19
BREAKING NEWS
पटना में सिद्धार्थ-तमन्ना का डांस, ‘द वन’ में दिखेगा बिहार के जंगल और छठ का रंग!लखीसराय में 20 सितंबर को निःशुल्क चिकित्सा शिविर, स्त्री रोग विशेषज्ञ देंगे परामर्श!नवी मुंबई के मंच पर चमका हाजीपुर, राजभाषा समिति को मिला प्रशंसनीय सम्मान!लखीसराय में श्रद्धा और उल्लास के बीच मना राधारानी का जन्मोत्सव, भजन संध्या में भक्तिमय हुआ माहौल!गोपालगंज के सिविल इंजीनियर की असम में संदिग्ध मौत, परिजनों ने जांच की मांग की!कबड्डी स्टार पवन शेरावत ने जापान में थामा तिरंगा, भारत का किया नेतृत्व!लखीसराय में नेताओं की सुरक्षा पर सवाल; एक के बाद एक घटनाओं से बढ़ी चिंता, पिपरिया हमले में गिरफ्तारी का इंतजार!लखीसराय में मशाल प्रशिक्षण की शुरुआत, 39 शिक्षकों को दी गई खेल प्रतिभा पहचानने और रजिस्ट्रेशन की ट्रेनिंग!शेखपुरा के मासूम मनीष को मिलेगी नई जिंदगी, ‘Gift of Life’ के तहत हृदय ऑपरेशन के लिए केरल रवाना!JDU में फिर आमने-सामने अनंत-नीरज; ‘AK-47 रखवाकर फंसाया’ के आरोप से गरमाई सियासत, MLC चुनाव में खुली चुनौती!महाबोधि मंदिर के बाहर अचानक 1-1 रुपये मांगने लगे विदेशी पर्यटक, हाथ में था ‘बम्बू बैंक’; नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए जुटा रहे मदद!रोहतास में UPI को लेकर दुकानदारों की नाराजगी, कई दुकानों पर लगा ‘सिर्फ कैश’ का पोस्टर; MDR को लेकर जताई चिंता!काजल राघवानी की एक झलक के लिए बेकाबू हुई भीड़, फॉर्च्यूनर का शीशा टूटा; बिहारशरीफ में उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान हंगामा!बैद्यनाथ हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन; फरार एजाज पर 25 हजार का इनाम, घर की कुर्की-जब्ती!PM मोदी पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट से बवाल, मुंगेर में RJD नेता गिरफ्तार; मोबाइल जब्त, मूल क्रिएटर की तलाश!
No menu items available
BREAKING
पटना में सिद्धार्थ-तमन्ना का डांस, ‘द वन’ में दिखेगा बिहार के जंगल और छठ का रंग!लखीसराय में 20 सितंबर को निःशुल्क चिकित्सा शिविर, स्त्री रोग विशेषज्ञ देंगे परामर्श!नवी मुंबई के मंच पर चमका हाजीपुर, राजभाषा समिति को मिला प्रशंसनीय सम्मान!लखीसराय में श्रद्धा और उल्लास के बीच मना राधारानी का जन्मोत्सव, भजन संध्या में भक्तिमय हुआ माहौल!गोपालगंज के सिविल इंजीनियर की असम में संदिग्ध मौत, परिजनों ने जांच की मांग की!कबड्डी स्टार पवन शेरावत ने जापान में थामा तिरंगा, भारत का किया नेतृत्व!लखीसराय में नेताओं की सुरक्षा पर सवाल; एक के बाद एक घटनाओं से बढ़ी चिंता, पिपरिया हमले में गिरफ्तारी का इंतजार!लखीसराय में मशाल प्रशिक्षण की शुरुआत, 39 शिक्षकों को दी गई खेल प्रतिभा पहचानने और रजिस्ट्रेशन की ट्रेनिंग!शेखपुरा के मासूम मनीष को मिलेगी नई जिंदगी, ‘Gift of Life’ के तहत हृदय ऑपरेशन के लिए केरल रवाना!JDU में फिर आमने-सामने अनंत-नीरज; ‘AK-47 रखवाकर फंसाया’ के आरोप से गरमाई सियासत, MLC चुनाव में खुली चुनौती!महाबोधि मंदिर के बाहर अचानक 1-1 रुपये मांगने लगे विदेशी पर्यटक, हाथ में था ‘बम्बू बैंक’; नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए जुटा रहे मदद!रोहतास में UPI को लेकर दुकानदारों की नाराजगी, कई दुकानों पर लगा ‘सिर्फ कैश’ का पोस्टर; MDR को लेकर जताई चिंता!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

