5
BREAKING NEWS
वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का शेखपुरा में बिगुल, बूथ स्तर तक अभियान तेज करने का फैसला; 26 नवंबर को पटना प्रदर्शन में जुटेंगे कार्यकर्ता!दहेज के एक लाख रुपये के लिए बारात लौटाने पर अड़े ‘दहेज दरिंदे’, रातभर चला हाईवोल्टेज ड्रामा; पुलिस के पहरे में हुई शादी!प्रकाश पर्व पर पटना साहिब पहुंचे तेजस्वी यादव, गुरु दरबार में टेका मत्था; नीतीश सेतु के नामकरण पर दी नई सलाह!गोपालगंज में सदर एसडीएम के सरकारी आवास पर स्पेशल विजिलेंस यूनिट की रेड, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंप!लखीसराय में भीषण सड़क हादसा; ट्रक-स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर में पति-पत्नी समेत 5 की मौत, एक ही परिवार के 9 लोग थे सवार!कबड्डी में दम दिखाने का मौका; लखीसराय टीम के चयन के लिए कल होगा ट्रायल, जानिए उम्र और वजन की शर्त!कंधों पर बस्ता, हाथों में तख्ती… नशामुक्त समाज बनाने निकली नई पीढ़ी, एझी की गलियों में गूंजा बदलाव का शंखनाद!14 मार्च को उठनी थी डोली, उससे पहले उठी अर्थी; गोपालगंज में युवती की हत्या से गांव में सनसनी!विदेशी सैलानियों से गुलजार हुआ बोधगया, महाबोधि मंदिर में गूंज रहा 'बुद्धं शरणं गच्छामि' का मंत्र!लखीसराय नगर परिषद का होगा विस्तार, दामोदरपुर और साबिकपुर पंचायत के कई टोले-मोहल्ले होंगे शामिल!रक्सौल के उत्सव राज ने 17,800 फीट की ऊंचाई पर लहराया तिरंगा, हिमालय की गोद में दिखा देशप्रेम का जज्बा!पत्नी की यादों को समाजसेवा से किया अमर, छठी पुण्यतिथि पर वरिष्ठ पत्रकार प्रो. लक्ष्मी प्रसाद ने बांटे 200 कंबल, डीएम भी पहुंचे!नशे के खिलाफ कारे के स्कूली बच्चों ने छेड़ी मुहिम, ब्रह्माकुमारी राधिका बहन ने कहा- युवा पीढ़ी को बचाना समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी!तमिलनाडु में नरेंद्र मोदी विकास मिशन का बड़ा संगठनात्मक विस्तार, 38 जिला अध्यक्षों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ!नीतीश कुमार मोदी के साथ मंच पर क्यों नहीं दिखे? पांच नेताओं से पूछा गया सवाल, मिले पांच अलग-अलग जवाब!
No menu items available
BREAKING
वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का शेखपुरा में बिगुल, बूथ स्तर तक अभियान तेज करने का फैसला; 26 नवंबर को पटना प्रदर्शन में जुटेंगे कार्यकर्ता!दहेज के एक लाख रुपये के लिए बारात लौटाने पर अड़े ‘दहेज दरिंदे’, रातभर चला हाईवोल्टेज ड्रामा; पुलिस के पहरे में हुई शादी!प्रकाश पर्व पर पटना साहिब पहुंचे तेजस्वी यादव, गुरु दरबार में टेका मत्था; नीतीश सेतु के नामकरण पर दी नई सलाह!गोपालगंज में सदर एसडीएम के सरकारी आवास पर स्पेशल विजिलेंस यूनिट की रेड, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंप!लखीसराय में भीषण सड़क हादसा; ट्रक-स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर में पति-पत्नी समेत 5 की मौत, एक ही परिवार के 9 लोग थे सवार!कबड्डी में दम दिखाने का मौका; लखीसराय टीम के चयन के लिए कल होगा ट्रायल, जानिए उम्र और वजन की शर्त!कंधों पर बस्ता, हाथों में तख्ती… नशामुक्त समाज बनाने निकली नई पीढ़ी, एझी की गलियों में गूंजा बदलाव का शंखनाद!14 मार्च को उठनी थी डोली, उससे पहले उठी अर्थी; गोपालगंज में युवती की हत्या से गांव में सनसनी!विदेशी सैलानियों से गुलजार हुआ बोधगया, महाबोधि मंदिर में गूंज रहा ‘बुद्धं शरणं गच्छामि’ का मंत्र!लखीसराय नगर परिषद का होगा विस्तार, दामोदरपुर और साबिकपुर पंचायत के कई टोले-मोहल्ले होंगे शामिल!रक्सौल के उत्सव राज ने 17,800 फीट की ऊंचाई पर लहराया तिरंगा, हिमालय की गोद में दिखा देशप्रेम का जज्बा!पत्नी की यादों को समाजसेवा से किया अमर, छठी पुण्यतिथि पर वरिष्ठ पत्रकार प्रो. लक्ष्मी प्रसाद ने बांटे 200 कंबल, डीएम भी पहुंचे!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का शेखपुरा में बिगुल, बूथ स्तर तक अभियान तेज करने का फैसला; 26 नवंबर को पटना प्रदर्शन में जुटेंगे कार्यकर्ता!
20 hours ago
दहेज के एक लाख रुपये के लिए बारात लौटाने पर अड़े ‘दहेज दरिंदे’, रातभर चला हाईवोल्टेज ड्रामा; पुलिस के पहरे में हुई शादी!
20 hours ago
प्रकाश पर्व पर पटना साहिब पहुंचे तेजस्वी यादव, गुरु दरबार में टेका मत्था; नीतीश सेतु के नामकरण पर दी नई सलाह!
20 hours ago
गोपालगंज में सदर एसडीएम के सरकारी आवास पर स्पेशल विजिलेंस यूनिट की रेड, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंप!
20 hours ago
लखीसराय में भीषण सड़क हादसा; ट्रक-स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर में पति-पत्नी समेत 5 की मौत, एक ही परिवार के 9 लोग थे सवार!
20 hours ago

