13
BREAKING NEWS
नोटिस को किया नजरअंदाज तो पहुंच गया बुलडोजर वाला प्रशासन; रसल हाई स्कूल की जमीन से हटा कब्जा, अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप!कैबिनेट में ‘गरम’ हुई कुर्सियां! दो मंत्री आमने-सामने, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप; बाहर निकला टोल का फरमान!सुरक्षा की गुहार के 3 दिन बाद तेजप्रताप का बड़ा दावा, धमकी भी मिली और पैसे भी मांगे!त्योहारी भीड़ से निपटने की तैयारी, बिहार की इन ट्रेनों में बढ़ेंगे AC कोच; यात्रियों को मिलेगी राहत!दानापुर स्टेशन पर टिकट चेकिंग का ‘एक्शन’, 14 ट्रेनों में मचा हड़कंप; 320 यात्री धराए!नेपाल की तबाही के बीच भारत का ‘मदद मिशन’ तेज, पांचवीं खेप में 11 सदस्यीय बचाव दल और 5.5 टन दवाएं रवाना!पहाड़ से उतरा पानी, शहर में मचा हाहाकार! सासाराम के मोहल्लों में ‘सैलाब’, घर-दुकान तक डूबे!डीएपी खाद की आड़ में 1.20 करोड़ की विदेशी शराब, ट्रक से 1109 कार्टन बरामद; छह गिरफ्तार!कटिहार में डिजिटल हाजिरी का ‘खेल’! स्कूल में नहीं, दूसरे राज्य में थे शिक्षक… फिर भी लग गई अटेंडेंस!जब नेपाल पर टूटा आफत का सैलाब, मदद लेकर पहुंच गए सोनू सूद; बोले- नेपाल, आप अकेले नहीं हैं!लखीसराय में 22 हजार चालान पर लगेगा ‘लोक अदालत’ का ब्रेक, 12 सितंबर को होगा हिसाब!लखीसराय स्टेशन के पास खुला ‘क्वॉलिटी किंग’, पहले ही दिन उमड़ी ग्राहकों की भीड़!64 खानों पर सजेगी शह-मात की महफिल, लखीसराय में जुटेंगे बिहार के नन्हे चैंपियन!चिराग को धमकी से दिल्ली तक हलचल, गृह मंत्रालय पहुंचा खतरे का अलर्ट!मोतिहारी से CM के बड़े ऐलान: NSD कैंपस से नई चीनी मिल तक, 5 साल में 1 करोड़ रोजगार का दावा!
No menu items available
BREAKING
नोटिस को किया नजरअंदाज तो पहुंच गया बुलडोजर वाला प्रशासन; रसल हाई स्कूल की जमीन से हटा कब्जा, अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप!कैबिनेट में ‘गरम’ हुई कुर्सियां! दो मंत्री आमने-सामने, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप; बाहर निकला टोल का फरमान!सुरक्षा की गुहार के 3 दिन बाद तेजप्रताप का बड़ा दावा, धमकी भी मिली और पैसे भी मांगे!त्योहारी भीड़ से निपटने की तैयारी, बिहार की इन ट्रेनों में बढ़ेंगे AC कोच; यात्रियों को मिलेगी राहत!दानापुर स्टेशन पर टिकट चेकिंग का ‘एक्शन’, 14 ट्रेनों में मचा हड़कंप; 320 यात्री धराए!नेपाल की तबाही के बीच भारत का ‘मदद मिशन’ तेज, पांचवीं खेप में 11 सदस्यीय बचाव दल और 5.5 टन दवाएं रवाना!पहाड़ से उतरा पानी, शहर में मचा हाहाकार! सासाराम के मोहल्लों में ‘सैलाब’, घर-दुकान तक डूबे!डीएपी खाद की आड़ में 1.20 करोड़ की विदेशी शराब, ट्रक से 1109 कार्टन बरामद; छह गिरफ्तार!कटिहार में डिजिटल हाजिरी का ‘खेल’! स्कूल में नहीं, दूसरे राज्य में थे शिक्षक… फिर भी लग गई अटेंडेंस!जब नेपाल पर टूटा आफत का सैलाब, मदद लेकर पहुंच गए सोनू सूद; बोले- नेपाल, आप अकेले नहीं हैं!लखीसराय में 22 हजार चालान पर लगेगा ‘लोक अदालत’ का ब्रेक, 12 सितंबर को होगा हिसाब!लखीसराय स्टेशन के पास खुला ‘क्वॉलिटी किंग’, पहले ही दिन उमड़ी ग्राहकों की भीड़!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नोटिस को किया नजरअंदाज तो पहुंच गया बुलडोजर वाला प्रशासन; रसल हाई स्कूल की जमीन से हटा कब्जा, अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप!
2 hours ago
कैबिनेट में ‘गरम’ हुई कुर्सियां! दो मंत्री आमने-सामने, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप; बाहर निकला टोल का फरमान!
2 hours ago
सुरक्षा की गुहार के 3 दिन बाद तेजप्रताप का बड़ा दावा, धमकी भी मिली और पैसे भी मांगे!
2 hours ago
त्योहारी भीड़ से निपटने की तैयारी, बिहार की इन ट्रेनों में बढ़ेंगे AC कोच; यात्रियों को मिलेगी राहत!
2 hours ago
दानापुर स्टेशन पर टिकट चेकिंग का ‘एक्शन’, 14 ट्रेनों में मचा हड़कंप; 320 यात्री धराए!
3 hours ago