पटना में सिद्धार्थ-तमन्ना का डांस, ‘द वन’ में दिखेगा बिहार के जंगल और छठ का रंग!
2 hours ago
लखीसराय में 20 सितंबर को निःशुल्क चिकित्सा शिविर, स्त्री रोग विशेषज्ञ देंगे परामर्श!
2 hours ago
नवी मुंबई के मंच पर चमका हाजीपुर, राजभाषा समिति को मिला प्रशंसनीय सम्मान!
2 hours ago
लखीसराय में श्रद्धा और उल्लास के बीच मना राधारानी का जन्मोत्सव, भजन संध्या में भक्तिमय हुआ माहौल!
2 hours ago
गोपालगंज के सिविल इंजीनियर की असम में संदिग्ध मौत, परिजनों ने जांच की मांग की!
2 hours ago

समीक्षा बैठक : महादलितों को योजनाओं से जोड़ें, हर घर पहुंचे पेयजल

जिला पदाधिकारी आरिफ अहसन की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में सोमवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई। इसमें सभी...

जिला पदाधिकारी आरिफ अहसन की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में सोमवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई। इसमें सभी विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रखंड स्तर के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, मनरेगा, जीविका, विद्युत, आईसीडीएस, आपूर्ति, नगर एवं आवास, पीएचईडी, श्रम, कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, उत्पाद, डीआरसीसी, पथ निर्माण, ग्रामीण विकास, मत्स्य, जेल, भवन, पथ प्रमंडल समेत सभी विभागों की योजनाओं की समीक्षा की गई।

जिला पदाधिकारी ने सबसे पहले भीम समग्र सेवा योजना के तहत महादलित टोलों के लाभुकों को योजनाओं से जोड़ने के लिए आयोजित शिविरों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि 22 योजनाओं के माध्यम से सभी योग्य लाभुकों को लाभ देना है। शिविर स्थल पर ही आवेदन का निष्पादन हो। यदि किसी कारण से निष्पादन नहीं हो सका तो अगली बैठक से पहले हर हाल में पूरा किया जाए। दूसरे क्षेत्र के लाभुकों के आवेदन संबंधित क्षेत्र के प्रभारी को सौंपे जाएं। डोर-टू-डोर कैंपेन चलाकर सभी लाभुकों को योजनाओं से जोड़ा जाए।

जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी विभाग फेसबुक लाइव के माध्यम से आमलोगों को योजनाओं की जानकारी दें। हाल ही में सामाजिक सुरक्षा कोषांग, बाल संरक्षण इकाई और आईसीडीएस की योजनाओं की जानकारी फेसबुक के माध्यम से साझा की गई थी। सभी विभाग अपनी योजनाओं की सफलता की जानकारी सूचना-जनसंपर्क विभाग को दें।

उन्होंने सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर शौचालय, पानी, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग को कहा गया कि जिन केंद्रों पर पेयजल नहीं है, वहां जल्द आपूर्ति कराएं। गर्मी को देखते हुए सभी केंद्रों पर ओआरएस और जरूरी दवाएं उपलब्ध कराई जाएं।

जिला पदाधिकारी ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, वृद्धजन पेंशन, लक्ष्मीबाई पेंशन, यूडीआईडी कार्ड, लेबर कार्ड जैसे मामलों का समय पर निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा। गर्मी में पेयजल की समस्या को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। पीएचईडी को हर घर नल का जल योजना के साथ वैकल्पिक व्यवस्था से भी पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा। खराब चापाकलों की मरम्मत और बाधित आपूर्ति वाले क्षेत्रों में वैकल्पिक व्यवस्था करने का निर्देश दिया। चांदी ग्राम और मठोखर में पेयजल समस्या पर प्रकाशित खबर का जिक्र करते हुए त्वरित समाधान का आदेश दिया।

मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना-2 के तहत चल रहे कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया गया। उच्च न्यायालय के लंबित मामलों जैसे सीडब्ल्यूजेसी, एमजेसी, एलपीए आदि का समय पर निष्पादन करने को कहा गया। जन शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समय पर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश सभी कार्यालय प्रमुखों को दिया गया। उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का निर्देश भी दिया गया।

बैठक में उप विकास आयुक्त, भूमि सुधार उप समाहर्ता, वरीय उप समाहर्ता, जिला कृषि पदाधिकारी समेत अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top