36
BREAKING NEWS
Jharkhand: पलामू में CM हेमंत सोरेन के खिलाफ सोशल मीडिया पोस्ट पर FIR, JMM नेताओं की शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुटी!Jharkhand: छात्रों की लाठी से संसद तक गूंज, झारखंड में परीक्षा विवाद ने बदला सियासी रंग, BJP का राहुल गांधी पर सीधा हमला!Bihar: खजाना खाली या सरकार की नाकामी? तेजस्वी का बड़ा दावा—मुझे भी 6 महीने नहीं मिला वेतन, सैलरी संकट पर बिहार में सियासी घमासान!Bihar: सीवान में दिनदहाड़े फाइनेंसकर्मी की हत्या, दो बाइक पर आए चार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां; इलाके में सनसनी!Jharkhand: झारखंड की बेटी ने जॉर्जिया में लहराया तिरंगा, अंजना कुमारी ने जीते दो कांस्य पदक!Bihar: डायल-112 में ‘गश्ती नहीं, मटरगश्ती’; भाई वीरेंद्र ने शराबबंदी और रोजगार पर भी दागे सवाल!Bihar: तिरंगे के रंग में रंगा शेखपुरा, सड़कों पर उमड़ा देशभक्ति का सैलाब; 17 अगस्त तक गूंजेगा ‘हर घर तिरंगा’ का संदेश!Bihar: डॉक्टर से 2.03 करोड़ की वसूली, रेप केस में फंसाने की धमकी, मुजफ्फरपुर के दंपती पर FIR!Bihar: मुजफ्फरपुर में चलती बस बनी आग का गोला, 35 यात्रियों की सांसें अटकीं; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा!Bihar: बिहार पंचायत चुनाव: मुखिया बनने की राह में कई शर्तें, जानिए कौन लड़ सकता है चुनाव!Bihar: राशन कार्ड की राह में OTP का अड़ंगा, 5,060 आवेदन में सिर्फ 20 ऑनलाइन!Jharkhand: आधी रात स्टेडियम में पहुंचा प्रशासन, छात्रों के बीच मचा सियासी घमासान; BJP नेताओं ने संभाला मोर्चा!Bihar: सिमरी बख्तियारपुर में कोसी एक्सप्रेस के ब्रेक पैड में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा!Bihar: मुंगेर विवि के दीक्षांत में साई कॉलेज का ‘गोल्डन धमाका’, दो बेटियों ने जीता स्वर्ण, एक छात्र ने रजत पदक से बढ़ाया शेखपुरा का मान!Bihar: वर्दी गई, मुखिया बना… फिर गांजा तस्करी में फंसा, 131 किलो गांजा बरामदगी मामले में अख्तर साह को 10 साल की सजा!
No menu items available
BREAKING
Jharkhand: पलामू में CM हेमंत सोरेन के खिलाफ सोशल मीडिया पोस्ट पर FIR, JMM नेताओं की शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुटी!Jharkhand: छात्रों की लाठी से संसद तक गूंज, झारखंड में परीक्षा विवाद ने बदला सियासी रंग, BJP का राहुल गांधी पर सीधा हमला!Bihar: खजाना खाली या सरकार की नाकामी? तेजस्वी का बड़ा दावा—मुझे भी 6 महीने नहीं मिला वेतन, सैलरी संकट पर बिहार में सियासी घमासान!Bihar: सीवान में दिनदहाड़े फाइनेंसकर्मी की हत्या, दो बाइक पर आए चार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां; इलाके में सनसनी!Jharkhand: झारखंड की बेटी ने जॉर्जिया में लहराया तिरंगा, अंजना कुमारी ने जीते दो कांस्य पदक!Bihar: डायल-112 में ‘गश्ती नहीं, मटरगश्ती’; भाई वीरेंद्र ने शराबबंदी और रोजगार पर भी दागे सवाल!Bihar: तिरंगे के रंग में रंगा शेखपुरा, सड़कों पर उमड़ा देशभक्ति का सैलाब; 17 अगस्त तक गूंजेगा ‘हर घर तिरंगा’ का संदेश!Bihar: डॉक्टर से 2.03 करोड़ की वसूली, रेप केस में फंसाने की धमकी, मुजफ्फरपुर के दंपती पर FIR!Bihar: मुजफ्फरपुर में चलती बस बनी आग का गोला, 35 यात्रियों की सांसें अटकीं; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा!Bihar: बिहार पंचायत चुनाव: मुखिया बनने की राह में कई शर्तें, जानिए कौन लड़ सकता है चुनाव!Bihar: राशन कार्ड की राह में OTP का अड़ंगा, 5,060 आवेदन में सिर्फ 20 ऑनलाइन!Jharkhand: आधी रात स्टेडियम में पहुंचा प्रशासन, छात्रों के बीच मचा सियासी घमासान; BJP नेताओं ने संभाला मोर्चा!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Jharkhand: पलामू में CM हेमंत सोरेन के खिलाफ सोशल मीडिया पोस्ट पर FIR, JMM नेताओं की शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुटी!
8 minutes ago
Jharkhand: छात्रों की लाठी से संसद तक गूंज, झारखंड में परीक्षा विवाद ने बदला सियासी रंग, BJP का राहुल गांधी पर सीधा हमला!
17 minutes ago
Bihar: खजाना खाली या सरकार की नाकामी? तेजस्वी का बड़ा दावा—मुझे भी 6 महीने नहीं मिला वेतन, सैलरी संकट पर बिहार में सियासी घमासान!
24 minutes ago
Bihar: सीवान में दिनदहाड़े फाइनेंसकर्मी की हत्या, दो बाइक पर आए चार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां; इलाके में सनसनी!
31 minutes ago
Jharkhand: झारखंड की बेटी ने जॉर्जिया में लहराया तिरंगा, अंजना कुमारी ने जीते दो कांस्य पदक!
49 minutes ago

