20
BREAKING NEWS
लाल इंटरनेशनल स्कूल में नवदुर्गा के नौ रूपों की झांकी ने मोहा मन, डांडिया की थाप पर झूमे नन्हे कलाकार!लखीसराय से बरबीघा तक हड़कंप; EO डॉ. रमण कुमार पर 45 लाख की ‘फर्जी निकासी’ का आरोप, जांच समिति गठित!वैशाली नाव हादसा: गंगा में समा गईं 13 जिंदगियां, एक परिवार की 7 बच्चियों की मौत; 15 साल की चांदनी ने बचाईं 2 जानें!सुबह-सुबह गोलियों की आवाज से गूंजा फतुहा; पुलिस की कार्रवाई में शुभम उर्फ झामो घायल, PMCH रेफर!हाजीपुर के राघोपुर में नाव पलटने की सूचना, भोज में शामिल होने जा रहे थे लोग; राहत-बचाव अभियान की तैयारी!मोतिहारी में रियल एस्टेट कारोबारी के घर पुलिस की बड़ी छापेमारी, 27 लाख नकद और हथियार बरामद!लखीसराय में बाल श्रम उन्मूलन अभियान, दो प्रतिष्ठानों से बाल श्रमिक विमुक्त!पटना के गौरीचक में दिनदहाड़े लूट, फाइनेंस एजेंट से 1.5 लाख रुपये और मोबाइल छीने!फल की टोकरियों के नीचे छिपाकर लाई गई 370 लीटर शराब, पटना में दो युवक गिरफ्तार!पटना में छात्र-युवा नेताओं का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग!त्योहारों पर यात्रियों को राहत; पटना और नई दिल्ली के बीच चलेगी वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन!नेउरा-जटडुमरी नई रेल लाइन पर परिचालन को हरी झंडी, 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हुआ स्पीड ट्रायल!401 कलशों के बीच कठिन तपस्या में लीन लाल बाबा, बिहार के कल्याण और जनसमृद्धि के लिए नौ दिवसीय साधना!दुर्गा पूजा की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश!गोपालगंज में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से बड़ा हादसा, 24 लोग झुलसे; महिलाओं और बच्चों समेत कई की हालत गंभीर!
No menu items available
BREAKING
लाल इंटरनेशनल स्कूल में नवदुर्गा के नौ रूपों की झांकी ने मोहा मन, डांडिया की थाप पर झूमे नन्हे कलाकार!लखीसराय से बरबीघा तक हड़कंप; EO डॉ. रमण कुमार पर 45 लाख की ‘फर्जी निकासी’ का आरोप, जांच समिति गठित!वैशाली नाव हादसा: गंगा में समा गईं 13 जिंदगियां, एक परिवार की 7 बच्चियों की मौत; 15 साल की चांदनी ने बचाईं 2 जानें!सुबह-सुबह गोलियों की आवाज से गूंजा फतुहा; पुलिस की कार्रवाई में शुभम उर्फ झामो घायल, PMCH रेफर!हाजीपुर के राघोपुर में नाव पलटने की सूचना, भोज में शामिल होने जा रहे थे लोग; राहत-बचाव अभियान की तैयारी!मोतिहारी में रियल एस्टेट कारोबारी के घर पुलिस की बड़ी छापेमारी, 27 लाख नकद और हथियार बरामद!लखीसराय में बाल श्रम उन्मूलन अभियान, दो प्रतिष्ठानों से बाल श्रमिक विमुक्त!पटना के गौरीचक में दिनदहाड़े लूट, फाइनेंस एजेंट से 1.5 लाख रुपये और मोबाइल छीने!फल की टोकरियों के नीचे छिपाकर लाई गई 370 लीटर शराब, पटना में दो युवक गिरफ्तार!पटना में छात्र-युवा नेताओं का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग!त्योहारों पर यात्रियों को राहत; पटना और नई दिल्ली के बीच चलेगी वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन!नेउरा-जटडुमरी नई रेल लाइन पर परिचालन को हरी झंडी, 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हुआ स्पीड ट्रायल!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

लाल इंटरनेशनल स्कूल में नवदुर्गा के नौ रूपों की झांकी ने मोहा मन, डांडिया की थाप पर झूमे नन्हे कलाकार!
5 minutes ago
लखीसराय से बरबीघा तक हड़कंप; EO डॉ. रमण कुमार पर 45 लाख की ‘फर्जी निकासी’ का आरोप, जांच समिति गठित!
6 hours ago
वैशाली नाव हादसा: गंगा में समा गईं 13 जिंदगियां, एक परिवार की 7 बच्चियों की मौत; 15 साल की चांदनी ने बचाईं 2 जानें!
7 hours ago
सुबह-सुबह गोलियों की आवाज से गूंजा फतुहा; पुलिस की कार्रवाई में शुभम उर्फ झामो घायल, PMCH रेफर!
7 hours ago
हाजीपुर के राघोपुर में नाव पलटने की सूचना, भोज में शामिल होने जा रहे थे लोग; राहत-बचाव अभियान की तैयारी!
19 hours ago

Bihar News : 20 साल बाद बिहार में बदल गई सत्ता… अब CM कौन बना, जानिए!

पटना से एक बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है, जिसने बिहार की राजनीति की दिशा ही बदल दी है। लंबे...

पटना से एक बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है, जिसने बिहार की राजनीति की दिशा ही बदल दी है। लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के साथ ही अब राज्य की सत्ता की कमान भाजपा नेता सम्राट चौधरी के हाथों में जाने जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, भाजपा विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से नेता चुना गया। इसके बाद एनडीए की बैठक में भी उनके नाम पर मुहर लग गई। शाम होते-होते वे राजभवन पहुंचे और राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। अब 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी तेज हो गई है।

इस पूरे घटनाक्रम ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। सुबह से ही जेडीयू के भीतर बैठकों का दौर चल रहा था, जिसके बाद दोपहर में नीतीश कुमार ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इसके तुरंत बाद भाजपा ने तेजी दिखाते हुए अपने नए नेता का चयन कर लिया।

नई जिम्मेदारी मिलने के बाद सम्राट चौधरी ने कहा कि वे बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने का काम करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने राजनीति की बारीकियां नीतीश कुमार से सीखी हैं और उनके अनुभव का लाभ आगे भी लिया जाएगा।

वहीं इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार ने संयमित प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे नई सरकार को पूरा सहयोग देंगे और राज्य के विकास में अपनी भूमिका निभाते रहेंगे।

राजधानी पटना में इस बदलाव के संकेत पहले ही दिखने लगे थे। सम्राट चौधरी के आवास पर लगी ‘डिप्टी सीएम’ की नेमप्लेट हटाए जाने की चर्चा जोरों पर थी, जिसे अब इस बड़े राजनीतिक बदलाव का संकेत माना जा रहा है।

बिहार की राजनीति में यह बदलाव इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि पहली बार भाजपा का कोई नेता मुख्यमंत्री बनने जा रहा है। साथ ही, करीब 20 वर्षों के लंबे कार्यकाल के बाद नीतीश कुमार का अध्याय फिलहाल समाप्त हो गया है। अब सबकी नजरें 15 अप्रैल को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह पर टिकी हैं, जहां बिहार की नई सरकार औपचारिक रूप से कामकाज संभालेगी।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने की घोषणा पर शेखपुरा भाजपा कार्यालय में जश्न, दीपावली जैसा माहौल!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top