19
BREAKING NEWS
लखीसराय से बरबीघा तक हड़कंप; EO डॉ. रमण कुमार पर 45 लाख की ‘फर्जी निकासी’ का आरोप, जांच समिति गठित!वैशाली नाव हादसा: गंगा में समा गईं 13 जिंदगियां, एक परिवार की 7 बच्चियों की मौत; 15 साल की चांदनी ने बचाईं 2 जानें!सुबह-सुबह गोलियों की आवाज से गूंजा फतुहा; पुलिस की कार्रवाई में शुभम उर्फ झामो घायल, PMCH रेफर!हाजीपुर के राघोपुर में नाव पलटने की सूचना, भोज में शामिल होने जा रहे थे लोग; राहत-बचाव अभियान की तैयारी!मोतिहारी में रियल एस्टेट कारोबारी के घर पुलिस की बड़ी छापेमारी, 27 लाख नकद और हथियार बरामद!लखीसराय में बाल श्रम उन्मूलन अभियान, दो प्रतिष्ठानों से बाल श्रमिक विमुक्त!पटना के गौरीचक में दिनदहाड़े लूट, फाइनेंस एजेंट से 1.5 लाख रुपये और मोबाइल छीने!फल की टोकरियों के नीचे छिपाकर लाई गई 370 लीटर शराब, पटना में दो युवक गिरफ्तार!पटना में छात्र-युवा नेताओं का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग!त्योहारों पर यात्रियों को राहत; पटना और नई दिल्ली के बीच चलेगी वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन!नेउरा-जटडुमरी नई रेल लाइन पर परिचालन को हरी झंडी, 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हुआ स्पीड ट्रायल!401 कलशों के बीच कठिन तपस्या में लीन लाल बाबा, बिहार के कल्याण और जनसमृद्धि के लिए नौ दिवसीय साधना!दुर्गा पूजा की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश!गोपालगंज में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से बड़ा हादसा, 24 लोग झुलसे; महिलाओं और बच्चों समेत कई की हालत गंभीर!दशहरा से पहले वेतन की मांग को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, दो दिन में भुगतान नहीं तो बड़े आंदोलन की चेतावनी!
No menu items available
BREAKING
लखीसराय से बरबीघा तक हड़कंप; EO डॉ. रमण कुमार पर 45 लाख की ‘फर्जी निकासी’ का आरोप, जांच समिति गठित!वैशाली नाव हादसा: गंगा में समा गईं 13 जिंदगियां, एक परिवार की 7 बच्चियों की मौत; 15 साल की चांदनी ने बचाईं 2 जानें!सुबह-सुबह गोलियों की आवाज से गूंजा फतुहा; पुलिस की कार्रवाई में शुभम उर्फ झामो घायल, PMCH रेफर!हाजीपुर के राघोपुर में नाव पलटने की सूचना, भोज में शामिल होने जा रहे थे लोग; राहत-बचाव अभियान की तैयारी!मोतिहारी में रियल एस्टेट कारोबारी के घर पुलिस की बड़ी छापेमारी, 27 लाख नकद और हथियार बरामद!लखीसराय में बाल श्रम उन्मूलन अभियान, दो प्रतिष्ठानों से बाल श्रमिक विमुक्त!पटना के गौरीचक में दिनदहाड़े लूट, फाइनेंस एजेंट से 1.5 लाख रुपये और मोबाइल छीने!फल की टोकरियों के नीचे छिपाकर लाई गई 370 लीटर शराब, पटना में दो युवक गिरफ्तार!पटना में छात्र-युवा नेताओं का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग!त्योहारों पर यात्रियों को राहत; पटना और नई दिल्ली के बीच चलेगी वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन!नेउरा-जटडुमरी नई रेल लाइन पर परिचालन को हरी झंडी, 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हुआ स्पीड ट्रायल!401 कलशों के बीच कठिन तपस्या में लीन लाल बाबा, बिहार के कल्याण और जनसमृद्धि के लिए नौ दिवसीय साधना!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

लखीसराय से बरबीघा तक हड़कंप; EO डॉ. रमण कुमार पर 45 लाख की ‘फर्जी निकासी’ का आरोप, जांच समिति गठित!
29 minutes ago
वैशाली नाव हादसा: गंगा में समा गईं 13 जिंदगियां, एक परिवार की 7 बच्चियों की मौत; 15 साल की चांदनी ने बचाईं 2 जानें!
1 hour ago
सुबह-सुबह गोलियों की आवाज से गूंजा फतुहा; पुलिस की कार्रवाई में शुभम उर्फ झामो घायल, PMCH रेफर!
1 hour ago
हाजीपुर के राघोपुर में नाव पलटने की सूचना, भोज में शामिल होने जा रहे थे लोग; राहत-बचाव अभियान की तैयारी!
13 hours ago
मोतिहारी में रियल एस्टेट कारोबारी के घर पुलिस की बड़ी छापेमारी, 27 लाख नकद और हथियार बरामद!
13 hours ago

Bihar News : ऊर्जा मंत्री का कजरा सौर संयंत्र निरीक्षण, स्वच्छ ऊर्जा को बताया भविष्य की ताकत!

लखीसराय के कजरा स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में आज उस वक्त खास हलचल देखने को मिली, जब बिहार के ऊर्जा...

लखीसराय के कजरा स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में आज उस वक्त खास हलचल देखने को मिली, जब बिहार के ऊर्जा मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने यहां पहुंचकर परियोजना का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने संयंत्र के विभिन्न हिस्सों का बारीकी से जायजा लिया और अब तक की प्रगति पर संतोष जताया। उन्होंने यहां कार्यरत अधिकारियों और कर्मियों की सराहना करते हुए कहा कि यह परियोजना राज्य में स्वच्छ और अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सौर परियोजना के दूसरे चरण को तय समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए, ताकि बिजली उत्पादन को और बढ़ाया जा सके। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि बिहार के पहाड़ी और ऊंचाई वाले इलाकों में सौर ऊर्जा की संभावनाओं को तलाश कर नई परियोजनाएं विकसित की जाएं।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने संयंत्र के प्राकृतिक वातावरण और भौगोलिक स्थिति की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के स्थानों पर स्थापित सौर परियोजनाएं न केवल ऊर्जा उत्पादन बढ़ाती हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी अहम भूमिका निभाती हैं।

इस मौके पर साइट टीम द्वारा परियोजना से जुड़ी विस्तृत प्रस्तुति और एक लघु फिल्म भी दिखाई गई, जिसमें संयंत्र की रूपरेखा, प्रगति और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी गई। मंत्री ने इस पहल को पारदर्शिता और गुणवत्ता बढ़ाने वाला कदम बताया।

कार्यक्रम के अंत में मंत्री ने सभी अधिकारियों और कर्मियों को परियोजना के सफल संचालन के लिए शुभकामनाएं दीं और राज्य में ऊर्जा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर नीरज कुमार, महेन्द्र कुमार, अवधेश प्रसाद सिंह और दिलीप कुमार सहित ऊर्जा विभाग और जिला प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : औरंगाबाद में फर्जी IPS गिरफ्तार, इस तरह पुलिस ने दबोचा!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top