट्र TET पेपर लीक कांड का बिहार से कनेक्शन, वैशाली के हाजीपुर में STF की छापेमारी, 3 हिरासत में!Bihar: पटना में युवक को गोली मारी… पीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत!Bihar: नालंदा में ₹22 हजार रिश्वत लेते प्रधान सहायक और मुंशी रंगे हाथ गिरफ्तार!Bihar: मधेपुरा में CSP संचालक को गोली मार ₹7 लाख की लूट! इलाके में दहशत!Bihar: विधवा महिला से दरिंदगी, नालंदा पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई में 3 दबोचे!Bihar: डाकघर सिर्फ चिट्ठी नहीं, देश जोड़ने का मजबूत जरिया: अब्दाली!Bihar: क्या सच में हुआ इतना विकास? सांसद ने जारी किया रिपोर्ट कार्ड!Bihar: नालंदा में सिगरेट विवाद से भड़की हिंसा, दो गुटों में जमकर मारपीट, कई घायल!Bihar: भरत तिवारी हत्याकांड: जांच टीम रवाना… सच सामने आने की उम्मीद तेज!Bihar: नदी से बालू निकालते-निकालते चली गई जान… 16 साल का किशोर जिंदा दफन!
No menu items available
BREAKING
Bihar: अब लखीसराय के सरकारी स्कूलों से निकलेंगे नेशनल खिलाड़ी, DM का बड़ा एक्शन प्लान, खेल शिक्षकों को मिले कड़े निर्देश!Bihar:”धरती के देवदूतों” को सलाम, लखीसराय DAV स्कूल में बच्चों ने कुछ इस तरह मनाया ‘डॉक्टर्स डे’, जूनियर डॉक्टर्स ने बांधा समां!Bihar: एनकाउंटर के आरोपी SDPO को पटना में ‘वीआईपी’ पोस्टिंग! भरत तिवारी की मां मांग रही न्याय, सरकार ने दे दिया ‘इनाम’?Bihar: बिहार के अस्पतालों पर मंत्री की ‘बाज’ जैसी नज़र: CCTV से होगी निगरानी, हाईवे पर दौड़ेंगी 100 नई एंबुलेंस!Bihar: नीतीश बाबू ने जिसे ‘फ्री’ किया, सम्राट सरकार ने उसपर ‘फी’ लगा दिया! बिहार में गाड़ी चलाना, जमीन लेना और घर बनाना… सब महंगा!Bihar: महाराष्ट्र TET पेपर लीक कांड का बिहार से कनेक्शन, वैशाली के हाजीपुर में STF की छापेमारी, 3 हिरासत में!Bihar: पटना में युवक को गोली मारी… पीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत!Bihar: नालंदा में ₹22 हजार रिश्वत लेते प्रधान सहायक और मुंशी रंगे हाथ गिरफ्तार!Bihar: मधेपुरा में CSP संचालक को गोली मार ₹7 लाख की लूट! इलाके में दहशत!Bihar: विधवा महिला से दरिंदगी, नालंदा पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई में 3 दबोचे!Bihar: डाकघर सिर्फ चिट्ठी नहीं, देश जोड़ने का मजबूत जरिया: अब्दाली!Bihar: क्या सच में हुआ इतना विकास? सांसद ने जारी किया रिपोर्ट कार्ड!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar: अब लखीसराय के सरकारी स्कूलों से निकलेंगे नेशनल खिलाड़ी, DM का बड़ा एक्शन प्लान, खेल शिक्षकों को मिले कड़े निर्देश!
2 hours ago
Bihar:”धरती के देवदूतों” को सलाम, लखीसराय DAV स्कूल में बच्चों ने कुछ इस तरह मनाया ‘डॉक्टर्स डे’, जूनियर डॉक्टर्स ने बांधा समां!
2 hours ago
Bihar: एनकाउंटर के आरोपी SDPO को पटना में ‘वीआईपी’ पोस्टिंग! भरत तिवारी की मां मांग रही न्याय, सरकार ने दे दिया ‘इनाम’?
2 hours ago
Bihar: बिहार के अस्पतालों पर मंत्री की ‘बाज’ जैसी नज़र: CCTV से होगी निगरानी, हाईवे पर दौड़ेंगी 100 नई एंबुलेंस!
2 hours ago
Bihar: नीतीश बाबू ने जिसे ‘फ्री’ किया, सम्राट सरकार ने उसपर ‘फी’ लगा दिया! बिहार में गाड़ी चलाना, जमीन लेना और घर बनाना… सब महंगा!
3 hours ago

Bihar News : खीर-पूड़ी की अपील, मटन-चावल का भोज और भव्य स्वागत—पिपरिया में शिलान्यास बना ‘विकास उत्सव’, ललन सिंह के भाषण में सियासी तंज!

