25
BREAKING NEWS
ट्रेन रोकने का शौक पड़ा महंगा; एक महीने में 1014 लोग गिरफ्तार, रेलवे ने वसूला 4.39 लाख जुर्माना!अब कोर्ट के चक्कर से मिलेगी राहत; 21 नवंबर को विशेष और 12 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, जागरूकता रथ रवाना!लखीसराय में पटाखा दुकानों पर DM की सख्ती, बिना लाइसेंस बिक्री की तो होगी कार्रवाई; लॉटरी से मिलेगा दुकान लगाने का स्थान!MLC चुनाव में 3 सीटों पर हार के बाद JDU में मंथन, निशांत-नीतीश-ललन बैठक से नदारद; उमेश बोले- BJP से फेविकोल वाला जोड़!किसी ने सजाया छठ का डाला, तो किसी ने रंगोली में उकेरी संस्कृति; डैफोडिल्स स्कूल में बच्चों की प्रतिभा का दिखा जलवा!थाईलैंड से गया पहुंचीं दो महिलाएं, चार बैग की एक्स-रे जांच में खुला 10 करोड़ की खेप का राज; गिरफ्तार!कटिहार पुलिस लाइन में 15 दिनों तक छिपा रहा फर्जी पुलिसकर्मी; खुद को SAP जवानों की गाड़ी का ड्राइवर बताकर जमाया डेरा, गिरफ्तारी के बाद मचा हड़कंप!अरियरी में नशे के खिलाफ महिलाओं की हुंकार, 150 से अधिक जीविका दीदियों ने ली नशामुक्त बिहार की शपथ!बड़हिया के दरियापुर के रवि सिंह बने असिस्टेंट प्रोफेसर, सैनिक स्कूल से पीएचडी तक का सफर तय कर बढ़ाया जिले का मान!पटना में इंजीनियर के घर SVU की रेड, पत्नी ने पीछे से फेंका नोटों से भरा बैग; 32 लाख कैश और करोड़ों की संपत्ति के दस्तावेज मिले!लखीसराय में 6 से 16 नवंबर तक भारी वाहनों का रूट बदला, धनतेरस-दीपावली पर बाजार में चारपहिया वाहनों की नो एंट्री!संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाली भाजपा जिलाध्यक्ष रेशमा भारती का जन्मदिन, शुभकामनाओं का लगा तांता!दीपों से जगमगाया न्यू कॉलोनी पोखर, भव्य गंगा आरती में गूंजे वैदिक मंत्र; छठ गीतों पर झूमे श्रद्धालु!अब थायराइड जांच के लिए निजी लैब के चक्कर नहीं; शेखपुरा सदर अस्पताल में 87 तरह की जांच सुविधाएं उपलब्ध!घर में नल है, लेकिन पीने लायक पानी नहीं; बंगाली पर में दूषित जलापूर्ति से लोगों की जेब पर भी बढ़ा बोझ, लोग परेशान!
No menu items available
BREAKING
ट्रेन रोकने का शौक पड़ा महंगा; एक महीने में 1014 लोग गिरफ्तार, रेलवे ने वसूला 4.39 लाख जुर्माना!अब कोर्ट के चक्कर से मिलेगी राहत; 21 नवंबर को विशेष और 12 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, जागरूकता रथ रवाना!लखीसराय में पटाखा दुकानों पर DM की सख्ती, बिना लाइसेंस बिक्री की तो होगी कार्रवाई; लॉटरी से मिलेगा दुकान लगाने का स्थान!MLC चुनाव में 3 सीटों पर हार के बाद JDU में मंथन, निशांत-नीतीश-ललन बैठक से नदारद; उमेश बोले- BJP से फेविकोल वाला जोड़!किसी ने सजाया छठ का डाला, तो किसी ने रंगोली में उकेरी संस्कृति; डैफोडिल्स स्कूल में बच्चों की प्रतिभा का दिखा जलवा!थाईलैंड से गया पहुंचीं दो महिलाएं, चार बैग की एक्स-रे जांच में खुला 10 करोड़ की खेप का राज; गिरफ्तार!कटिहार पुलिस लाइन में 15 दिनों तक छिपा रहा फर्जी पुलिसकर्मी; खुद को SAP जवानों की गाड़ी का ड्राइवर बताकर जमाया डेरा, गिरफ्तारी के बाद मचा हड़कंप!अरियरी में नशे के खिलाफ महिलाओं की हुंकार, 150 से अधिक जीविका दीदियों ने ली नशामुक्त बिहार की शपथ!बड़हिया के दरियापुर के रवि सिंह बने असिस्टेंट प्रोफेसर, सैनिक स्कूल से पीएचडी तक का सफर तय कर बढ़ाया जिले का मान!पटना में इंजीनियर के घर SVU की रेड, पत्नी ने पीछे से फेंका नोटों से भरा बैग; 32 लाख कैश और करोड़ों की संपत्ति के दस्तावेज मिले!लखीसराय में 6 से 16 नवंबर तक भारी वाहनों का रूट बदला, धनतेरस-दीपावली पर बाजार में चारपहिया वाहनों की नो एंट्री!संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाली भाजपा जिलाध्यक्ष रेशमा भारती का जन्मदिन, शुभकामनाओं का लगा तांता!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

