36
BREAKING NEWS
Bihar: थाने में खड़ा था जब्त ट्रक… फिर अचानक हो गया गायब, मुंगेर में जांच के बाद 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड, थानेदार पर भी गिरी गाज!Bihar: एक फोन कॉल… और फाटक पर थम गई ट्रेन, बेतिया के वायरल VIDEO ने रेलवे में मचा दी हलचल!Bihar: स्वास्थ्य विभाग की मुहर-पंजी का कथित दुरुपयोग, थाने को भेजा फर्जी पत्र; डीसीएम निलंबित!Bihar: अब अपनी समस्या लेकर सीधे GM के पास पहुंच सकेंगे रेलकर्मी!Bihar: गोपालगंज में 29 साल पहले हुई हत्या… आज अदालत ने सुनाया बड़ा फैसला, 6 आरोपी दोषी!Bihar: कांवड़ में विराजे जगन्नाथ, सुभद्रा और बलभद्र… 50 किलो की अनोखी पालकी लेकर बाबा धाम निकले शिवभक्त!Jharkhand: विपक्ष की उम्मीदें आसमान पर…’ सदन में हेमंत सोरेन का तंज, बोले- पूरा करते-करते कई जन्म लग जाएंगे!Bihar: शराबबंदी हटेगी? इस सवाल पर बिहार सरकार का जवाब सुनकर आप भी चौंक जाएंगे!Bihar: छात्रों की गूंज या कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? भागलपुर में नेताओं ने निकाली प्रभात फेरी!Bihar: नालंदा सदर अस्पताल में 41 डॉक्टरों की सैलरी रुकी, बायोमेट्रिक हाजिरी नहीं बनाने पर कार्रवाई!Bihar: RJD में अब ‘संघर्ष’ वालों की होगी एंट्री, जेल जाने से लेकर लाठी खाने तक… मंगनी लाल मंडल ने बताई पार्टी की नई कसौटी!Bihar: पीरपैंती पावर प्लांट के भूमि अधिग्रहण के खिलाफ किसानों का धरना, मानक से दोगुनी जमीन लेने का आरोप!Bihar: जिस तिरंगे के लिए सीने पर गोलियां खाईं… आज उसी शहीद का घर खंडहर में खड़ा है, 1942 की वो कहानी जो औरंगाबाद भूल नहीं सकता!Bihar: 108 फीट की कांवड़ लेकर निकले 60 कांवरिया, मुंगेर के कच्ची कांवरिया पथ पर थम गईं लोगों की नजरें!Bihar: नशे को ‘ना’… शेखपुरा के डीएम प्लस-2 स्कूल में गूंजा संकल्प, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्ति की शपथ!
No menu items available
BREAKING
Bihar: थाने में खड़ा था जब्त ट्रक… फिर अचानक हो गया गायब, मुंगेर में जांच के बाद 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड, थानेदार पर भी गिरी गाज!Bihar: एक फोन कॉल… और फाटक पर थम गई ट्रेन, बेतिया के वायरल VIDEO ने रेलवे में मचा दी हलचल!Bihar: स्वास्थ्य विभाग की मुहर-पंजी का कथित दुरुपयोग, थाने को भेजा फर्जी पत्र; डीसीएम निलंबित!Bihar: अब अपनी समस्या लेकर सीधे GM के पास पहुंच सकेंगे रेलकर्मी!Bihar: गोपालगंज में 29 साल पहले हुई हत्या… आज अदालत ने सुनाया बड़ा फैसला, 6 आरोपी दोषी!Bihar: कांवड़ में विराजे जगन्नाथ, सुभद्रा और बलभद्र… 50 किलो की अनोखी पालकी लेकर बाबा धाम निकले शिवभक्त!Jharkhand: विपक्ष की उम्मीदें आसमान पर…’ सदन में हेमंत सोरेन का तंज, बोले- पूरा करते-करते कई जन्म लग जाएंगे!Bihar: शराबबंदी हटेगी? इस सवाल पर बिहार सरकार का जवाब सुनकर आप भी चौंक जाएंगे!Bihar: छात्रों की गूंज या कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? भागलपुर में नेताओं ने निकाली प्रभात फेरी!Bihar: नालंदा सदर अस्पताल में 41 डॉक्टरों की सैलरी रुकी, बायोमेट्रिक हाजिरी नहीं बनाने पर कार्रवाई!Bihar: RJD में अब ‘संघर्ष’ वालों की होगी एंट्री, जेल जाने से लेकर लाठी खाने तक… मंगनी लाल मंडल ने बताई पार्टी की नई कसौटी!Bihar: पीरपैंती पावर प्लांट के भूमि अधिग्रहण के खिलाफ किसानों का धरना, मानक से दोगुनी जमीन लेने का आरोप!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar: थाने में खड़ा था जब्त ट्रक… फिर अचानक हो गया गायब, मुंगेर में जांच के बाद 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड, थानेदार पर भी गिरी गाज!
57 minutes ago
Bihar: एक फोन कॉल… और फाटक पर थम गई ट्रेन, बेतिया के वायरल VIDEO ने रेलवे में मचा दी हलचल!
1 hour ago
Bihar: स्वास्थ्य विभाग की मुहर-पंजी का कथित दुरुपयोग, थाने को भेजा फर्जी पत्र; डीसीएम निलंबित!
1 hour ago
Bihar: अब अपनी समस्या लेकर सीधे GM के पास पहुंच सकेंगे रेलकर्मी!
1 hour ago
Bihar: गोपालगंज में 29 साल पहले हुई हत्या… आज अदालत ने सुनाया बड़ा फैसला, 6 आरोपी दोषी!
2 hours ago

