8
BREAKING NEWS
NTPC की घेराबंदी से रास्ता बंद, दर्जनों गांवों के ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी; भाकपा माले ने दी आंदोलन की चेतावनी!गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा लाल इंटरनेशनल स्कूल, विधि-विधान से हुई गणपति पूजा!दानापुर मंडल में राजभाषा पखवाड़ा शुरू, 30 सितंबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम!सीतामढ़ी की कल्याणी ने राष्ट्रीय कुराश चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक, CM ने दी बधाई!AC-2 की लग्जरी सीट, बैग में गांजे की खेप; तेजस राजधानी से 15.8 किलो गांजा के साथ युवती गिरफ्तार!दिल्ली में चोरी, सुपौल में छिपा ‘खजाना’; जमीन खोदते ही निकला जेवरों से भरा बैग, 4.34 लाख कैश बरामद!बस से सफर, बैग में 27 लाख का नशा; मुजफ्फरपुर में महिला समेत 5 तस्कर गिरफ्तार, असम से बिहार तक फैले नेटवर्क का खुलासा!बाढ़ में डूबी राहें, भाईचारे ने दिखाई राह; मुस्लिम नेता नाव से पहुंचा गए तीज की थालियां!रोहतास में 76 कारतूस ने खोला पुरानी कहानी का नया पन्ना; पूर्व नक्सली गिरफ्तार, पुलिस खंगाल रही पुराने कनेक्शन!ट्रेनें फुल, मालगाड़ियां भी रफ्तार में; अगस्त में रेलवे ने बनाया नया रिकॉर्ड, 5.4% बढ़ी माल ढुलाई!पटना पश्चिम के यात्रियों को बड़ी सौगात; पाटलिपुत्र जंक्शन पर अब रुकेगी दानापुर-जोगबनी वंदे भारत!मानदेय बढ़ोतरी और राज्यकर्मी का दर्जा नहीं मिला तो अक्टूबर में आंदोलन; लखीसराय में कार्यपालक सहायकों ने बनाई रणनीति!बुजुर्गों के लिए सुरक्षित छत की तैयारी; डीएम ने निर्माणाधीन वृद्धाश्रम का लिया जायजा, सुविधाएं दुरुस्त करने के निर्देश!रेलकर्मियों के बच्चों ने दिखाई लेखन प्रतिभा, हाजीपुर में ऑल इंडिया ऑन द स्पॉट निबंध प्रतियोगिता आयोजित!50 किलोमीटर की रेल लाइन ने बदल दी मिजोरम की तस्वीर; एक साल में 15 लाख से ज्यादा यात्रियों ने किया सफर!
No menu items available
BREAKING
NTPC की घेराबंदी से रास्ता बंद, दर्जनों गांवों के ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी; भाकपा माले ने दी आंदोलन की चेतावनी!गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा लाल इंटरनेशनल स्कूल, विधि-विधान से हुई गणपति पूजा!दानापुर मंडल में राजभाषा पखवाड़ा शुरू, 30 सितंबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम!सीतामढ़ी की कल्याणी ने राष्ट्रीय कुराश चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक, CM ने दी बधाई!AC-2 की लग्जरी सीट, बैग में गांजे की खेप; तेजस राजधानी से 15.8 किलो गांजा के साथ युवती गिरफ्तार!दिल्ली में चोरी, सुपौल में छिपा ‘खजाना’; जमीन खोदते ही निकला जेवरों से भरा बैग, 4.34 लाख कैश बरामद!बस से सफर, बैग में 27 लाख का नशा; मुजफ्फरपुर में महिला समेत 5 तस्कर गिरफ्तार, असम से बिहार तक फैले नेटवर्क का खुलासा!बाढ़ में डूबी राहें, भाईचारे ने दिखाई राह; मुस्लिम नेता नाव से पहुंचा गए तीज की थालियां!रोहतास में 76 कारतूस ने खोला पुरानी कहानी का नया पन्ना; पूर्व नक्सली गिरफ्तार, पुलिस खंगाल रही पुराने कनेक्शन!ट्रेनें फुल, मालगाड़ियां भी रफ्तार में; अगस्त में रेलवे ने बनाया नया रिकॉर्ड, 5.4% बढ़ी माल ढुलाई!पटना पश्चिम के यात्रियों को बड़ी सौगात; पाटलिपुत्र जंक्शन पर अब रुकेगी दानापुर-जोगबनी वंदे भारत!मानदेय बढ़ोतरी और राज्यकर्मी का दर्जा नहीं मिला तो अक्टूबर में आंदोलन; लखीसराय में कार्यपालक सहायकों ने बनाई रणनीति!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