ट्रेन रोकने का शौक पड़ा महंगा; एक महीने में 1014 लोग गिरफ्तार, रेलवे ने वसूला 4.39 लाख जुर्माना!
2 hours ago
अब कोर्ट के चक्कर से मिलेगी राहत; 21 नवंबर को विशेष और 12 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, जागरूकता रथ रवाना!
2 hours ago
लखीसराय में पटाखा दुकानों पर DM की सख्ती, बिना लाइसेंस बिक्री की तो होगी कार्रवाई; लॉटरी से मिलेगा दुकान लगाने का स्थान!
2 hours ago
MLC चुनाव में 3 सीटों पर हार के बाद JDU में मंथन, निशांत-नीतीश-ललन बैठक से नदारद; उमेश बोले- BJP से फेविकोल वाला जोड़!
2 hours ago
किसी ने सजाया छठ का डाला, तो किसी ने रंगोली में उकेरी संस्कृति; डैफोडिल्स स्कूल में बच्चों की प्रतिभा का दिखा जलवा!
2 hours ago

Bihar News : पटना में महिला कबड्डी लीग का रोमांच चरम पर, सेमीफाइनल की चार टीमें हुईं तय!

पटना: बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग के इंडोर स्टेडियम में आयोजित द्वितीय बिहार महिला...

पटना: बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग के इंडोर स्टेडियम में आयोजित द्वितीय बिहार महिला कबड्डी लीग 2026 अब अपने निर्णायक चरण में पहुंच गई है। 11 से 17 मार्च तक चल रही इस प्रतियोगिता में लीग चरण के सभी 30 मुकाबले पूरे हो चुके हैं।

अंक तालिका में 16 अंकों के साथ मगध वॉरियर्स पहले स्थान पर रहा, जबकि 16 अंकों के साथ ही सिवान टाइटंस दूसरे स्थान पर रहा। 12 अंकों के साथ सारण स्ट्राइकर्स तीसरे स्थान पर और 8 अंकों के साथ सीतामढ़ी सेंटिनल्स चौथे स्थान पर रहे। इन चारों टीमों ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

प्रतियोगिता के अगले चरण में पहला क्वालीफायर मुकाबला सिवान टाइटंस और मगध वॉरियर्स के बीच खेला जाएगा, जबकि एलिमिनेटर मुकाबला सारण स्ट्राइकर्स और सीतामढ़ी सेंटिनल्स के बीच होगा।

लीग के पांचवें दिन खेले गए मुकाबलों में नालंदा निंजास ने सीतामढ़ी सेंटिनल्स को 25-24 से हराया। इस मैच में सीतामढ़ी की वर्षा को सर्वश्रेष्ठ रेडर और नालंदा की अदिति कुमारी को सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर चुना गया।

एक अन्य मुकाबले में मगध वॉरियर्स ने पटना पेलिकन्स को 40-21 से हराया। इस मैच में पटना की सुंदर कुमारी को सर्वश्रेष्ठ रेडर और मगध की काजल सिंह को सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर घोषित किया गया।

सिवान टाइटंस और सारण स्ट्राइकर्स के बीच खेले गए मुकाबले में सारण स्ट्राइकर्स ने 30-29 से जीत दर्ज की। इस मैच में मुस्कान को सर्वश्रेष्ठ रेडर और शिवानी कुमारी को सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर चुना गया।

पटना पेलिकन्स और नालंदा निंजास के बीच हुए मुकाबले में नालंदा निंजास ने 26-17 से जीत हासिल की। अंकिता कुमारी को सर्वश्रेष्ठ रेडर और अंकु कुमारी को सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर चुना गया।

सारण स्ट्राइकर्स और सीतामढ़ी सेंटिनल्स के बीच मुकाबला 21-21 से बराबरी पर समाप्त हुआ, जिसके बाद टाई-ब्रेकर में सीतामढ़ी सेंटिनल्स ने 7-5 से जीत दर्ज की। इस मैच में मुस्कान को सर्वश्रेष्ठ रेडर और आयुषी कुमारी को सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर चुना गया।

दिन के अंतिम मुकाबले में सिवान टाइटंस ने मगध वॉरियर्स को 35-26 से हराया। इस मैच में इंदु कुमारी को सर्वश्रेष्ठ रेडर और कोमल कुमारी को सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर चुना गया।

अब सेमीफाइनल मुकाबलों में चारों टीमें खिताब के लिए आमने-सामने होंगी, जिससे प्रतियोगिता और भी रोमांचक होने की उम्मीद है।

ये खबर भी पढ़े: Education News : चार राज्यों के 300 से ज्यादा प्रतिनिधि, एक ही संदेश — शिक्षा से बनेगा बेहतर समाज!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top