महिलाओं से संवाद के लिए 40 प्रचार वाहन रवाना

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिला संवाद अभियान की शुरुआत की। ग्रामीण विकास विभाग के इस कार्यक्रम के जरिए राज्य सरकार...

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिला संवाद अभियान की शुरुआत की। ग्रामीण विकास विभाग के इस कार्यक्रम के जरिए राज्य सरकार का लक्ष्य दो करोड़ महिलाओं तक पहुंचने का है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने 40 प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर बिहार के सभी 38 जिलों के लिए रवाना किया।

शेखपुरा में भी इस अभियान की शुरुआत मंथन सभागार में हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी आरिफ अहसन ने की। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं चला रही है। महिलाओं की समस्याएं सुनने और उनके सुझाव लेने के लिए महिला संवाद कार्यक्रम शुरू किया गया है। प्रचार वाहन पंचायतों में जाकर योजनाओं की जानकारी देंगे। साथ ही महिलाओं के विचार भी संकलित किए जाएंगे। जो योग्य लाभुक योजनाओं से वंचित हैं, उन्हें भी जोड़ा जाएगा।

शेखपुरा जिले में यह कार्यक्रम अगले 54 दिनों तक चलेगा। कुल 434 जगहों पर आयोजन होगा। हर पंचायत और क्लस्टर स्तर पर कार्यक्रम प्रस्तावित है। आज पैन पंचायत के फिरंगीबीघा में कार्यक्रम हुआ। इसमें जिलाधिकारी समेत अन्य अधिकारी शामिल हुए। जिले में एक दिन में चार प्रचार गाड़ियों से आठ जगहों पर कार्यक्रम किया जाएगा।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रचार गाड़ी से हुई। इसमें सरकार की योजनाओं और उनके असर को वीडियो के जरिए दिखाया गया। पंचायत और नगर निकाय चुनाव में महिलाओं को 50% आरक्षण, शिक्षकों की नियुक्ति में 50% आरक्षण, पुलिस और सरकारी सेवाओं में 35% आरक्षण, खेल विश्वविद्यालय, अभियंत्रण और चिकित्सा महाविद्यालयों में 33% आरक्षण की जानकारी दी गई।

इसके बाद ग्रामीण महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए। ममता देवी ने बताया कि नल जल योजना से अब पानी लाने की चिंता नहीं रहती। रंजना देवी ने कहा कि शौचालय बनने से बाहर नहीं जाना पड़ता, आत्मसम्मान बढ़ा है। सुलेखा देवी ने जीविका से जुड़ने के बाद आर्थिक स्थिति में सुधार की बात कही। गुड़िया देवी ने आवास योजना का लाभ मिलने की जानकारी दी।

कार्यक्रम में महिलाओं ने एक पुल निर्माण की मांग की। जिलाधिकारी ने मौके पर निरीक्षण कर पुल निर्माण की योजना बनाने का आदेश दिया।

जिलाधिकारी ने ग्रामीण महिलाओं से महिला संवाद कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान एलईडी स्क्रीन युक्त प्रचार वाहन से फिल्में दिखाई जाएंगी। महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी देने वाले लीफलेट भी बांटे जाएंगे। लाभुक महिलाएं अपने अनुभव साझा करेंगी ताकि अन्य महिलाएं भी योजनाओं का लाभ ले सकें और गांवों का समुचित विकास हो सके।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला गोपनीय पदाधिकारी, डीपीएम जीविका सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top