NTPC की घेराबंदी से रास्ता बंद, दर्जनों गांवों के ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी; भाकपा माले ने दी आंदोलन की चेतावनी!
10 hours ago
गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा लाल इंटरनेशनल स्कूल, विधि-विधान से हुई गणपति पूजा!
11 hours ago
दानापुर मंडल में राजभाषा पखवाड़ा शुरू, 30 सितंबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम!
11 hours ago
सीतामढ़ी की कल्याणी ने राष्ट्रीय कुराश चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक, CM ने दी बधाई!
17 hours ago
AC-2 की लग्जरी सीट, बैग में गांजे की खेप; तेजस राजधानी से 15.8 किलो गांजा के साथ युवती गिरफ्तार!
17 hours ago

Bihar News : जब ज़मीन पर उतरा कैलाश, मोतिहारी में विराजे दुनिया के सबसे विशाल महादेव!

मोतिहारी: बिहार की धरती पर शनिवार को आस्था, इतिहास और भव्यता का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब मोतिहारी के...

मोतिहारी: बिहार की धरती पर शनिवार को आस्था, इतिहास और भव्यता का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब मोतिहारी के कैथवलिया स्थित विराट रामायण मंदिर परिसर में विश्व के सबसे बड़े सहस्त्रालिंगम शिवलिंग की विधिवत स्थापना की गई। इस ऐतिहासिक अवसर पर पूरा क्षेत्र “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा और चंपारण शिवमय हो गया।

Bihar News : भारत रत्न की रेस में बिहार! नीतीश के बाद लालू की एंट्री, पोस्टर में बने ‘गरीबों के भगवान’!

तमिलनाडु के महाबलीपुरम में एक ही ग्रेनाइट पत्थर से तैयार किया गया यह शिवलिंग 33 फीट ऊंचा, 33 फीट लंबा और करीब 210 टन वजनी है। वर्षों की शिल्पकारी और धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन के बाद इसे आकार दिया गया। स्थापना समारोह के दौरान वाराणसी और अयोध्या से आए विद्वान पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कराई। कार्यक्रम को और अलौकिक बनाने के लिए हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई, जिससे श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।

Bihar News : नितिन नबीन के भोज में दिखे दो कुशवाहा विधायक, बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी!

इस भव्य आयोजन के साक्षी बनने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा सहित कई मंत्री, सांसद, साधु-संत और धर्माचार्य मंदिर परिसर पहुंचे। शिवलिंग स्थापना के दौरान हजारों श्रद्धालु दूर-दराज से पहुंचे, जिससे पूरे इलाके में मेले जैसा माहौल बन गया। फूल, बेलपत्र, धतूरा और पूजा सामग्री की दुकानों से मंदिर परिसर गुलजार रहा।

Bihar News : दही-चूड़ा की थाली से टूटी दूरी, 8 महीने बाद लालू परिवार में लौटे तेजप्रताप!

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माघ कृष्ण चतुर्दशी का दिन शिवलिंग स्थापना के लिए अत्यंत पुण्यकारी माना जाता है। इसी कारण इस शुभ तिथि को शिवलिंग की स्थापना की गई। कहा जाता है कि यही वह मार्ग है जिससे भगवान श्रीराम जनकपुर से अयोध्या लौटे थे और उसी पावन भूमि पर अब महादेव का विराट स्वरूप विराजमान हुआ है।

National News : ED की रेड के बीच ममता बनर्जी फाइल लेकर बाहर निकलीं… बोलीं– गृहमंत्री मेरी पार्टी के कागज उठवा रहे हैं!

विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग की स्थापना के साथ मोतिहारी ने धार्मिक मानचित्र पर एक नई पहचान बना ली है। श्रद्धालुओं के साथ-साथ अब देश-विदेश के पर्यटकों के यहां आने की संभावना बढ़ गई है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था और पर्यटन को भी नया आयाम मिलने की उम्मीद है। यह आयोजन न केवल आस्था का प्रतीक बना, बल्कि बिहार की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को वैश्विक मंच पर स्थापित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम भी साबित हुआ।

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top