9
BREAKING NEWS
तमिलनाडु में नरेंद्र मोदी विकास मिशन का बड़ा संगठनात्मक विस्तार, 38 जिला अध्यक्षों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ!नीतीश कुमार मोदी के साथ मंच पर क्यों नहीं दिखे? पांच नेताओं से पूछा गया सवाल, मिले पांच अलग-अलग जवाब!नीतीश सेतु के उद्घाटन के बाद सियासी टकराव; RJD समर्थकों पर पोस्टर फाड़ने और हंगामा करने का आरोप, वीडियो वायरल!प्रधानमंत्री का कार्यक्रम खत्म होते ही फूलों की लूट, वैशाली का वीडियो चर्चा में!क्विज से प्रेजेंटेशन तक पूजा का जलवा, विकसित भारत संवाद के अगले पड़ाव में पहुंचीं सहरसा की बेटी!भक्ति की धुन पर मिष्टी ने बिखेरा नृत्य का जादू, तालियों से गूंज उठा उग्रतारा महोत्सव का मंच!लखीसराय को मिली बड़ी सांस्कृतिक सौगात; PM मोदी ने किया अटल कला भवन का उद्घाटन, कलाकारों और युवाओं को मिलेगा नया मंच!बच्चों ने संभाली समाज बदलने की कमान; नशे के खिलाफ गांव में निकली अनोखी मुहिम, स्कूली बच्चों का बड़ा संदेश!बदलते दौर में बदलेगा पढ़ाई का अंदाज; नाथ पब्लिक स्कूल में STEAM शिक्षा पर कार्यशाला, आधुनिक शिक्षण तकनीकों से रूबरू हुए शिक्षक!बिहार में मौसम का यू-टर्न; कहीं तेज बारिश तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा!गाय की मौत पर निकली शाही अंतिम यात्रा; बैंड-बाजा, फूलों की गाड़ी और भजन, गौरी को परिवार ने दी भावुक विदाई!100 साइकिलों पर निकली दूल्हे की बारात; न बैंड-बाजा, न लग्जरी कार, ‘राइड फॉर लव’ से दिया पर्यावरण का संदेश!प्रेमी की बारात निकलने से पहले पहुंच गई प्रेमिका; ढोल-नगाड़ों के साथ घर के बाहर डाला डेरा, शामली में रिश्ते का अनोखा विवाद!अमेरिका में निखिल गुप्ता को 19 साल 7 महीने की जेल, पन्नू की हत्या की साजिश में दोषी; अदालत में मांगी माफी!मुजफ्फरपुर के होटल में शराब के साथ कोलकाता की दो महिला एंकर गिरफ्तार, शादी समारोह में आई थीं शहर!
No menu items available
BREAKING
तमिलनाडु में नरेंद्र मोदी विकास मिशन का बड़ा संगठनात्मक विस्तार, 38 जिला अध्यक्षों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ!नीतीश कुमार मोदी के साथ मंच पर क्यों नहीं दिखे? पांच नेताओं से पूछा गया सवाल, मिले पांच अलग-अलग जवाब!नीतीश सेतु के उद्घाटन के बाद सियासी टकराव; RJD समर्थकों पर पोस्टर फाड़ने और हंगामा करने का आरोप, वीडियो वायरल!प्रधानमंत्री का कार्यक्रम खत्म होते ही फूलों की लूट, वैशाली का वीडियो चर्चा में!क्विज से प्रेजेंटेशन तक पूजा का जलवा, विकसित भारत संवाद के अगले पड़ाव में पहुंचीं सहरसा की बेटी!भक्ति की धुन पर मिष्टी ने बिखेरा नृत्य का जादू, तालियों से गूंज उठा उग्रतारा महोत्सव का मंच!लखीसराय को मिली बड़ी सांस्कृतिक सौगात; PM मोदी ने किया अटल कला भवन का उद्घाटन, कलाकारों और युवाओं को मिलेगा नया मंच!बच्चों ने संभाली समाज बदलने की कमान; नशे के खिलाफ गांव में निकली अनोखी मुहिम, स्कूली बच्चों का बड़ा संदेश!बदलते दौर में बदलेगा पढ़ाई का अंदाज; नाथ पब्लिक स्कूल में STEAM शिक्षा पर कार्यशाला, आधुनिक शिक्षण तकनीकों से रूबरू हुए शिक्षक!बिहार में मौसम का यू-टर्न; कहीं तेज बारिश तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा!गाय की मौत पर निकली शाही अंतिम यात्रा; बैंड-बाजा, फूलों की गाड़ी और भजन, गौरी को परिवार ने दी भावुक विदाई!100 साइकिलों पर निकली दूल्हे की बारात; न बैंड-बाजा, न लग्जरी कार, ‘राइड फॉर लव’ से दिया पर्यावरण का संदेश!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