ब्लैक आउट का विरोध किया, डॉक्टर को दी गला काटने की धमकी

मुंगेर: ब्लैक आउट का विरोध करना वरिष्ठ डॉक्टर सुधीर कुमार को भारी पड़ गया। बुधवार देर शाम सुभाष नगर में कुछ...

मुंगेर: ब्लैक आउट का विरोध करना वरिष्ठ डॉक्टर सुधीर कुमार को भारी पड़ गया। बुधवार देर शाम सुभाष नगर में कुछ असामाजिक तत्वों ने उन्हें गाली दी और गला काटने की धमकी दी। डॉक्टर सुधीर भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा के चेयरमैन हैं। वे स्वास्थ्य विभाग के उप निदेशक पद से रिटायर हो चुके हैं।

इस घटना के विरोध में शुक्रवार को शहर में प्रतिरोध मार्च निकाला गया। लोगों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। मार्च रामलीला मैदान दुर्गा स्थान से शुरू हुआ। राजेंद्र चौक, गांधी चौक, दीनदयाल चौक, राजीव गांधी चौक, एक नंबर ट्रैफिक और किला के मुख्य द्वार से होते हुए मुंगेर एसपी कार्यालय पहुंचा। वहां अपर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार को ज्ञापन सौंपा गया। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई।

मार्च का नेतृत्व भाजपा विधायक प्रणव कुमार ने किया। मेयर कुमकुम देवी, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉक्टर सुभाष चंद्रा, डॉक्टर रंजीत कुमार, डॉक्टर पीएम सहाय, चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी और कई संगठनों के लोग शामिल हुए। बड़ी संख्या में शहरवासी भी मार्च में शामिल हुए।

विधायक प्रणव कुमार ने कहा कि जिस संस्थान ने ब्लैक आउट का फैसला लिया, उस पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शहर की व्यवस्था बिगड़ रही है। प्रशासन को इसे जल्द सुधारना होगा। नहीं तो इसके लिए जनता जिम्मेदार नहीं होगी।

मेयर कुमकुम देवी ने कहा कि भारत लोकतांत्रिक देश है। विरोध करना सबका अधिकार है। लेकिन जो विरोध नहीं करना चाहते, उन पर जबरन थोपना गलत है। उन्होंने कहा कि मुंगेर की घटना निंदनीय है। पुलिस को असामाजिक तत्वों पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।

डॉक्टर सुभाष चंद्रा ने कहा कि डॉक्टर सुधीर के घर जो घटना हुई, वह सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश है। दो दिन बीतने के बाद भी पुलिस ने किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। यह दुखद है। डॉक्टर रंजीत कुमार ने भी घटना की निंदा की।

अपर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार ने कहा कि असामाजिक तत्वों की पहचान कर ली गई है। जल्द गिरफ्तारी होगी। उन्होंने कहा कि ब्लैक आउट के दिन डॉक्टर के साथ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई थी।

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top