13
BREAKING NEWS
वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का शेखपुरा में बिगुल, बूथ स्तर तक अभियान तेज करने का फैसला; 26 नवंबर को पटना प्रदर्शन में जुटेंगे कार्यकर्ता!दहेज के एक लाख रुपये के लिए बारात लौटाने पर अड़े ‘दहेज दरिंदे’, रातभर चला हाईवोल्टेज ड्रामा; पुलिस के पहरे में हुई शादी!प्रकाश पर्व पर पटना साहिब पहुंचे तेजस्वी यादव, गुरु दरबार में टेका मत्था; नीतीश सेतु के नामकरण पर दी नई सलाह!गोपालगंज में सदर एसडीएम के सरकारी आवास पर स्पेशल विजिलेंस यूनिट की रेड, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंप!लखीसराय में भीषण सड़क हादसा; ट्रक-स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर में पति-पत्नी समेत 5 की मौत, एक ही परिवार के 9 लोग थे सवार!कबड्डी में दम दिखाने का मौका; लखीसराय टीम के चयन के लिए कल होगा ट्रायल, जानिए उम्र और वजन की शर्त!कंधों पर बस्ता, हाथों में तख्ती… नशामुक्त समाज बनाने निकली नई पीढ़ी, एझी की गलियों में गूंजा बदलाव का शंखनाद!14 मार्च को उठनी थी डोली, उससे पहले उठी अर्थी; गोपालगंज में युवती की हत्या से गांव में सनसनी!विदेशी सैलानियों से गुलजार हुआ बोधगया, महाबोधि मंदिर में गूंज रहा 'बुद्धं शरणं गच्छामि' का मंत्र!लखीसराय नगर परिषद का होगा विस्तार, दामोदरपुर और साबिकपुर पंचायत के कई टोले-मोहल्ले होंगे शामिल!रक्सौल के उत्सव राज ने 17,800 फीट की ऊंचाई पर लहराया तिरंगा, हिमालय की गोद में दिखा देशप्रेम का जज्बा!पत्नी की यादों को समाजसेवा से किया अमर, छठी पुण्यतिथि पर वरिष्ठ पत्रकार प्रो. लक्ष्मी प्रसाद ने बांटे 200 कंबल, डीएम भी पहुंचे!नशे के खिलाफ कारे के स्कूली बच्चों ने छेड़ी मुहिम, ब्रह्माकुमारी राधिका बहन ने कहा- युवा पीढ़ी को बचाना समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी!तमिलनाडु में नरेंद्र मोदी विकास मिशन का बड़ा संगठनात्मक विस्तार, 38 जिला अध्यक्षों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ!नीतीश कुमार मोदी के साथ मंच पर क्यों नहीं दिखे? पांच नेताओं से पूछा गया सवाल, मिले पांच अलग-अलग जवाब!
No menu items available
BREAKING
वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का शेखपुरा में बिगुल, बूथ स्तर तक अभियान तेज करने का फैसला; 26 नवंबर को पटना प्रदर्शन में जुटेंगे कार्यकर्ता!दहेज के एक लाख रुपये के लिए बारात लौटाने पर अड़े ‘दहेज दरिंदे’, रातभर चला हाईवोल्टेज ड्रामा; पुलिस के पहरे में हुई शादी!प्रकाश पर्व पर पटना साहिब पहुंचे तेजस्वी यादव, गुरु दरबार में टेका मत्था; नीतीश सेतु के नामकरण पर दी नई सलाह!गोपालगंज में सदर एसडीएम के सरकारी आवास पर स्पेशल विजिलेंस यूनिट की रेड, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंप!लखीसराय में भीषण सड़क हादसा; ट्रक-स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर में पति-पत्नी समेत 5 की मौत, एक ही परिवार के 9 लोग थे सवार!कबड्डी में दम दिखाने का मौका; लखीसराय टीम के चयन के लिए कल होगा ट्रायल, जानिए उम्र और वजन की शर्त!कंधों पर बस्ता, हाथों में तख्ती… नशामुक्त समाज बनाने निकली नई पीढ़ी, एझी की गलियों में गूंजा बदलाव का शंखनाद!14 मार्च को उठनी थी डोली, उससे पहले उठी अर्थी; गोपालगंज में युवती की हत्या से गांव में सनसनी!विदेशी सैलानियों से गुलजार हुआ बोधगया, महाबोधि मंदिर में गूंज रहा ‘बुद्धं शरणं गच्छामि’ का मंत्र!लखीसराय नगर परिषद का होगा विस्तार, दामोदरपुर और साबिकपुर पंचायत के कई टोले-मोहल्ले होंगे शामिल!रक्सौल के उत्सव राज ने 17,800 फीट की ऊंचाई पर लहराया तिरंगा, हिमालय की गोद में दिखा देशप्रेम का जज्बा!पत्नी की यादों को समाजसेवा से किया अमर, छठी पुण्यतिथि पर वरिष्ठ पत्रकार प्रो. लक्ष्मी प्रसाद ने बांटे 200 कंबल, डीएम भी पहुंचे!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का शेखपुरा में बिगुल, बूथ स्तर तक अभियान तेज करने का फैसला; 26 नवंबर को पटना प्रदर्शन में जुटेंगे कार्यकर्ता!
2 seconds ago
दहेज के एक लाख रुपये के लिए बारात लौटाने पर अड़े ‘दहेज दरिंदे’, रातभर चला हाईवोल्टेज ड्रामा; पुलिस के पहरे में हुई शादी!
7 minutes ago
प्रकाश पर्व पर पटना साहिब पहुंचे तेजस्वी यादव, गुरु दरबार में टेका मत्था; नीतीश सेतु के नामकरण पर दी नई सलाह!
15 minutes ago
गोपालगंज में सदर एसडीएम के सरकारी आवास पर स्पेशल विजिलेंस यूनिट की रेड, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंप!
21 minutes ago
लखीसराय में भीषण सड़क हादसा; ट्रक-स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर में पति-पत्नी समेत 5 की मौत, एक ही परिवार के 9 लोग थे सवार!
28 minutes ago