तमिलनाडु में नरेंद्र मोदी विकास मिशन का बड़ा संगठनात्मक विस्तार, 38 जिला अध्यक्षों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ!
6 hours ago
नीतीश कुमार मोदी के साथ मंच पर क्यों नहीं दिखे? पांच नेताओं से पूछा गया सवाल, मिले पांच अलग-अलग जवाब!
6 hours ago
नीतीश सेतु के उद्घाटन के बाद सियासी टकराव; RJD समर्थकों पर पोस्टर फाड़ने और हंगामा करने का आरोप, वीडियो वायरल!
6 hours ago
प्रधानमंत्री का कार्यक्रम खत्म होते ही फूलों की लूट, वैशाली का वीडियो चर्चा में!
6 hours ago
क्विज से प्रेजेंटेशन तक पूजा का जलवा, विकसित भारत संवाद के अगले पड़ाव में पहुंचीं सहरसा की बेटी!
6 hours ago

Bihar News : शिवहर में एकतरफा प्यार बना मौत की वजह… 24 घंटे में खुला राज!

शिवहर: रामनवमी के दिन जिले के रामवन रोहुआ गांव के सरेह में मिले युवक की निर्मम हत्या के मामले का...

शिवहर: रामनवमी के दिन जिले के रामवन रोहुआ गांव के सरेह में मिले युवक की निर्मम हत्या के मामले का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया था, लेकिन त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले से पर्दा उठा दिया।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि घटना स्थल के पास एक मोटरसाइकिल बरामद की गई थी। इसके आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई, जहां थोड़ी दूरी पर एक युवक का शव मिला। मामला बेहद गंभीर था, इसलिए पुलिस ने तेजी से कार्रवाई शुरू की।

जांच के दौरान सामने आया कि हत्या की वजह एकतरफा प्यार था। मृत युवक एक लड़की को बार-बार फोन कर परेशान करता था और आपत्तिजनक बातें करता था। जब इसकी जानकारी लड़की के भाई को हुई तो उसने कॉल रिकॉर्डिंग सुन ली और पूरे मामले की जानकारी अपने बहनोई को दी।

बहनोई ने युवक को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद लड़की के भाई शंकर कुमार (मोतिहारी निवासी) ने अपने दोस्त नंदन कुमार (रामवन, शिवहर निवासी) के साथ मिलकर हत्या की साजिश रच डाली।

योजना के तहत युवक को बुलाया गया और उसकी हत्या कर दी गई। बाद में शव को सरेह में फेंक दिया गया ताकि मामला छिपाया जा सके।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से घटना में प्रयुक्त चाकू और तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में एसडीपीओ सुशील कुमार, श्यामपुर भटहां थाना अध्यक्ष सुनील कुमार, एसआई नरेंद्र कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इस घटना ने एक बार फिर यह दिखाया है कि एकतरफा जुनून किस तरह गंभीर अपराध का रूप ले सकता है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी विवाद की स्थिति में कानून का सहारा लें और खुद से कोई गलत कदम न उठाएं।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : पंचायत भवन में कार्यपालक सहायिका की संदिग्ध मौत, छपरा में सनसनी!

शिवहर से अजय मिलन की रिपोर्ट…

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top