9
BREAKING NEWS
जनता मालिक है या भीड़ के आगे व्यवस्था बेबस? अनंत सिंह की शाही शादी में पत्तलों की ऐसी तस्वीर, जिसने खोल दी इंतजामों की पोल!कभी दरोगा तो कभी इंस्पेक्टर बनकर रचाई तीन शादियां; फर्जी वर्दी और आईकार्ड से करता था ठगी, सीतामढ़ी पुलिस ने दबोचा!काठमांडू में भारत को गोल्ड दिलाकर पटना लौटे दीपक, एयरपोर्ट पर फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत!साइक्लिंग में पटना प्रमंडल का जलवा, 31 अंकों के साथ बना ओवरऑल चैंपियन; तिरहुत को मिला दूसरा स्थान!अनंत सिंह की बेटी की शादी में शाही ठाठ, घुड़दौड़ देखने उमड़ा जनसैलाब; बिजली टावरों पर चढ़े लोग, हाथी पर समधी मिलन करेंगे विधायक!मुजफ्फरपुर में दम दिखाएंगे लखीसराय के कबड्डी खिलाड़ी, 52वीं राज्य सब-जूनियर चैंपियनशिप के लिए टीम तैयार!गरीबी की चुनौतियों को पछाड़ कबड्डी के मैदान में चमकी बड़हिया की बेटी, आंचल का बिहार टीम में चयन!एक पंगत में हजारों लोग, न कोई वीआईपी न कोई भेदभाव… लखीसराय में गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मना!मोबाइल-रील्स की लत भी नशे से कम नहीं; डीएम हाई स्कूल में ब्रह्माकुमारी राधिका बहन ने बच्चों को किया जागरूक, दिलाई नशामुक्त जीवन की शपथ!वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का शेखपुरा में बिगुल, बूथ स्तर तक अभियान तेज करने का फैसला; 26 नवंबर को पटना प्रदर्शन में जुटेंगे कार्यकर्ता!दहेज के एक लाख रुपये के लिए बारात लौटाने पर अड़े ‘दहेज दरिंदे’, रातभर चला हाईवोल्टेज ड्रामा; पुलिस के पहरे में हुई शादी!प्रकाश पर्व पर पटना साहिब पहुंचे तेजस्वी यादव, गुरु दरबार में टेका मत्था; नीतीश सेतु के नामकरण पर दी नई सलाह!गोपालगंज में सदर एसडीएम के सरकारी आवास पर स्पेशल विजिलेंस यूनिट की रेड, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंप!लखीसराय में भीषण सड़क हादसा; ट्रक-स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर में पति-पत्नी समेत 5 की मौत, एक ही परिवार के 9 लोग थे सवार!कबड्डी में दम दिखाने का मौका; लखीसराय टीम के चयन के लिए कल होगा ट्रायल, जानिए उम्र और वजन की शर्त!
No menu items available
BREAKING
जनता मालिक है या भीड़ के आगे व्यवस्था बेबस? अनंत सिंह की शाही शादी में पत्तलों की ऐसी तस्वीर, जिसने खोल दी इंतजामों की पोल!कभी दरोगा तो कभी इंस्पेक्टर बनकर रचाई तीन शादियां; फर्जी वर्दी और आईकार्ड से करता था ठगी, सीतामढ़ी पुलिस ने दबोचा!काठमांडू में भारत को गोल्ड दिलाकर पटना लौटे दीपक, एयरपोर्ट पर फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत!साइक्लिंग में पटना प्रमंडल का जलवा, 31 अंकों के साथ बना ओवरऑल चैंपियन; तिरहुत को मिला दूसरा स्थान!अनंत सिंह की बेटी की शादी में शाही ठाठ, घुड़दौड़ देखने उमड़ा जनसैलाब; बिजली टावरों पर चढ़े लोग, हाथी पर समधी मिलन करेंगे विधायक!मुजफ्फरपुर में दम दिखाएंगे लखीसराय के कबड्डी खिलाड़ी, 52वीं राज्य सब-जूनियर चैंपियनशिप के लिए टीम तैयार!गरीबी की चुनौतियों को पछाड़ कबड्डी के मैदान में चमकी बड़हिया की बेटी, आंचल का बिहार टीम में चयन!एक पंगत में हजारों लोग, न कोई वीआईपी न कोई भेदभाव… लखीसराय में गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मना!मोबाइल-रील्स की लत भी नशे से कम नहीं; डीएम हाई स्कूल में ब्रह्माकुमारी राधिका बहन ने बच्चों को किया जागरूक, दिलाई नशामुक्त जीवन की शपथ!वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का शेखपुरा में बिगुल, बूथ स्तर तक अभियान तेज करने का फैसला; 26 नवंबर को पटना प्रदर्शन में जुटेंगे कार्यकर्ता!दहेज के एक लाख रुपये के लिए बारात लौटाने पर अड़े ‘दहेज दरिंदे’, रातभर चला हाईवोल्टेज ड्रामा; पुलिस के पहरे में हुई शादी!प्रकाश पर्व पर पटना साहिब पहुंचे तेजस्वी यादव, गुरु दरबार में टेका मत्था; नीतीश सेतु के नामकरण पर दी नई सलाह!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