दहेज के एक लाख रुपये के लिए बारात लौटाने पर अड़े ‘दहेज दरिंदे’, रातभर चला हाईवोल्टेज ड्रामा; पुलिस के पहरे में हुई शादी!

मुजफ्फरपुर: दहेज के लिए शादी तोड़ने की कोशिश का एक मामला सामने आया है। सकरा थाना क्षेत्र के हरपुर कृष्णा...

मुजफ्फरपुर: दहेज के लिए शादी तोड़ने की कोशिश का एक मामला सामने आया है। सकरा थाना क्षेत्र के हरपुर कृष्णा गांव में रविवार की रात उस वक्त हंगामा मच गया, जब कथित तौर पर दहेज के बकाया एक लाख रुपये नहीं मिलने पर लड़के पक्ष के लोग बारात वापस ले जाने पर अड़ गए। लड़की पक्ष का आरोप है कि शादी से इनकार कर दूल्हे को ले जाने की कोशिश की गई। इसके बाद ग्रामीणों ने दूल्हे और उसके जीजा को रोक लिया। रातभर चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया और दिन के उजाले में पुलिस की मौजूदगी में शादी संपन्न कराई।

जानकारी के अनुसार, हरपुर कृष्णा गांव निवासी विनोद पासवान की बेटी रूपा कुमारी की शादी रामपुर दयाल गांव निवासी रामदास पासवान के बेटे अनंत कुमार से तय हुई थी। रविवार को बारात लड़की के दरवाजे पर पहुंची। बारातियों का स्वागत हुआ और विवाह की रस्मों की तैयारी चल रही थी। इसी बीच दहेज की बकाया रकम को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया।

लड़की पक्ष के मुताबिक, शादी के लिए कुल चार लाख रुपये तय हुए थे। इसमें से तीन लाख रुपये पहले ही दिए जा चुके थे, जबकि शेष एक लाख रुपये बाद में देने की सहमति बनी थी। आरोप है कि शादी के दिन लड़के पक्ष ने तत्काल पूरी रकम देने की मांग कर दी। लड़की पक्ष ने आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए तत्काल एक लाख रुपये देने में असमर्थता जताई और 50 हजार रुपये देने की बात कही। इसी बात पर विवाद बढ़ गया और लड़के पक्ष के लोगों ने शादी नहीं करने की बात कहनी शुरू कर दी।

आरोप है कि दूल्हे के पिता, जीजा और भाई उसे लेकर वापस जाने लगे। बारात लौटने की नौबत देखकर लड़की पक्ष के परिजनों और ग्रामीणों ने दूल्हे तथा उसके जीजा को रोक लिया। इसके बाद सकरा थाना पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से बातचीत शुरू की। कई घंटे तक समझाने-बुझाने का दौर चला। आखिरकार शादी कराने पर सहमति बनी। इसके बाद सुबह दोबारा पंडित को बुलाया गया और मंडप में विवाह की रस्में पूरी कराई गईं। इस दौरान पुलिस की मौजूदगी बनी रही।

लड़की की बुआ मीना देवी ने बताया कि शादी के लिए चार लाख रुपये तय हुए थे। तीन लाख रुपये दिए जा चुके थे और एक लाख रुपये बाद में देने की बात हुई थी। शादी के दिन अचानक पूरी बकाया रकम मांगी गई, जबकि परिवार की आर्थिक स्थिति तत्काल इतनी रकम देने की नहीं थी। उन्होंने बताया कि पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से शादी संपन्न हो सकी।

दहेज की मांग को लेकर शादी रुकने और फिर पुलिस की मौजूदगी में विवाह संपन्न होने की यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

ये खबर भी पढ़े: प्रकाश पर्व पर पटना साहिब पहुंचे तेजस्वी यादव, गुरु दरबार में टेका मत्था; नीतीश सेतु के नामकरण पर दी नई सलाह!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top