लखीसराय: पिपरिया दियारा में शनिवार को आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम पूरी तरह “विकास उत्सव” में बदल गया। ढोल-नगाड़ों की गूंज, हाथी-घोड़ों...

लखीसराय: पिपरिया दियारा में शनिवार को आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम पूरी तरह “विकास उत्सव” में बदल गया। ढोल-नगाड़ों की गूंज, हाथी-घोड़ों की अगवानी, मार्च पास्ट और भारी भीड़ के बीच करीब 3270.74 लाख रुपये की लागत से बनने वाले प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय और आवासीय भवन की आधारशिला रखी गई। 32 साल से लंबित इस मांग के पूरा होने पर क्षेत्र में जश्न का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम की शुरुआत भव्य स्वागत से हुई। लाल इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने मधुर स्वागत गीत प्रस्तुत कर माहौल को उत्सवी बना दिया। इसके साथ ही स्कूल की जल, थल और वायु सेना की टुकड़ियों ने अनुशासित मार्च पास्ट करते हुए ड्रम की ताल पर मुख्य अतिथियों को मंच तक पहुंचाया। खचाखच भरे दर्शक दीर्घा में लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से बच्चों का उत्साह बढ़ाया। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने भी इस प्रस्तुति की खुलकर सराहना की। कार्यक्रम का आयोजन लखीसराय के पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष रामशंकर शर्मा उर्फ नुनु बाबू ने तथा संचालन सुशांत सिंह ने किया।

हालांकि इस पूरे कार्यक्रम की सबसे ज्यादा चर्चा केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के बयान और भोज को लेकर रही। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “आज भाषण देने का नहीं, खुशी मनाने का दिन है। घर जाइए और खीर-पूड़ी खाइए।” लेकिन दूसरी ओर कार्यक्रम स्थल पर मटन-चावल का भव्य भोज रखा गया था। मंच से खीर-पूड़ी की अपील और जमीन पर मटन-चावल का इंतजाम—इस विरोधाभास ने पूरे आयोजन को चर्चा का विषय बना दिया।

अपने भाषण में ललन सिंह ने पिपरिया प्रखंड कार्यालय की 32 साल पुरानी मांग पूरी होने को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि अब दियारा क्षेत्र के लोगों को प्रशासनिक सुविधाओं के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि निर्माण कार्य में किसी तरह की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जरूरत पड़ी तो वे “रौद्र रूप” भी धारण करेंगे।

भाषण के दौरान उन्होंने RJD और लालू परिवार पर भी निशाना साधा, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि 2005 के बाद बिहार में सड़क, बिजली और सुरक्षा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव आया है और विकास की रफ्तार तेज हुई है।

कार्यक्रम में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, भवन निर्माण मंत्री लेशी सिंह और विधायक रामानंद मंडल भी मौजूद रहे। श्रवण कुमार ने सरकार की योजनाओं, खासकर जीविका समूहों के माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण को रेखांकित किया, जबकि लेशी सिंह ने भरोसा दिलाया कि सभी निर्माण कार्य तय समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएंगे।

इतने बड़े आयोजन के बावजूद बीजेपी कार्यकर्ताओं की अनुपस्थिति भी चर्चा का विषय बनी रही, जिससे सियासी गलियारों में अंदरूनी खींचतान की अटकलें तेज हो गई हैं।

कुल मिलाकर पिपरिया का यह शिलान्यास कार्यक्रम सिर्फ एक सरकारी औपचारिकता नहीं रहा, बल्कि विकास, उत्सव और सियासत का ऐसा संगम बन गया, जिसमें “खीर-पूड़ी” और “मटन-चावल” दोनों ने अपनी अलग-अलग कहानी लिख दी।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : लखीसराय में सियासी घमासान, पिपरिया प्रखंड भवन के शिलान्यास से कृषि मंत्री विजय सिन्हा गायब, 32 साल बाद विकास उत्सव के बीच ‘अपनों’ में ही रार!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

चंदन कुमार

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top