18
BREAKING NEWS
शेखोपुरसराय के ओनमा गांव में ताबड़तोड़ फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग समेत दो घायल; गाय की मौत!राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में शेखपुरा का दमदार प्रदर्शन, बालक टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची!कोसी स्नातक सीट पर राजद की रणनीति तेज, शेखपुरा में डॉ. नीतेश कुमार यादव के समर्थन में जुटे कार्यकर्ता!गोपालगंज में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार!शेखपुरा में शारदीय नवरात्र का आगाज, मां शैलपुत्री के जयकारों से गूंजे मंदिर और पूजा पंडाल!लखीसराय में धूमधाम से मनाई गई महाराजा अग्रसेन की 5150वीं जयंती, बच्चों की प्रतियोगिताओं ने मोहा मन!लखीसराय में खुला ‘रोशनी आई केयर सेंटर’, सभापति अरविंद पासवान और विधायक रामानंद मंडल ने किया उद्घाटन!पटना के देवांश केशरी का अंतरराष्ट्रीय शतरंज में जलवा, कॉमनवेल्थ स्कूल्स चैंपियनशिप में जीते 4 पदक!लखीसराय में खुला ‘बॉलीवुड फैशन’ शोरूम, सभापति अरविंद पासवान और विधायक रामानंद मंडल ने किया उद्घाटन!121 कन्याएं, नौ देवियों की झांकी और जयकारों की गूंज… सहरसा में दिखा भक्ति का अद्भुत नजारा!दिल्ली के आंदोलन की गूंज शेखपुरा पहुंची, भाकपा माले-AISA-RYA की संयुक्त गोष्ठी!धान की मिलिंग में 5 करोड़ के कथित नुकसान का मामला, ED ने शेखपुरा में 1.09 करोड़ की संपत्ति की जब्त!Rohini Acharya: ‘कितनी आवाजों को दबाओगे?’ रोहिणी आचार्य का मोदी सरकार पर हमला, अभिजीत दीपके और ध्रुव राठी की गिरफ्तारी को बताया तानाशाही!सरकारी डॉक्टर पर रिश्वतखोरी का आरोप, 1.29 लाख के भुगतान के बदले मांगे 8,600 रुपये; घर की तलाशी में मिली नकदी और बैंक जमा!रील के चक्कर में सड़क पर लहरिया कट दिखाना मैडम को पड़ा महंगा, पुलिस ने थमाया ₹12 हजार का चालान!
No menu items available
BREAKING
शेखोपुरसराय के ओनमा गांव में ताबड़तोड़ फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग समेत दो घायल; गाय की मौत!राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में शेखपुरा का दमदार प्रदर्शन, बालक टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची!कोसी स्नातक सीट पर राजद की रणनीति तेज, शेखपुरा में डॉ. नीतेश कुमार यादव के समर्थन में जुटे कार्यकर्ता!गोपालगंज में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार!शेखपुरा में शारदीय नवरात्र का आगाज, मां शैलपुत्री के जयकारों से गूंजे मंदिर और पूजा पंडाल!लखीसराय में धूमधाम से मनाई गई महाराजा अग्रसेन की 5150वीं जयंती, बच्चों की प्रतियोगिताओं ने मोहा मन!लखीसराय में खुला ‘रोशनी आई केयर सेंटर’, सभापति अरविंद पासवान और विधायक रामानंद मंडल ने किया उद्घाटन!पटना के देवांश केशरी का अंतरराष्ट्रीय शतरंज में जलवा, कॉमनवेल्थ स्कूल्स चैंपियनशिप में जीते 4 पदक!लखीसराय में खुला ‘बॉलीवुड फैशन’ शोरूम, सभापति अरविंद पासवान और विधायक रामानंद मंडल ने किया उद्घाटन!121 कन्याएं, नौ देवियों की झांकी और जयकारों की गूंज… सहरसा में दिखा भक्ति का अद्भुत नजारा!दिल्ली के आंदोलन की गूंज शेखपुरा पहुंची, भाकपा माले-AISA-RYA की संयुक्त गोष्ठी!धान की मिलिंग में 5 करोड़ के कथित नुकसान का मामला, ED ने शेखपुरा में 1.09 करोड़ की संपत्ति की जब्त!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

शेखोपुरसराय के ओनमा गांव में ताबड़तोड़ फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग समेत दो घायल; गाय की मौत!
4 hours ago
राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में शेखपुरा का दमदार प्रदर्शन, बालक टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची!
4 hours ago
कोसी स्नातक सीट पर राजद की रणनीति तेज, शेखपुरा में डॉ. नीतेश कुमार यादव के समर्थन में जुटे कार्यकर्ता!
4 hours ago
गोपालगंज में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार!
4 hours ago
शेखपुरा में शारदीय नवरात्र का आगाज, मां शैलपुत्री के जयकारों से गूंजे मंदिर और पूजा पंडाल!
4 hours ago

Bihar News : चमकी बुखार पर हाई अलर्ट, शेखपुरा में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी समीक्षा बैठक!

शेखपुरा में ‘चमकी बुखार’ को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। एनआईसी कार्यालय परिसर में...

शेखपुरा में ‘चमकी बुखार’ को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। एनआईसी कार्यालय परिसर में जिलाधिकारी शेखर आनंद की अध्यक्षता में एक अहम ऑनलाइन समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें राज्य स्वास्थ्य सचिव लोकेश कुमार सिंह भी जुड़े।

बैठक में एक्यूट एन्सेफेलाइटिस सिंड्रोम और जापानी इंसेफेलाइटिस जैसी गंभीर बीमारियों की रोकथाम, इलाज और प्रबंधन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। सिविल सर्जन डॉ संजय कुमार समेत कई स्वास्थ्य अधिकारियों ने जिले की तैयारियों की जानकारी दी।

डॉक्टरों के अनुसार, यह बीमारी खासकर 1 से 15 वर्ष के बच्चों को प्रभावित करती है और गर्मी व नमी के मौसम में इसका खतरा बढ़ जाता है। तेज बुखार, शरीर में ऐंठन, बेहोशी और दिमाग पर असर इसके प्रमुख लक्षण हैं। समय पर इलाज नहीं मिलने पर यह जानलेवा भी साबित हो सकती है।

जिला अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि इस बीमारी से बचाव के लिए सिर्फ अस्पताल ही नहीं, बल्कि समाज स्तर पर जागरूकता बेहद जरूरी है। वहीं, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ दयानिधि शंकर ने कहा कि सरकार इस बीमारी को लेकर गंभीर है और हर स्तर पर निगरानी बढ़ाई जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों को खास सलाह दी है कि बच्चों को तेज धूप से बचाएं, साफ-सफाई का ध्यान रखें और संतुलित आहार दें। खासतौर पर लीची या कच्चे फलों का सेवन खाली पेट न करने की चेतावनी दी गई है।

विशेषज्ञों का कहना है कि अगर बच्चे में तेज बुखार, झटके या बेहोशी जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत नजदीकी अस्पताल में इलाज कराना चाहिए।

गौरतलब है कि अप्रैल से जुलाई तक का समय इस बीमारी के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की यह सक्रियता आने वाले दिनों में कई मासूमों की जान बचाने में अहम साबित हो सकती है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : हादसा एनएच-227 पर, इलाज ‘जुगाड़’ से, शिवहर सदर अस्पताल पर उठे बड़े सवाल!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top