8
BREAKING NEWS
ट्रेन में आग की अफवाह से मची भगदड़ जैसी स्थिति, 10 मिनट तक इमरजेंसी गेट से कूदते रहे यात्री, वायरल वीडियो ने खोली दहशत की तस्वीर!रजरप्पा दर्शन की खुशी मातम में बदली; भीषण सड़क हादसे में 13 की मौत, एक परिवार के कई सदस्य खत्म!500 संविधान पुस्तिकाओं के जरिए अधिकारों और कर्तव्यों का संदेश, वडोदरा में संविधान दिवस पर जागरूकता की अनूठी पहल!5 करोड़ की राशि लंबित, पोषण अभियान में देरी और निगरानी पर सवाल; किशनगंज के CDPO नागेंद्र कुमार निलंबित!मुजफ्फरपुर में कबड्डी का महाकुंभ शुरू, पहले ही दिन मचा घमासान; पटना, सारण और वैशाली ने दिखाया दम!125 बीघा जमीन, 73.50 लाख कैश और 11 लोगों का नेटवर्क; पूर्व राजद नेता भगत यादव के ठिकानों पर EOU का बड़ा एक्शन!पटना साहिब में बंदरों का खौफ; मुंबई से दर्शन करने आई महिला श्रद्धालु पर हमला, कपड़े फाड़े और काटकर किया घायल!बनारसी टुडू के निधन से समाहरणालय में पसरा मातम, अधिकारियों-कर्मियों ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि!बिहार की महिला हॉकी टीम में जगह बनाने का मौका, राजगीर में दो दिन चलेगी खिलाड़ियों की अग्निपरीक्षा!कबड्डी के मैदान में बिहार की बेटियों का विजयघोष, तीन टीमों को पछाड़ पूल में बनीं नंबर-1!शिक्षा और रोजगार के सवाल पर नागपुर में जुटेंगे छात्र, शेखपुरा से AISA के साथी रवाना; 11वें राष्ट्रीय सम्मेलन में बनेगी आंदोलन की रणनीति!छोटी बचत से बड़े कारोबार का रास्ता; युवाओं को लघु ऋण लेकर स्वरोजगार शुरू करने की DCO ने दी सलाह!बुद्ध की धरती पर शर्मनाक तस्वीर; प्रसाद के लिए टूट पड़ी भीड़, विदेशी बौद्ध भिक्षुओं को पीछे हटना पड़ा; गया के गुरपा पहाड़ का वीडियो वायरल!छठ और सिंदूर पर टिप्पणी करने वाले कॉमेडियन की बढ़ी मुश्किलें; यश माहेश्वरी के खिलाफ मुजफ्फरपुर कोर्ट में परिवाद, 3 दिसंबर को होगी सुनवाई!जूते में मिट्टी लगने का डर था क्या साहब? सरकारी गाड़ी में बैठे रहे शेरघाटी के SDM, बाहर खड़ी महिला सुनाती रही फरियाद; RJD ने पोस्ट किया वीडियो!
No menu items available
BREAKING
ट्रेन में आग की अफवाह से मची भगदड़ जैसी स्थिति, 10 मिनट तक इमरजेंसी गेट से कूदते रहे यात्री, वायरल वीडियो ने खोली दहशत की तस्वीर!रजरप्पा दर्शन की खुशी मातम में बदली; भीषण सड़क हादसे में 13 की मौत, एक परिवार के कई सदस्य खत्म!500 संविधान पुस्तिकाओं के जरिए अधिकारों और कर्तव्यों का संदेश, वडोदरा में संविधान दिवस पर जागरूकता की अनूठी पहल!5 करोड़ की राशि लंबित, पोषण अभियान में देरी और निगरानी पर सवाल; किशनगंज के CDPO नागेंद्र कुमार निलंबित!मुजफ्फरपुर में कबड्डी का महाकुंभ शुरू, पहले ही दिन मचा घमासान; पटना, सारण और वैशाली ने दिखाया दम!125 बीघा जमीन, 73.50 लाख कैश और 11 लोगों का नेटवर्क; पूर्व राजद नेता भगत यादव के ठिकानों पर EOU का बड़ा एक्शन!पटना साहिब में बंदरों का खौफ; मुंबई से दर्शन करने आई महिला श्रद्धालु पर हमला, कपड़े फाड़े और काटकर किया घायल!बनारसी टुडू के निधन से समाहरणालय में पसरा मातम, अधिकारियों-कर्मियों ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि!बिहार की महिला हॉकी टीम में जगह बनाने का मौका, राजगीर में दो दिन चलेगी खिलाड़ियों की अग्निपरीक्षा!कबड्डी के मैदान में बिहार की बेटियों का विजयघोष, तीन टीमों को पछाड़ पूल में बनीं नंबर-1!शिक्षा और रोजगार के सवाल पर नागपुर में जुटेंगे छात्र, शेखपुरा से AISA के साथी रवाना; 11वें राष्ट्रीय सम्मेलन में बनेगी आंदोलन की रणनीति!छोटी बचत से बड़े कारोबार का रास्ता; युवाओं को लघु ऋण लेकर स्वरोजगार शुरू करने की DCO ने दी सलाह!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

