20
BREAKING NEWS
सहरसा में मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द-उल्टी की शिकायत; अस्पताल में भर्ती!लखीसराय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, ट्रैफिक चालान निपटाने को उमड़ी भीड़; 11 बेंच गठित!कटिहार में राशन बांटने पहुंचीं JDU नेत्री, गाड़ी रुकते ही टूट पड़े बाढ़ पीड़ित; देखते-देखते खाली हो गई गाड़ी!28 महिलाओं ने सीखा डेयरी का हुनर, अब खुद का कारोबार शुरू करने की तैयारी; आरसेटी में प्रशिक्षण का समापन!बिहार में जमीन के रिकॉर्ड पर बड़ा अभियान, 45 दिन में सुधरेगी जमाबंदी की गड़बड़ी; जरूरत पर मुफ्त मापी भी!एक दीपक मोदी के नाम… जन्मदिन पर पीएम की लंबी उम्र के लिए BJP सांसद की अपील!किशनगंज में बकरी चोरी के आरोप में दो युवकों की पिटाई, पुलिस पहुंची तो मचा बवाल; सरकारी गाड़ी में तोड़फोड़, 5 गिरफ्तार!कटिहार में टूटी पटरी से गुजर गई डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, लोको पायलट ने सुनी खड़खड़ाहट तो मारी इमरजेंसी ब्रेक; करीब 2 घंटे थमी रही ट्रेन!ब्लैकमेलिंग-धमकी के आरोप पर भड़के तेज प्रताप यादव, पूछा- आखिर किसके संरक्षण में चल रहा खेल?RJD की MLC लिस्ट ने बढ़ाई लालू परिवार की टेंशन? ‘नए चेहरों’ को टिकट पर रोहिणी आचार्य का तीखा सवाल, बोलीं- पुराने वफादारों की अनदेखी क्यों?बिहार में बाढ़ का ऐसा दर्द कि भावुक हुईं एक्ट्रेस पाखी हेगड़े, बेगूसराय में जलजमाव पर लोगों ने काटा फीता-केक; 44 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित!सीतामढ़ी में जिला परिषद प्रतिनिधि की हत्या के बाद बवाल, 5 दिन पहले थाने पर हुआ था घेराव; आरोपी का घर फूंका, पुलिस पर पथराव में 2 इंस्पेक्टर घायल!गेट बना ब्लैकबोर्ड, वीडियो वायरल हुआ तो खुली स्कूल की ‘कहानी’; गया के चकजलपा में पढ़ाई से ज्यादा अब जांच पर नजर!RJD ने MLC चुनाव में खोले पत्ते, 6 सीटों पर उतारे उम्मीदवार; दरभंगा से अनिल झा तो पटना से संजीव सिंह-दिलीप कुमार को टिकट!बगहा में गोलगप्पा खाते ही बिगड़ी तबीयत, रामनगर के भावल गांव में मचा हड़कंप!
No menu items available
BREAKING
सहरसा में मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द-उल्टी की शिकायत; अस्पताल में भर्ती!लखीसराय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, ट्रैफिक चालान निपटाने को उमड़ी भीड़; 11 बेंच गठित!कटिहार में राशन बांटने पहुंचीं JDU नेत्री, गाड़ी रुकते ही टूट पड़े बाढ़ पीड़ित; देखते-देखते खाली हो गई गाड़ी!28 महिलाओं ने सीखा डेयरी का हुनर, अब खुद का कारोबार शुरू करने की तैयारी; आरसेटी में प्रशिक्षण का समापन!बिहार में जमीन के रिकॉर्ड पर बड़ा अभियान, 45 दिन में सुधरेगी जमाबंदी की गड़बड़ी; जरूरत पर मुफ्त मापी भी!एक दीपक मोदी के नाम… जन्मदिन पर पीएम की लंबी उम्र के लिए BJP सांसद की अपील!किशनगंज में बकरी चोरी के आरोप में दो युवकों की पिटाई, पुलिस पहुंची तो मचा बवाल; सरकारी गाड़ी में तोड़फोड़, 5 गिरफ्तार!कटिहार में टूटी पटरी से गुजर गई डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, लोको पायलट ने सुनी खड़खड़ाहट तो मारी इमरजेंसी ब्रेक; करीब 2 घंटे थमी रही ट्रेन!ब्लैकमेलिंग-धमकी के आरोप पर भड़के तेज प्रताप यादव, पूछा- आखिर किसके संरक्षण में चल रहा खेल?RJD की MLC लिस्ट ने बढ़ाई लालू परिवार की टेंशन? ‘नए चेहरों’ को टिकट पर रोहिणी आचार्य का तीखा सवाल, बोलीं- पुराने वफादारों की अनदेखी क्यों?बिहार में बाढ़ का ऐसा दर्द कि भावुक हुईं एक्ट्रेस पाखी हेगड़े, बेगूसराय में जलजमाव पर लोगों ने काटा फीता-केक; 44 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित!सीतामढ़ी में जिला परिषद प्रतिनिधि की हत्या के बाद बवाल, 5 दिन पहले थाने पर हुआ था घेराव; आरोपी का घर फूंका, पुलिस पर पथराव में 2 इंस्पेक्टर घायल!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