जनता मालिक है या भीड़ के आगे व्यवस्था बेबस? अनंत सिंह की शाही शादी में पत्तलों की ऐसी तस्वीर, जिसने खोल दी इंतजामों की पोल!
1 second ago
कभी दरोगा तो कभी इंस्पेक्टर बनकर रचाई तीन शादियां; फर्जी वर्दी और आईकार्ड से करता था ठगी, सीतामढ़ी पुलिस ने दबोचा!
11 minutes ago
काठमांडू में भारत को गोल्ड दिलाकर पटना लौटे दीपक, एयरपोर्ट पर फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत!
17 minutes ago
साइक्लिंग में पटना प्रमंडल का जलवा, 31 अंकों के साथ बना ओवरऑल चैंपियन; तिरहुत को मिला दूसरा स्थान!
24 minutes ago
अनंत सिंह की बेटी की शादी में शाही ठाठ, घुड़दौड़ देखने उमड़ा जनसैलाब; बिजली टावरों पर चढ़े लोग, हाथी पर समधी मिलन करेंगे विधायक!
6 hours ago

कभी दरोगा तो कभी इंस्पेक्टर बनकर रचाई तीन शादियां; फर्जी वर्दी और आईकार्ड से करता था ठगी, सीतामढ़ी पुलिस ने दबोचा!

सीतामढ़ी: पुलिस की वर्दी, फर्जी पहचान पत्र और रौबदार अंदाज… इन्हीं हथकंडों के सहारे लोगों को झांसा देने वाले कथित...

सीतामढ़ी: पुलिस की वर्दी, फर्जी पहचान पत्र और रौबदार अंदाज… इन्हीं हथकंडों के सहारे लोगों को झांसा देने वाले कथित फर्जी पुलिसकर्मी को सीतामढ़ी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह कभी खुद को दरोगा, कभी इंस्पेक्टर तो कभी कांस्टेबल बताकर लोगों को अपने जाल में फंसाता था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर तीन शादियां भी की थीं। इसके अलावा एक्साइज विभाग की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर 10 लाख 50 हजार रुपये की ठगी करने का मामला भी सामने आया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो. निराले, निवासी ग्राम भदई, थाना हथौड़ी, जिला सीतामढ़ी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पुलिस की वर्दी और नकली आईकार्ड का इस्तेमाल कर खुद को डायल-112 का पुलिसकर्मी बताता था। अलग-अलग मौकों पर पुलिस के अलग-अलग पदों का परिचय देकर लोगों के बीच अपनी पहचान और भरोसा कायम करने की कोशिश करता था।

दो महिलाओं के जरिए 19 वर्षीय युवती तक पहुंचा आरोपी

मामले का खुलासा शहर थाना क्षेत्र के हरिकेश गांव की एक महिला की शिकायत के बाद हुआ। महिला ने पुलिस को बताया कि गांव की ही बचिया देवी और रामरती देवी उसके घर पहुंचीं। उनके साथ एक युवक भी था, जिसे दोनों ने पुलिस अधिकारी और अपना रिश्तेदार बताया। इसके बाद उन्होंने महिला की बेटी की शादी उस युवक से कराने का प्रस्ताव रखा।

आरोप है कि युवक ने खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए फर्जी पहचान पत्र भी दिखाया। उसकी बातों पर भरोसा कर महिला ने 24 सितंबर 2026 को अपनी 19 वर्षीय बेटी, जिसकी पहचान काल्पनिक नाम सलोनी के रूप में की गई है, की शादी उससे करा दी। बाद में युवक की असलियत सामने आने पर महिला को कथित धोखाधड़ी का पता चला और मामला पुलिस तक पहुंचा।

फर्जी आईकार्ड पर लिखा था चंदन महतो

पुलिस ने आरोपी के पास से एक कथित फर्जी पुलिस पहचान पत्र बरामद किया है। इस कार्ड पर नाम चंदन महतो और पिता का नाम बबलू लिखा हुआ था। पुलिस के अनुसार, आरोपी इसी पहचान पत्र और पुलिस की वर्दी के सहारे खुद को डायल-112 का जवान बताकर लोगों को प्रभावित करता था।

एक्साइज की गाड़ी दिलाने के नाम पर 10.50 लाख की ठगी

आरोपी पर केवल शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने का ही नहीं, बल्कि एक्साइज विभाग की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर रुपये ऐंठने का भी आरोप है। पुलिस के अनुसार, उसने खुद को एक्साइज अधिकारी बताकर सरोज महतो से 4 लाख 50 हजार रुपये और राजू महतो से 6 लाख रुपये लिए। इस तरह दोनों से कुल 10 लाख 50 हजार रुपये की कथित ठगी की गई।

कई थानों में मामले दर्ज होने की बात

पुलिस प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, सहियारा थाना कांड संख्या 190/26 के तहत पुलिस की वर्दी और फर्जी पहचान पत्र के जरिए खुद को डायल-112 का पुलिसकर्मी बताकर शादी एवं दहेज के नाम पर ठगी करने के मामले में मो. निराले को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के विरुद्ध जिले के कई थानों में भी मामले दर्ज हैं। फिलहाल मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर शादी और सरकारी विभाग की गाड़ी दिलाने के नाम पर कथित ठगी के इन मामलों ने लोगों को सतर्क रहने की जरूरत फिर से याद दिलाई है। किसी व्यक्ति के पुलिस या सरकारी अधिकारी होने के दावे पर भरोसा करने से पहले उसकी पहचान संबंधित विभाग से सत्यापित करना जरूरी है।

ये खबर भी पढ़े: काठमांडू में भारत को गोल्ड दिलाकर पटना लौटे दीपक, एयरपोर्ट पर फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top