Bihar News : पूर्णिया ने पटना को हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह!

लखीसराय के केआरके मैदान में चल रहे सीनियर महिला फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 में एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिला, जहां...

लखीसराय के केआरके मैदान में चल रहे सीनियर महिला फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 में एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिला, जहां पूर्णिया की टीम ने पटना को 1-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

डे-नाइट फॉर्मेट में खेले गए इस मैच का उद्घाटन अरविंद पासवान ने किया। इसके बाद मैदान पर दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन बाजी पूर्णिया के नाम रही।

मैच का सबसे निर्णायक पल पहले हाफ के 15वें मिनट में आया, जब जर्सी नंबर 14 की खिलाड़ी सुजाता टोप्पो ने शानदार गोल दागकर पूर्णिया को 1-0 की बढ़त दिलाई। यही गोल पूरे मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ।

गोल खाने के बाद पटना की टीम ने बराबरी करने के लिए कई प्रयास किए। लगातार अटैक, पासिंग और गोल पर शॉट्स के बावजूद टीम सफलता हासिल नहीं कर सकी। पूर्णिया की डिफेंस लाइन ने मजबूती से हर हमले को नाकाम कर दिया।

मध्यांतर के बाद भी दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया, लेकिन कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हो पाई। आखिरकार मैच का अंत 1-0 के स्कोर पर हुआ और पूर्णिया ने जीत दर्ज करते हुए क्वार्टर फाइनल का टिकट हासिल कर लिया।

शानदार प्रदर्शन के लिए सुजाता टोप्पो को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

मैच में मुख्य रेफरी संतोष कुमार पांडेय, सहायक रेफरी कैलाश पंडित और मो. रजी अहमद, चौथे रेफरी रौशन गुप्ता तथा कमेंटेटर मनोज मेहता मौजूद रहे। साथ ही फुटबॉल संघ के पदाधिकारी और आयोजन समिति के सदस्य भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

इस जीत के साथ पूर्णिया की टीम ने साफ कर दिया है कि वह टूर्नामेंट में लंबी रेस के लिए तैयार है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : “स्कूल चलें हम” का नया मिशन, लखीसराय में हर बच्चे को शिक्षा से जोड़ने का महाअभियान शुरू!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top