सहरसा में मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द-उल्टी की शिकायत; अस्पताल में भर्ती!
23 minutes ago
लखीसराय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, ट्रैफिक चालान निपटाने को उमड़ी भीड़; 11 बेंच गठित!
29 minutes ago
कटिहार में राशन बांटने पहुंचीं JDU नेत्री, गाड़ी रुकते ही टूट पड़े बाढ़ पीड़ित; देखते-देखते खाली हो गई गाड़ी!
1 hour ago
28 महिलाओं ने सीखा डेयरी का हुनर, अब खुद का कारोबार शुरू करने की तैयारी; आरसेटी में प्रशिक्षण का समापन!
1 hour ago
बिहार में जमीन के रिकॉर्ड पर बड़ा अभियान, 45 दिन में सुधरेगी जमाबंदी की गड़बड़ी; जरूरत पर मुफ्त मापी भी!
1 hour ago

शेखपुरा में अवैध नर्सिंग होम पर कार्रवाई, बिना रजिस्ट्रेशन, डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी के चल रहे 2 क्लिनिक सील

अनुमंडल पदाधिकारी राहुल सिन्हा ने शेखपुरा नगर क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित दो निजी नर्सिंग होम दिव्य हेल्थ केयर...

अनुमंडल पदाधिकारी राहुल सिन्हा ने शेखपुरा नगर क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित दो निजी नर्सिंग होम दिव्य हेल्थ केयर और एसआरबी हॉस्पिटल को सील कर दिया। दिव्य हेल्थ केयर का संचालन डॉ. विजय कुमार और डॉ. कुमारी सरिता सिन्हा कर रहे थे, जबकि एसआरबी हॉस्पिटल का संचालन डॉ. शिवदानी कुमार कर रहे थे। यह कार्रवाई जिला पदाधिकारी के निर्देश पर हुई।

स्टेशन रोड स्थित प्रोफेसर कॉलोनी और दल्लू चौक पर चल रहे इन नर्सिंग होम को सील करने के बाद संचालक फरार हो गए। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध क्लीनिक और नर्सिंग होम संचालकों में हड़कंप मच गया। अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि ये नर्सिंग होम पूरी तरह अवैध थे। यहां न तो कोई चिकित्सक था और न ही प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ। इनका कोई रजिस्ट्रेशन भी नहीं था।

तलाशी के दौरान गर्भपात में इस्तेमाल होने वाली आपत्तिजनक दवाइयां मिलीं। इन अवैध क्लीनिकों में सर्दी-बुखार के इलाज से लेकर ऑपरेशन, प्रसव और गर्भपात तक किया जा रहा था। बिना डॉक्टर के इलाज से कई मरीजों की जान भी जा चुकी है।

प्रशिक्षित दाई को बनाया था नर्सिंग स्टाफ

जांच के दौरान किसी एमबीबीएस डॉक्टर की पर्ची नहीं मिली। यहां प्रशिक्षित दाइयों को नर्सिंग स्टाफ के रूप में रखा गया था। अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि जिले में ऐसे सभी अवैध नर्सिंग होम की जांच होगी। सील किए गए नर्सिंग होम के संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।

जिले में एक भी नर्सिंग होम नहीं है निबंधित

स्वास्थ्य विभाग में जिले के किसी भी नर्सिंग होम का निबंधन नहीं है। झोलाछाप डॉक्टर खुलेआम ऑपरेशन कर रहे हैं। सिविल सर्जन संजय कुमार ने कहा कि ऐसे अवैध नर्सिंग होम पर लगातार कार्रवाई होगी। जिला पदाधिकारी ने जांच और कार्रवाई के लिए टीम गठित की है।

गुरुवार को हुई छापेमारी में अनुमंडल पदाधिकारी राहुल सिन्हा के साथ बरबीघा रेफरल अस्पताल के प्रभारी डॉ. फैसल अहमद भी मौजूद थे। छापामार दल में स्वास्थ्यकर्मी और पुलिस बल को भी तैनात किया गया। अवैध क्लीनिकों की जांच के लिए दो टीमें बनाई गई हैं।

जांच के दौरान लोगों ने की शिकायत

छापेमारी के दौरान कई लोगों ने अनुमंडल पदाधिकारी से शिकायत की। इसी दौरान एक नवविवाहित जोड़ा गर्भ परीक्षण के लिए वहां पहुंचा, जिससे पूछताछ की गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि इन नर्सिंग होम में प्रसव और गर्भपात के दौरान कई महिलाओं की जान जा चुकी है। आशंका है कि यहां कन्या भ्रूण हत्या भी कराई जाती है। प्रशासन ने कहा कि इस मामले की विस्तृत जांच होगी।

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top