Bihar News : पंचायत भवन में कार्यपालक सहायिका की संदिग्ध मौत, छपरा में सनसनी!

छपरा: सारण जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब बसारी पंचायत भवन में कार्यरत एक...

छपरा: सारण जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब बसारी पंचायत भवन में कार्यरत एक महिला कार्यपालक सहायिका का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतका की पहचान प्रियंका कुमारी के रूप में हुई है, जो उसी पंचायत भवन में कार्यरत थीं।

जानकारी के अनुसार, घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बसारी पंचायत भवन की है। परिजनों ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 2 बजे तक प्रियंका की घरवालों से बातचीत हुई थी, जिसके बाद उनका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला।

परिजनों ने पहले भी पंचायत भवन जाकर खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। रविवार को दोबारा खोजबीन के दौरान जब उन्होंने भवन के एक कमरे में झांका, तो प्रियंका का शव अंदर अचेत अवस्था में मिला। यह देखते ही परिवार और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। घटनास्थल से मृतका की स्कूटी भी बरामद की गई है।

मामले को लेकर परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि प्रियंका की हत्या कर शव को पंचायत भवन में लाकर रखा गया है। परिजनों के अनुसार, मृतका का अपने ससुराल पक्ष से विवाद चल रहा था और वह अपने मायके में रह रही थीं। उन्होंने ससुराल पक्ष के कुछ लोगों पर इस घटना में संलिप्त होने का आरोप लगाया है।

प्रियंका के दो छोटे बच्चे हैं, जिनकी उम्र करीब 8 वर्ष और साढ़े तीन वर्ष बताई जा रही है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि यह हत्या का मामला है या अन्य कारणों से मौत हुई है।

फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है और पूरे मामले की सच्चाई सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग स्तब्ध हैं।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : मोबाइल की लत ने छीनी मासूम जिंदगी, गोपालगंज में 16 वर्षीय किशोरी की मौत से सनसनी!

छपरा से पंकज श्रीवास्तव की रिपोर्ट…

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top