12
BREAKING NEWS
ADM के घर नोटों का ढेर, 48 महंगी घड़ियां और करोड़ों की प्रॉपर्टी के कागज; विजिलेंस रेड में बड़ा खुलासा!115 दिन बाद PoK आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, LoC के पास हजारों लोग जुटे; भारत से जुड़ने की मांग!नीरू ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ट्रैप शूटिंग का गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं!बेतिया में रात के अंधेरे में टूटा चंपारण तटबंध, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी!रात में पति के खिलाफ शिकायत, सुबह होटल में रियल एस्टेट कंपनी में मैनेजर की संदिग्ध मौत; FSL और CCTV से जांच!प्रेम प्रसंग के विवाद में युवक की मौत, छत से गिरने का CCTV फुटेज सामने आया; दोनों पक्षों के दावे अलग!बेगूसराय के होटल में युवती से दुष्कर्म का आरोप, मारपीट का वीडियो वायरल; आरोपी की तलाश में छापेमारी!चंपारण तटबंध टूटने पर बगहा पहुंचे पप्पू यादव, जांच और कार्रवाई की मांग!प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती पर चाकू से हमला, आरोपी फरार; CCTV और FSL से जांच तेज!गोपालगंज में जेल भेजे गए 23 वर्षीय कैदी की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने उठाए सवाल!दुर्गा पूजा-दीपावली-छठ पर यात्रियों को राहत, चार स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़े!‘लक्ष्य’ 2026 में गया के तीरंदाजों का जलवा, दूसरे दिन भी पदकों पर जमाया कब्जा!35 ‘जीविका दीदियों’ ने सीखा कमाई का हुनर, अब डेयरी और वर्मी कंपोस्ट से बनाएंगी अपनी पहचान!आटा-कंबल के नीचे छिपा था ‘शराब का तहखाना’, सीवान में 13.50 लाख की खेप बरामद!किऊल नदी में युवक लापता, NDRF के साथ तलाश में जुटी पुलिस!
No menu items available
BREAKING
ADM के घर नोटों का ढेर, 48 महंगी घड़ियां और करोड़ों की प्रॉपर्टी के कागज; विजिलेंस रेड में बड़ा खुलासा!115 दिन बाद PoK आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, LoC के पास हजारों लोग जुटे; भारत से जुड़ने की मांग!नीरू ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ट्रैप शूटिंग का गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं!बेतिया में रात के अंधेरे में टूटा चंपारण तटबंध, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी!रात में पति के खिलाफ शिकायत, सुबह होटल में रियल एस्टेट कंपनी में मैनेजर की संदिग्ध मौत; FSL और CCTV से जांच!प्रेम प्रसंग के विवाद में युवक की मौत, छत से गिरने का CCTV फुटेज सामने आया; दोनों पक्षों के दावे अलग!बेगूसराय के होटल में युवती से दुष्कर्म का आरोप, मारपीट का वीडियो वायरल; आरोपी की तलाश में छापेमारी!चंपारण तटबंध टूटने पर बगहा पहुंचे पप्पू यादव, जांच और कार्रवाई की मांग!प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती पर चाकू से हमला, आरोपी फरार; CCTV और FSL से जांच तेज!गोपालगंज में जेल भेजे गए 23 वर्षीय कैदी की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने उठाए सवाल!दुर्गा पूजा-दीपावली-छठ पर यात्रियों को राहत, चार स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़े!‘लक्ष्य’ 2026 में गया के तीरंदाजों का जलवा, दूसरे दिन भी पदकों पर जमाया कब्जा!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

ADM के घर नोटों का ढेर, 48 महंगी घड़ियां और करोड़ों की प्रॉपर्टी के कागज; विजिलेंस रेड में बड़ा खुलासा!
7 hours ago
115 दिन बाद PoK आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, LoC के पास हजारों लोग जुटे; भारत से जुड़ने की मांग!
7 hours ago
नीरू ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ट्रैप शूटिंग का गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं!
7 hours ago
बेतिया में रात के अंधेरे में टूटा चंपारण तटबंध, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी!
7 hours ago
रात में पति के खिलाफ शिकायत, सुबह होटल में रियल एस्टेट कंपनी में मैनेजर की संदिग्ध मौत; FSL और CCTV से जांच!
7 hours ago

Bihar News : 15 से 22 मई तक खेल प्रतिभाओं की खोज, बिहार में चयन ट्रायल शुरू!

पटना: बिहार में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए 15 से 22 मई तक राज्यभर में चयन ट्रायल आयोजित किए...

पटना: बिहार में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए 15 से 22 मई तक राज्यभर में चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। ये ट्रायल एकलव्य राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्र और जिला सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए होंगे, जिसमें विभिन्न खेलों के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण ने बताया कि इन ट्रायल्स के माध्यम से राज्य के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि जिला सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के तहत ताइक्वांडो, कबड्डी और बैडमिंटन, जबकि एकलव्य केंद्र के लिए वॉलीबॉल और वाटर स्पोर्ट्स (कयाकिंग एवं कैनोइंग) के लिए चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने आगे बताया कि जिला सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के ट्रायल में 16 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ी भाग ले सकेंगे, जबकि एकलव्य चयन ट्रायल में 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल प्रमाण पत्र, खेल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और बिहार निवास प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।

घोषित कार्यक्रम के अनुसार बैडमिंटन के ट्रायल 16 मई को आरा, 18 मई को बेगूसराय, 19 मई को खगड़िया, 21 मई को मधेपुरा और 22 मई को पूर्णिया में होंगे। कबड्डी के ट्रायल 16 मई को पटना, 18 मई को बेगूसराय, 20 मई को असवल और 22 मई को सीतामढ़ी में आयोजित किए जाएंगे। ताइक्वांडो के ट्रायल 17 मई को नवादा, 19 मई को मुजफ्फरपुर, 20 मई को कटिहार और 22 मई को गोपालगंज में होंगे।

वहीं एकलव्य केंद्र के तहत वॉलीबॉल का ट्रायल 19 मई को सीवान में आयोजित होगा। वाटर स्पोर्ट्स (कयाकिंग एवं कैनोइंग) के ट्रायल 15 मई को सीवान, 16 मई को मोतिहारी, 18 मई को मुजफ्फरपुर, 19 मई को दरभंगा और 20 मई को भागलपुर में आयोजित किए जाएंगे।

खेल प्राधिकरण ने सभी इच्छुक खिलाड़ियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि और स्थान पर पहुंचकर ट्रायल में भाग लें और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : बिहार में खेल व्यवस्था पर सख्ती, जमीनी निगरानी, इंफ्रास्ट्रक्चर और एकलव्य केंद्रों की गुणवत्ता पर विशेष जोर!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top