ट्रेन में आग की अफवाह से मची भगदड़ जैसी स्थिति, 10 मिनट तक इमरजेंसी गेट से कूदते रहे यात्री, वायरल वीडियो ने खोली दहशत की तस्वीर!
5 minutes ago
रजरप्पा दर्शन की खुशी मातम में बदली; भीषण सड़क हादसे में 13 की मौत, एक परिवार के कई सदस्य खत्म!
14 minutes ago
500 संविधान पुस्तिकाओं के जरिए अधिकारों और कर्तव्यों का संदेश, वडोदरा में संविधान दिवस पर जागरूकता की अनूठी पहल!
27 minutes ago
5 करोड़ की राशि लंबित, पोषण अभियान में देरी और निगरानी पर सवाल; किशनगंज के CDPO नागेंद्र कुमार निलंबित!
33 minutes ago
मुजफ्फरपुर में कबड्डी का महाकुंभ शुरू, पहले ही दिन मचा घमासान; पटना, सारण और वैशाली ने दिखाया दम!
18 hours ago

5 करोड़ की राशि लंबित, पोषण अभियान में देरी और निगरानी पर सवाल; किशनगंज के CDPO नागेंद्र कुमार निलंबित!

किशनगंज: सरकारी योजनाओं की राशि के प्रबंधन और आंगनबाड़ी केंद्रों की निगरानी में कथित लापरवाही को लेकर समाज कल्याण विभाग...

किशनगंज: सरकारी योजनाओं की राशि के प्रबंधन और आंगनबाड़ी केंद्रों की निगरानी में कथित लापरवाही को लेकर समाज कल्याण विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। किशनगंज जिले के कोचाधामन बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (CDPO) नागेंद्र कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। विभाग ने 27 नवंबर 2026 को इस संबंध में अधिसूचना जारी की।

नागेंद्र कुमार पर विभागीय कार्यों में लापरवाही, वित्तीय अनियमितता, सरकारी राशि की निकासी में देरी और पद के दुरुपयोग सहित कई आरोप लगाए गए हैं। विभागीय अधिसूचना के मुताबिक, बिहार विधानसभा सदस्य सरवर आलम की शिकायत, विभागीय जांच और किशनगंज के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।

पोषण अभियान की राशि करीब एक महीने तक नहीं निकली

विभागीय जांच में पोषण अभियान के तहत आवंटित राशि की निकासी में देरी का मामला सामने आया। रिपोर्ट के अनुसार, आवंटित राशि करीब एक महीने तक निकाली नहीं गई। सामान्य रोकड़ बही में लगभग 5 करोड़ रुपये और करीब 1 करोड़ रुपये की अन्य राशि लंबित रहने का भी उल्लेख किया गया है। विभाग ने इसे वित्तीय प्रबंधन से जुड़ी गंभीर कमी माना है।

आंगनबाड़ी केंद्रों की निगरानी पर भी उठे सवाल

जांच में केवल वित्तीय प्रबंधन ही नहीं, बल्कि कार्यालय संचालन और क्षेत्रीय निगरानी में भी कमियां दर्ज की गईं। आंगनबाड़ी केंद्रों का नियमित निरीक्षण नहीं करने, विभागीय बैठकों में लापरवाही बरतने और उच्चाधिकारियों के निर्देशों का समुचित पालन नहीं करने जैसी बातें रिपोर्ट में सामने आई हैं।

विभागीय अनुशासनिक प्राधिकार ने जांच रिपोर्ट की समीक्षा के बाद माना कि CDPO के रूप में नागेंद्र कुमार अपनी जिम्मेदारियों का अपेक्षित ढंग से निर्वहन नहीं कर पाए।

निलंबन के दौरान पटना में निर्धारित रहेगा मुख्यालय

समाज कल्याण विभाग ने बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली, 2005 के नियम 9(1) के तहत उन्हें निलंबित किया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। इस दौरान उनका मुख्यालय पटना प्रमंडल के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी कार्यालय, कैमूर निर्धारित किया गया है।

इस कार्रवाई के बाद कोचाधामन बाल विकास परियोजना कार्यालय की कार्यप्रणाली और प्रशासनिक व्यवस्था पर भी चर्चा शुरू हो गई है। अब विभागीय कार्रवाई के आगे की प्रक्रिया और कार्यालय की जिम्मेदारियों के नए निर्धारण पर नजर रहेगी।

ये खबर भी पढ़े: मुजफ्फरपुर में कबड्डी का महाकुंभ शुरू, पहले ही दिन मचा घमासान; पटना, सारण और वैशाली ने दिखाया दम!

किशनगंज से रजी अहमद की रिपोर्ट…

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top